हमारे यहां भारतीय मह‍िलाओं के श्रृंगार में नथ की अपनी एक अलग जगह है। शादी-ब्‍याह हो या कोई त्‍योहार, हर खास मौके पर नाक में पहनी जाने वाली नथ आपके पूरे लुक को बदल देती है, लेक‍िन इसकी खास बात यह है क‍ि ये हर राज्‍य में एक जैसी नहीं होती है। कि‍सी राज्‍य में यह बड़ी और भारी होती है, तो कहीं छोटी सी नोज स्‍टड भी पसंद की जाती है। महाराष्ट्र की काजू जैसी नथ हो, राजस्थान की कूंदन-पोल्की वाली बड़ी नथ या फिर उत्तराखंड की हैवी टिहरी नथ ही क्‍यों न हो, हर जगह इसका अपना अंदाज देखने को मिलता है।

यही नहीं, कुछ जगहों पर माना जाता है क‍ि अगर मह‍िलाएं नथ पहने हैं तो वे शादीशुदा ह‍ैं। कहीं पर इसे पीढ़ी दर पीढ़ी संभालकर रखने की परंपरा भी चली आ रही है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि नथ का इत‍िहास क्‍या है और भारत के अलग-अलग राज्‍यों में पहनी जाने वाली नथ की खास‍ियत के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते हैं-

नथ का इतिहास कितना पुराना है?

आपको बता दें कि‍ नथ की ग‍िनती भारत के सबसे पुराने गहनों में होती है। इसका जिक्र वेदों, मंदिरों में बनी मूर्तियों और पुरानी चित्रकला में भी मिलता है। पहले के समय में नथ सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं पहनी जाती थी। इसे सामाजिक पहचान माना जाता था और यह शादीशुदा होने की न‍िशानी थी। बाद में अलग-अलग दौर और जगहों के हिसाब से इसके डिजाइन बदलते गए।

Image Credit- Pinterest/Viya Collective

यह भी पढ़ें- साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगी भारत की GI टैग वाली ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी

महाराष्ट्र की काजू जैसी नथ

महाराष्ट्र की नथ को उसके खास ड‍िजाइन और शेप से पहचाना जाता है। यह काजू या पायसली जैसी द‍िखाई देती है। इसे हम गोजेदार या ब्राह्मणी नथ भी कहते हैं। इस नथ में खासतौर से मोती, रूबी और एमराल्ड का इस्तेमाल होता है।

Image Credit- Pinterest/Neha Kandwal

यह भी पढ़ें- सुहाग की निशानी ही नहीं, शिव-शक्ति का प्रतीक भी है कश्‍मीरी पंड‍ित दुल्‍हनों का देझूर; पढ़ें कहानी

उत्तराखंड की टिहरी नथ

उत्तराखंड की टिहरी नथ, जिसे नथुली भी कहा जाता है, यह ज‍ितनी सुंदर लगती है, उतना ही आपका लुक भी न‍िखार देती है। यह डि‍जाइन में थोड़ी बड़ी होती है। इसका ड‍िजाइन गोल और चांद जैसा होता है। इसमें फिलिग्री का काम, मोती और रूबी देखने को मिलते हैं।

Image Credit- Pinterest/Wedding Punjab

पंजाब की शिकरपुरी नथ

पंजाबी गहनाें और रहन-सहन तो अपने आप में बहुत खास है। ऐसे में पंजाब का शिकरपुरी नथ बहुत ही खास और सुंदर माना जाता है। यह एक बड़ी गोल रिंग जैसी होती है। इसे संभालने के लिए बालों में लगने वाली चेन का सपोर्ट लिया जाता है। इसके अलावा पंजाब में छोटी लौंग भी काफी पसंद की जाती है। यह कली जैसी दिखने वाली सोने या डायमंड की छोटी जूलरी होती है। वहां पर लोग इसे रोजाना पहनना पसंद करते हैं।

Image Credit- Pinterest/SetMyWed Reviews, Pricing & Wedding Ideas

यह भी पढ़ें- रानी के लिए नहीं, एक मराठा के नाम सजा था नौलखा हार; बेहद द‍िलचस्‍प है कहानी

राजस्थान और गुजरात की रजवाड़ी नथ

राजस्थान और गुजरात की नथों में भी शाही अंदाज साफ दिखाई देता है। यहां बड़ी और भारी नथें पहनी जाती हैं। आपने नोट‍िस क‍िया होगा क‍ि इनमें कूंदन और पोल्की का काम होता है। हालांक‍ि, कुछ ड‍िजाइन ऐसे भी हैं ज‍िनमें फूल जैसा डिजाइन बना होता है। इसकी सबसे बड़ी खासि‍यत इसकी भारी बनावट ही है।

Image Credit- Pinterest/Brsliginsundar

दक्षिण भारत की मुक्कुथी

साउथ इंड‍िया की नथ भी बहुत खास है। यहां के नथ का अंदाज कई जगहों से काफी अलग होता है। यहां आमतौर पर छोटी नोज स्टड पहनी जाती है। इसे हम मुक्कुथी या बेसेरी कहते हैं।

Image Credit- Ai Modified

बंगाल की मुकुट नथ

बंगाल में आपने कई बार देखा होगा क‍ि यहां की नथ गोल ड‍िजाइन में होती है। यह बहुत बड़ी नहीं होती और इसका डिजाइन भी बहुत स‍िंपल होता है। कई बार तो म‍ह‍िलाएं इसे पहनने के ल‍िए कान तक जाने वाली चेन का भी सपोर्ट लेती हैं।

यह भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI