हम सभी त्योहार की शॉपिग में पूजा-पाठ के सामान के साथ-साथ केमिकल वाले फ्रेंग्नेंस आइटम्स खरीदकर लाते हैं। इससे आने वाली महर पूरे घर को खुशबूदार बना देती है। हालांकि, कई बार इन चीजों में मौजूद केमिकल और तेज खुशबू आंखों में चुभने या फिर सांस लेने में दिक्कत पैदा करती है। इससे बचाव के लिए लोग घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे जो महक चाहते हैं वैसी नहीं मिलती है। अगर आप केमिकल फ्रेंग्नेंस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचती हैं, तो कपूर और लोबान का प्रयोग कर सकती है। इससे आने वाली खुशबू मिनटों में घर के हर एक कोने को महका देती है। जानें इस्तेमाल का सही तरीका-
केमिकल वाले रूम फ्रेशनर के बजाय घर को खुशबूदार कैसे बनाएं?
आजकल लोग अपने घरों को खुशबूदार बनाने के लिए तरह-तरह के स्प्रे और सेंटेड कैंडल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें सिंथेटिक केमिकल्स और आर्टिफिशियल फ्रैग्रेंस होती हैं। ये रसायन लंबे समय तक घर में बंद रहने पर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। महंगे होने के साथ-साथ ये खुशबू कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है।
घर को महकदार बनाने के लिए ऐसे करें लोबान और कपूर का इस्तेमाल
घर को प्राकृतिक रूप से महकाने और सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए कपूर और लोबान का एक साथ इस्तेमाल करना पारंपरिक तरीका है। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले रूम स्प्रे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, जबकि यह देसी नुस्खा पूरी तरह से सुरक्षित है।
image credit-ai
- एक मिट्टी या पीतल की छोटी धूपदानी लें। इसके साथ एक कंडा और थोड़ा सा कपूर तथा लोबान पाउडर तैयार रखें।
- सबसे पहले कंडे को अच्छे से सुलगा लें ताकि वह लाल अंगारा बन जाए।
- अब सुलगते हुए कंडे पर कपूर की एक टिकिया और एक छोटा चम्मच लोबान पाउडर एक साथ डाल दें।
- जब ये दोनों मिलकर सुलगेंगे तो इनसे एक बहुत ही भीनी, सोंधी और डिवाइन खुशबू निकलेगी।
- इस हल्की महक को पूरे घर के कमरों में घुमा दें।
एरोमा थेरेपी और एनर्जी क्लीजिंग की तरह काम करता है यह धुआं
कपूर और लोबान का मेल सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन नेचुरल डीऑडराइजर और स्ट्रेस रिलीवर भी है।
Image credit-ai
जब आप शाम के समय लोबान और कपूर का हल्का धुआं पूरे घर में करते हैं, तो यह न सिर्फ घर की सीलन और रसोई की बदबू को चुटकियों में भगाता है, बल्कि आपके पूरे दिन की थकान और मानसिक तनाव को भी खींच लेता है। साथ ही 'एरोमा थेरेपी और एनर्जी क्लीजिंग' का भी काम करता है।
इस आसान उपाय से घर के कोने-कोने की बदबू और सीलन मिनटों में गायब हो जाएगी। इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है, जो पूरे घर के वातावरण को तरोताजा और शांत बना देती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- ai image (main), gemini
