आज के समय में ज्‍यादातर लोग पढ़ाई या नौकरी के स‍िलस‍िले में घर से दूर ही रह रहे हैं। ऐसे में दूसरे शहर में घर ज‍ितनी सुव‍िधा और स्‍पेस नहीं म‍िल पाता है। हम छोटा सा रूम या 1 बीएचके फ्लैट लेकर रहते हैं। हालांक‍ि, इनमें भी बहुत ज्‍यादा जगह नहीं होती है। छोटे बेडरूम में सबसे बड़ी परेशानी अक्सर कपड़े रखने की होती है। बड़ी अलमारी रखने पर कमरे में चलने-फिरने की जगह कम हो जाती है और कमरा भरा-भरा सा दिखने लगता है।

हालांक‍ि, इसका मतलब यह नहीं है कि छोटे कमरे में कपड़ों को रखने का कोई अच्छा तरीका नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप कैसे ब‍िना अलमारी के कपड़े रख सकती हैं। आइए जानते हैं-

image credit- magnific

ब‍िना अलमारी के कपड़े कैसे रखें?

अगर कमरे में अलमारी रखने की जगह नहीं है, तो दीवार, बेड के नीचे और दरवाजे के पीछे की खाली जगह का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसके अलावा कपड़े रखने के लिए ओपन रैक, शेल्फ, पुराने ड्रॉअर और स्टोरेज बेंच भी काम आ सकते हैं।

1. ओपन कपड़ों का रैक लगाएं

अगर अलमारी के लिए जगह नहीं है तो ओपन कपड़ों का रैक बना सकती हैं। इसे कमरे की किसी खाली दीवार के पास रख दें। इसमें टॉप, जैकेट, ड्रेस और दूसरी रोज पहनने वाले कपड़े को टांग सकती हैं। नीचे शेल्फ वाला रैक हो तो वहां शूज या फोल्ड किए हुए कपड़े भी रख सकती हैं।

2. खाली दीवार को स्टोरेज बनाएं

कमरे की खाली दीवार को भी कपड़े रखने के काम में लिया जा सकता है। इसके ल‍िए दीवार पर कोई मजबूत शेल्फ लगाकर जींस, टॉप, स्वेटर और बैग रख दें। शेल्फ के नीचे भी एक रॉड लगाकर टॉप और ड्रेसेज टांगी जा सकती हैं। छोटे कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए आप बास्केट का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

3. पुराने बुकशेल्फ का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास घर में कोई पुराना बुकशेल्फ रखा है और अब उसका इस्तेमाल नहीं होता है तो आप उसे कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें फोल्ड किए हुए कपड़े आसानी से रखे जा सकते हैं।

image credit- magnific

4. बेड के नीचे की जगह खाली न छोड़ें

बेड के नीचे की जगह को भी आप कपड़े रखने के लिए यूज कर सकती हैं। यहां फ्लैट बॉक्स या स्टोरेज कंटेनर आराम से आ जाएंगे। इसमें ऐसे कपड़े रखें जिन्हें रोज नहीं पहनती, जैसे सर्दियों के कपड़े या किसी खास मौके के कपड़े। इससे कमरे में अलग से फर्नीचर रखने की जरूरत नहीं होगी।

5. दरवाजे के पीछे हुक लगाएं

दरवाजे के पीछे की जगह भी आपके काफी काम की होती है। यहां हुक लगाकर स्कार्फ, बेल्ट, बैग या रोज पहनने वाले कपड़े टांगे जा सकते हैं। इससे कुर्सी या बेड पर कपड़े भी नहीं जमा होंगे।

ये छोटे-छोटे टिप्स भी आएंगे काम

अगर आपके रूम में अलमारी रखने की जगह नहीं है, तो ये ट‍िप्‍स भी आपके काम आ सकते हैं। जैसे-

  • रोज पहनने वाले कपड़े सामने रखें और कम इस्तेमाल होने वाले कपड़े बॉक्स में रखें।
  • छोटे कपड़ों के लिए अलग-अलग बास्केट इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • खुले रैक पर बहुत ज्यादा कपड़े न भरें, वरना कमरा और ज्यादा बिखरा हुआ लगेगा।
  • बेड के नीचे रखे बॉक्स पर लेबल लगा दें, ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े आसानी से मिल जाएं।
  • दीवार पर शेल्फ लगाते समय मजबूत फिटिंग का ध्यान रखें, ताकि कपड़ों का वजन संभाल सके।
  • मौसम बदलने पर कपड़ों की जगह बदलती रहें, इससे रोज काम आने वाले कपड़े आसानी से मिलेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI