Kashmiri Earrings Designs: शादी में सबसे ज्यादा नजर आपके चेहरे पर जाती है और चेहरे की खूबसूरती को सबसे ज्यादा निखारते हैं इयररिंग्स। अगर आप इस वेडिंग सीजन में बिना ज्यादा खर्च किए शाही लुक चाहती हैं, तो कश्मीरी इयररिंग्स से बेस्ट ऑप्शन कोई नहीं है। इनकी खासियत है इनकी बारीक कारीगरी, मीनाकारी और पुराना राजसी अंदाज। एक सिंपल साड़ी या सूट भी इनके साथ पहन लो तो पूरा लुक महंगा और रॉयल लगने लगता है। इसीलिए इस बार हमने आपके लिए 6 ऐसे कश्मीरी इयररिंग्स चुने हैं, जो हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेंगे।

6 लेटेस्ट कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइंस

इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें नीचे दिए गए कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइंस।

1. ट्रेडिशनल कश्मीरी चांदबाली

चांद के शेप वाला यह पैटर्न सबसे पुराना और पसंदीदा माना जाता है। मोतियों की बारीक लटकन हिलने पर चेहरे पर अलग ही नूर ले आती है। सिल्क साड़ी या अनारकली के साथ इसकी जोड़ी कमाल की लगती है। बाजार में इसकी कीमत 499 से 1,299 रुपये के बीच रहती है।

image credit- pinterest (Chandbali Urwashi)

2. हेयर चेन वाला कश्मीरी झुमका

दुल्हन वाला अंदाज पाने के लिए यह ऑप्शन सबसे शानदार है। झुमके से जुड़ी पतली चेन बालों में अटकाई जाती है, इससे कान को सपोर्ट मिलता हैं और सारा वजन एक साइड भी नहीं पड़ता। लहंगे या भारी साड़ी के साथ यह पूरा गेटअप रॉयल बना देता है। इसकी कीमत लगभग 799 से 1,999 रुपये तक जाती है।

image credit- pinterest (Jewelhubstudio)

3. कश्मीरी गोल्ड फिनिश कुंदन इयररिंग्स

सोने की चमक पसंद करने वालों के लिए यह कम बजट में शानदार चॉइस है। गोल्डन बेस पर जड़ी कुंदन की सेटिंग असली ज्वेलरी वाला एहसास देती है। बनारसी साड़ी के साथ पहनने पर यह और भी निखर जाता है। इसकी रेंज 899 से 2,499 रुपये के आसपास होती है।

image credit- pinterest (saba shah)

4.  ट्रेडिशनल कश्मीरी लॉन्ग झुमका इयररिंग्स

कान से कंधे तक झूलने वाला यह डिजाइन लंबे चेहरे पर बेहद फबता है। तीन से चार परतों में बनी इसकी बनावट सिंपल कुर्ते को भी फंक्शन के लिए तैयार कर देती है। शरारे के साथ भी इसका कॉम्बिनेशन खिलकर आता है। यह आपको 599 से 1,499 रुपये में मिल जाएगा।

image credit- pinterest (Mansi Studio)

5. कश्मीरी ईयर कफ झुमका

बिना छेद वाले कान पर भी आसानी से टिक जाने वाला यह सबसे मॉडर्न स्टाइल है। पूरा कान कवर करने के बाद नीचे लटकता छोटा झुमका यंग गर्ल्स के बीच काफी वायरल है। गाउन या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ यह फ्यूजन लुक क्रिएट करता है। इसकी कीमत 449 से 999 रुपये के बीच मिलती है।

image credit- pinterest (beautywithvandna)

6. एंटीक गोल्ड मोर डिजाइन वाला कश्मीरी झुमका

मोर के शेप वाले इस पीस को कश्मीरी कारीगरी असली पहचान देती है। एंटीक गोल्डन टोन की वजह से इसमें महारानियों वाले जमाने की झलक दिखती है। पैठणी साड़ी या हैवी लहंगे के साथ यह बेहद ग्रेसफुल लगता है। इसका प्राइस 1,099 से 2,999 रुपये तक रहता है।

image credit- pinterest ( PooGee Style)

कहां से खरीदें कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइंस?

कश्मीरी इयररिंग्स आजकल हर जगह मिल जाते हैं, क्योंकि ये काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो नीचे बताई गई जगहों से भी ले सकती हैं।

  • ऑनलाइन: आप इन झुमको को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकती हैं।
  • ऑफलाइन: ऐसे झुमके आपको दिल्ली के सरोजिनी नगर, जयपुर का जौहरी बाजार और श्रीनगर के लाल चौक मार्केट में भी मिल जाएंगे।
  • इंस्टाग्राम शॉप्स: कई कश्मीरी कारीगर अब इंस्टाग्राम पर सीधे बेचते हैं, वहां ओरिजिनल पीस सस्ते मिल जाते हैं। ध्यान रहे की साइट को या पेज को अच्छे से चेक करके ही मंगाएं।

कश्मीरी इयररिंग्स की स्टाइलिंग टिप्स

हर चीज को स्टाइल करने का भी एक तरीका होता है। वरना महंगी चीजें भी फीकी लगने लगती हैं।

  • बड़े इयररिंग्स के साथ: गले में हैवी नेकलेस न पहनें, सिर्फ छोटी चेन या चोकर ही काफी है।
  • बालों का स्टाइल: झुमके दिखाने हैं तो बालों का जूड़ा या साइड चोटी बनाएं।
  • मेकअप: झुमके हैवी हैं तो लिपस्टिक डार्क और आई मेकअप हल्का रखें।
  • साड़ी के साथ: साड़ी के बॉर्डर के रंग से मिलते इयररिंग्स चुनें, लुक एकदम मैच करेगा।

कश्मीरी इयररिंग्स खरीदते समय ध्यान रखने वाली बात

अगर आप भी इस शादी के सीजन में कश्मीरी इयररिंग्स स्टाइल करने की सोच रही हैं, तो नीचे दी गई बातें आपके लिए हैं-

  • कश्मीरी इयररिंग्स खरीदते समय सिर्फ फोटो देखकर न लें।
  • वजन जरूर चेक करें, बहुत भारी झुमके कान में दर्द करेंगे और पूरी शादी में परेशान करेंगे।
  • हमेशा स्किन-फ्रेंडली और हाइपोएलर्जेनिक वाले इयररिंग्स लें, नहीं तो कान में खुजली और इन्फेक्शन हो सकता है।
  • परफ्यूम और पानी से इन्हें दूर रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (trends,Endless_ fashion, Turvi bags)