बरसात के मौसम में नमी के कारण दीवार से पेंट निकलने लगता है या फिर किसी कोने में एक पतली सी लाइन दिखने लगती है। ऐसे में दिमाग में सबसे पहला प्रश्न यही आता है कि यह आखिर क्या समस्या है? अगर आपके घर की दीवार से अचानक मिट्टी झड़ने लगी है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसका समाधान निकालना जरूरी है। आमतौर पर लोग इसके लिए मिस्त्री को बुलाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप बिना किसी मिस्त्री को बुलाए या दीवार को तोड़े खुद बहुत आसानी से यह पहचान सकती हैं कि दीवार सीलन से खराब हो रही है या फिर वहां दीमक का खतरा है? इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में इस बात का पता लगा सकती हैं।

दीवार से अगर मिट्टी झड़ रही है, तो क्या करें?

घर की दीवारों से मिट्टी झड़ना या पेंट उखड़ना एक आम समस्या है, लेकिन समय रहते इसकी पहचानना करना बहुत जरूरी है। बता दें कि आसान तरीकों से इसका तुरंत पता लगा सकती हैं।

दीवार पर हाथ फेरकर देखें

अगर दीवार छूने पर ठंडी या हल्की गीली महसूस हो और वहां से सिर्फ पपड़ी या चूना उखड़ रहा है, तो यह साफ तौर पर सीलन की समस्या है। सीलन अक्सर बारिश, लीकेज या पानी के पाइप में खराबी के कारण होती है।

 इसे भी पढ़ें- बरसात में उखड़ रहा है दीवार का पेंट? तुरंत अपनाएं ये तरीके, सालों-साल नहीं खराब होगी पुट्टी

पेंच या स्क्रू ड्राइवर से जांच करें

दीवार के जिस हिस्से से मिट्टी झड़ रही है, वहां एक छोटा पेंच या स्क्रू ड्राइवर चुभाकर देखें। अगर वह आसानी से अंदर धंस जाता है और अंदर से लकड़ी या प्लास्टर पूरी तरह खोखला और मिट्टी जैसा निकला है, तो समझ जाए कि यह दीमक का हमला है।

मिट्टी की बनावट और सुरंगें देखें

दीमक हमेशा मिट्टी के छोटे-छोटे रास्ते या सुरंगें बनाकर चलती हैं। अगर दीवार पर आपको मिट्टी की पतली धारियां या लाइनें दिखाई दें, तो यह पक्के तौर पर दीमक होने की निशानी है। सीलन में ऐसी धारियां या टनल नहीं बनती हैं।

आवाज सुनने की कोशिश

दीवार के उस हिस्से पर हल्के हाथ से उंगलियों से थपथपाएं। अगर आवाज खोखली आती है, तो इसका मतलब है कि अंदर दीमक अंदर ही अंदर दीवार को चट कर चुकी है। सीलन वाली दीवार की आवाज इतनी खोखली नहीं होती।

दीवार पर लगे दीमक और सीलन की पहचान करने के बाद क्या करें?

दीवारों की सीलन और दीमक, घर की नींव और सुंदरता दोनों को कमजोर कर देते हैं। इनकी पहचान करने के बाद तुरंत और सही कदम उठाना बहुत जरूरी है।

समस्या  तुरंत क्या कदम उठाएं परमानेंट समाधान
सीलन या नमी
  • सबसे पहले नमी के स्रोत (जैसे लीक होता पाइप, रूफ लीकेज या बारिश का पानी) का पता लगाकर उसे ठीक करें।
  • कमरे में वेंटिलेशन बढ़ाएं और खिड़कियां खुली रखें ताकि हवा आ सके।
  • दीवार पर वाटरप्रूफ प्राइमर और कोटिंग करवाएं।
  • एक्सटीरियर वॉल्स के लिए वेदर-प्रूफ पेंट का इस्तेमाल करें।
 दीमक 
  • प्रभावित हिस्से के पास रखे लकड़ी के सामान या फर्नीचर को तुरंत हटा दें ताकि दीमक आगे न फैले।
  • घरेलू उपायों के भरोसे न रहकर तुरंत पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट से संपर्क करें।
  • दीवारों और लकड़ी के बेस में एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट करवाएं।
  • लकड़ी के फर्नीचर और दरवाजों पर टर्माइट-प्रूफ पॉलिश या पेंट करवाएं।
  • घर में नमी न जमने दें, क्योंकि दीमक नम और अंधेरे स्थानों पर तेजी से पनपती है।

 इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: दीमक ने दीवार को बनाया निशाना? 15 रुपये की इन 3 चीजों से पाएं छुटकारा

अगर आपके घर के किसी दीवार से मिट्टी झड़ रही है, तो इन तरीकों को आजमाकर दीमक और सीलन की परेशानी का पता लगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific, AI