सर्दी का मौसम आते ही घरों में एक नई परेशानी शुरू हो जाती है। सुबह-सुबह ओस की वजह से बालकनी, छत और आंगन का फर्श गीला रहता है। धूप देर से आती है और जल्दी चली जाती है, इसलिए फर्श सूख नहीं पाता है। इसी नमी की वजह से फर्श पर हरी-हरी काई जम जाती है। यह काई देखने में तो गंदी लगती ही है, लेकिन सर्दियों में यह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ठंड में फर्श पर जमी काई बहुत ज्यादा फिसलन भरी हो जाती है।

हरी काई से चाहिए छुटकारा

छत या बालकनी में हरी काई के जमने से सुबह टहलते समय या कपड़े सुखाते समय पैर फिसलने का डर बना रहता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह बहुत रिस्की होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि काई तो बारिश में ही जमती है, लेकिन सच यह है कि सर्दियों में काई और भी तेजी से फैलती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं। आपकी रसोई में रखी सिर्फ ₹5 की चीज इस काम को चुटकियों में कर देगी।

Photo Credit: Magnific

हरी काई हटाने की सामग्री

  • 2 चम्मच सिरका
  • ₹5 का ENO
  • पानी

Photo Credit: Pinterest (SecureCrack Home Hacks)

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाथरूम का मग लें और उसमें पानी डालें। फिर, उस पानी में इनो और सिरका मिलाएं। दोनों मिलते ही झाग उठने लगेगा।

ऐसे करें यूज

इनो और सिरका के मिश्रण को मिलाते ही झाग बन जाएगा। झाग को तुरंत काई वाली जगह पर डाल दें। ठंड में इसे 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि झाग काई के अंदर तक चला जाए। अब तिल्ली वाली झाड़ू से हल्के हाथ से फर्श पर झाड़ू चलाएं। काई की परत तुरंत उतर जाएगी। आखिर में एक बाल्टी साफ पानी से फर्श को धो दें और धूप में सूखने दें।

Photo Credit: Gemini

क्या ठंड में यह तरीका हर फर्श पर काम करेगा?

हां, यह तरीका सीमेंट, टाइल्स, पत्थर और मार्बल जैसे ज्यादातर फर्श पर काम करता है। सर्दियों में सुबह के समय जब ओस जमी हो, तब यह तरीका और भी अच्छा काम करता है क्योंकि फर्श पहले से गीला होता है। अगर काई बहुत पुरानी हो गई है और सर्दियों में मोटी परत बन गई है, तो इस तरीके को दो बार दोहरा सकते हैं। दूसरी बार में काई पूरी तरह निकल जाएगी।

सर्दियों में काई को दोबारा जमने से कैसे रोकें?

काई साफ करना ही काफी नहीं है, ठंड में उसे दोबारा जमने से रोकना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान आदतें अपना लें।

  • छत या बालकनी में पानी जमा न होने दें।
  • गमलों के नीचे ट्रे रखें।
  • हफ्ते में एक बार फर्श को सिरके वाले पानी से धो लें।
  • सुबह जब धूप आए तो बालकनी का दरवाजा खुला रखें ताकि फर्श सूख सके।
  • अगर कोई जगह हमेशा छांव में रहती है तो वहां पुराना कपड़ा या मैट बिछा दें।

इन छोटी-छोटी बातों से सर्दियों में काई दोबारा जल्दी नहीं जमेगी।

Photo Credit: Pinterest (MiOR)

महंगे केमिकल से क्यों है बेहतर?

सर्दियों में महिलाएं अक्सर बाजार से तेज केमिकल ले आते हैं। उनसे हाथों में जलन हो सकती है और ठंड में हाथ वैसे ही ड्राई होते हैं, इसलिए दिक्कत और बढ़ जाती है। कई केमिकल से फर्श का रंग भी खराब हो जाता है। वहीं इनो और सिरका घर की किचन में मिलने वाली चीजें है। इनसे कोई तेज गंध नहीं आती और हाथों को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए, सर्दियों के लिए यह देसी नुस्खा सबसे अच्छा माना जाता है।

सर्दियों में ओस और नमी की वजह से जमी काई को लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ₹5 का इनो और घर में रखा सिरका ही काफी है। बिना ज्यादा मेहनत, बिना रगड़े और बिना महंगे केमिकल के आप अपनी बालकनी और छत को फिर से साफ और सुरक्षित बना सकते हैं। इस आसान तरीके को एक बार जरूर आजमाकर देखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image Credit: Magnific