Trendy Stylish Bags For Womens: पार्टी के लिए ड्रेस तो सब चुन लेते हैं, लेकिन असली खेल तो हैंडबैग का होता है। आपने कितनी भी महंगी ड्रेस पहन ली हो, अगर हाथ में सही बैग नहीं है, तो लुक अधूरा ही लगता है।
असल में हैंडबैग सिर्फ सामान रखने के लिए नहीं होता, यह आपके पूरे लुक को क्लासी या बोरिंग बना सकता है। इस बार पार्टी में कुछ नया ट्राई कीजिए। ये 5 ट्रेंडी हैंडबैग डिजाइंस आपके हर पार्टी लुक को एकदम परफेक्ट बना देंगे।
5 ट्रेंडी हैंडबैग डिजाइंस
अब हैंडबैग की वजह से आपका लुक खराब नहीं होगा, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडी डिजाइंस।
1. आइवरी स्कल्पचरल हैंडबैग
यह क्रीम कलर का आइवरी बैग अपने अलग शेप की वजह से सबसे अलग दिखता है। इसमें सॉफ्ट प्लीटेड डिटेल और गोल्डन हैंडल दिया गया है, जो इसे बहुत रॉयल लुक देता है।
अगर आप मिनिमल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो इसे व्हाइट या बेज कलर की ड्रेस के साथ पहनें। इवनिंग पार्टी के लिए यह बैग एकदम परफेक्ट है।
image credit-pinterest (Clarezia Closet by Regiane Nascimento)
2. रिंग हैंडल बैग
रिंग हैंडल वाले बैग इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसका ब्राउन कलर हर ड्रेस के साथ मैच हो जाता है। इसकी गोल रिंग हैंडल हाथ में बहुत स्टाइलिश लगती है।
इसे आप साटन ड्रेस, गाउन या फिर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। छोटा सा बैग होने के बाद भी यह आपके लुक को एकदम प्रीमियम बना देता है।
image credit-pinterest (her.aesthetic)
3. फेंडी बीडेड हैंडल बकेट बैग
अगर आपको पार्टी में सबसे अलग दिखना है, तो यह बैग आपके लिए है। ब्राउन लेदर का बकेट बैग और उसके ऊपर बड़ा बीडेड हैंडल, यह कॉम्बिनेशन देखते ही सबकी नजर आपकी तरफ आ जाएगी।
यह बैग सिंपल ब्लैक ड्रेस के साथ भी पहनेंगी, तो भी आपका लुक एकदम हाई-फैशन लगेगा। पार्टी में फोटो के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
4.
image credit-pinterest (Katherine’s Collective)
4- चॉकलेट ब्राउन स्वेड होबो बैग
स्वेड बैग का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। चॉकलेट ब्राउन कलर का यह होबो बैग कंधे पर लटकाने पर बहुत स्टाइलिश लगता है। इसका सॉफ्ट फैब्रिक और लूज शेप इसे आरामदायक भी बनाता है।
इसे आप विंटर पार्टी, डिनर या कैजुअल पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। ब्राउन शेड की ड्रेस या डेनिम के साथ यह बैग सबसे अच्छा लगता है।
image credit-pinterest (Galina Ostrovsky)
5. स्मोकी सेज बकेट बैग
यह प्यारा स्मोकी सेज बकेट बैग स्कैंडिनेवियन स्टाइल से इंस्पायर्ड है। इसका लुक बहुत साफ-सुथरा और फ्रेश लगता है।
यह बैग हर रोज के मॉडर्न आउटफिट को भी पॉलिश्ड लुक दे देता है। अगर आप ऐसी पार्टी में जा रही हैं, जहां ज्यादा भड़कीला नहीं दिखना, तो यह बैग आपके लिए बेस्ट है।
image credit-pinterest (fashion designer)
हैंडबैग चुनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप भी नया हैंडबैग खरीदने जा रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।
- अगर ड्रेस बहुत भारी है, तो सिंपल बैग लें। अगर ड्रेस सिंपल है, तो स्टेटमेंट बैग लें।
- पार्टी में बड़ा बैग न लें। छोटा या मीडियम साइज का बैग ही क्लासी लगता है और संभालने में भी आसान रहता है।
- बैग खरीदते वक्त उसकी चेन, हैंडल और स्टिचिंग अच्छे से चेक करें। पार्टी में बैग खुल जाए तो बहुत शर्मिंदगी होती है।
- सस्ते में मिलने वाले नकली ब्रांडेड बैग से अच्छा है अच्छी क्वालिटी का लोकल बैग लें। असली लुक क्वालिटी से आता है।
- बैग में सिर्फ फोन, लिपस्टिक, पैसे और चाबी रखें। ज्यादा सामान भरने से बैग का शेप खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें- DIY Tassel Handbag: ऊन और रंगीन धागों से घर पर ऐसे बनाएं टैसल हैंडबैग, कॉलेज में दिखेंगी सबसे कूल
पार्टी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर्फ ड्रेस ही काफी नहीं है, सही हैंडबैग भी उतना ही जरूरी है। आइवरी स्कल्पचरल बैग से लेकर चॉकलेट ब्राउन सुडे बैग तक, ये पांचों डिजाइन हर तरह की पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- gemini
