हरतालिका तीज का पावन पर्व अपार खुशियां और उमंग लेकर आता है। इस खास मौके पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। सोलह श्रृंगार की बात हो और हाथों में लगने वाली मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। त्योहारों पर मेहंदी लगाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। वैसे तो मेहंदी लगाना ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन आजकल पूरे हाथों में हैवी मेहंदी लगाने के बजाय केवल फिंगर मेहंदी लगाना काफी ट्रेंड में है।
Hartalika Teej 2026 के लिए ट्राई करें ये Finger Mehndi Designs
फिंगर मेहंदी डिजाइंस न केवल दिखने में मॉडर्न और एलिगेंट लगते हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी काफी आसान होता है। इस साल हरतालिका तीज 2026 पर आप भी बैक हैंड फिंगर मेहंदी के ये 7 खूबसूरत डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं -
1. रिंग स्टाइल फिंगर डिजाइन
उंगलियों पर अंगूठी की तरह सजे ये डिजाइंस आपके हाथों को दूर से ही अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करेंगे। ऐसा डिजाइन बनवाने के बाद आपको हाथों में अंगूठी पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनवाकर आप त्योहार पर अपने हाथों को सोबर और रॉयल लुक दे सकती हैं।
(image credit: pinterest/Areej)
2. जाल वर्क बैक फिंगर मेहंदी पैटर्न
जाल वर्क यानी बारीक जाली वाले मेहंदी डिजाइंस भी इन दिनों महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। इस हरतालिका तीज अपने लुक को थोड़ा अलग बनाने के लिए आप यह खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन हाथों पर एकदम बैलेंस्ड और साफ-सुथरा लुक देता है।
(image credit: pinterest/UMD)
3. लीफ ट्रेल एंड वाइन फिंगर डिजाइन
पत्तियों वाला मेहंदी डिजाइन उंगलियों की खूबसूरती को काफी बढ़ा देता है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के खास मौके पर यह लीफ पैटर्न वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। यह बेल और पत्तियों वाला पैटर्न आपके एथनिक लुक को और भी शानदार बनाएगा। इसे आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं।
(image credit: pinterest/Halal Hub)
4. अरेबिक और बोहो फिंगर मेहंदी
अरेबिक मेहंदी डिजाइंस लगभग हर किसी को पसंद आते हैं। अगर आपको भी अरेबिक स्टाइल पसंद है, तो आप अपने बैक हैंड की उंगलियों पर इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हाथों पर काफी बोल्ड और ट्रेंडी नजर आता है।
(image credit: pinterest/Shivanshi Singh)
यह भी पढ़ें- समय की कमी? मिनटों में बनाएं ये फिंगर मेहंदी डिजाइंस, हाथों को मिलेगा रॉयल लुक
5. हैवी फिंगर मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद है, तो आपके लिए यह डिजाइन बेस्ट रहेगा। यह पैटर्न तीज के त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है, जिन्हें उंगलियों पर डार्क और भरी हुई मेहंदी लगाना अच्छा लगता है।
(image credit: pinterest/muhammad sohail)
6. ब्रेसलेट स्टाइल कनेक्टेड फिंगर मेहंदी
ब्रेसलेट पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन भी आप इस साल हरतालिका तीज पर बनवा सकती हैं। यह डिजाइन उंगलियों से लेकर कलाई तक जुड़ा होता है, जो हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। यह एक ही डिजाइन आपके हाथों पर कंगन और हाथफूल दोनों का लुक देने में मदद करता है।
(image credit: pinterest/Areej)
यह भी पढ़ें- 10 Minute Mehndi Designs: बिना मेहंदी आर्टिस्ट के खुद लगाएं ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन
7. सिमिट्रिकल फ्लोरल फिंगर पैटर्न
मेहंदी डिजाइंस में फूलों का पैटर्न हमेशा से ही महिलाओं का पसंदीदा रहा है। ऐसे में आप त्योहार पर अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए सिमिट्रिकल फ्लोरल फिंगर पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिजाइन कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है और तीज पर हरी-लाल साड़ियों के साथ बहुत प्यारा लगता है।
(image credit: pinterest/Mehndi Designs)
निष्कर्ष: हरतालिका तीज के दिन सबसे अलग दिखने के लिए आप अपनी साड़ी या सूट के साथ ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं। इस बार पुराने और हैवी पैटर्न चुनने के बजाय इन 7 बैक हैंड फिंगर मेहंदी डिजाइंस में से अपना पसंदीदा डिजाइन चुनकर जरूर ट्राई करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788793703767_m.webp)