सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अलमारी और स्टोर से रजाइयां निकलने लगती हैं। ठंडी रातों में मुलायम और फूली हुई रजाई में सोने का मजा ही अलग होता है। मगर कई बार पुरानी रजाई निकालने पर पता चलता है कि उसकी रूई एक जगह इकट्ठा होकर गांठों में बदल गई है। कहीं रजाई बहुत पतली हो जाती है, तो कहीं रूई के बड़े-बड़े गुच्छे बन जाते हैं। ऐसी रजाई ओढ़ने पर न तो पहले जैसी गर्माहट मिलती है और न ही आराम महसूस होता है। फिर मन में सबसे पहला ख्याल आता है कि इसे दोबारा धुनवाना पड़ेगा। मगर आपको बता दें कि आप कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से अपनी रजाई की रूई को दोबारा से मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं।
रजाई की रुई में गांठ हटाने के लिए क्या करें?
सर्दियों की शुरुआत होते ही जब हम संदूक या अलमारी से रजाई निकालते हैं, तो अक्सर उसकी रूई में गांठें पड़ी हुई दिखती हैं और वह पहले जैसी फूली हुई या मुलायम नहीं रहती। हर बार रजाई धुनवाना खर्चीला और झंझट भरा हो सकता है। अच्छी बात यह है कि बिना धुनवाए भी आप घर पर ही कुछ आसान उपायों से रजाई को फिर से गद्देदार और आरामदायक बना सकती हैं। नीचे जानें तरीके-
1. धूप दिखाएं और हल्के हाथ से थप-थपाकर सही करें रुई
रजाई की रूई में गांठें पड़ने की एक बड़ी वजह नमी होती है। लंबे समय तक बंद रखने से रूई दब जाती है और आपस में चिपकने लगती है।
Image Credit-shutterstock
- रजाई को सुबह की तेज धूप में 3 से 4 घंटे के लिए फैला दें।
- धूप से रूई की नमी सूखती है और रेशे फिर से खुलने लगते हैं।
- धूप में रखने के बाद किसी हल्की छड़ी या हाथ से रजाई को धीरे-धीरे थपथपाएं।
- इससे दबी हुई रूई में हवा भरती है और वह दोबारा फूल जाती है।
2. उंगलियों से रूई की गांठों को धीरे-धीरे खोलें
जहां-जहां रूई सख्त हो गई हो या छोटी-बड़ी गांठें बन गई हों, वहां बाहर से कपड़े के ऊपर ही उंगलियों की मदद से हल्का दबाव देकर रूई को अलग करने की कोशिश करें।
- रजाई की रुई को बहुत जोर से न खींचें या न मरोड़ें, वरना रजाई का कपड़ा या सिलाई उधड़ सकती है।
- धीरे-धीरे गांठों को फैलाने से रूई का जमाव कम होता है और गर्माहट एक समान फैलती है।
3. हल्की भाप या गीले कपड़े से सख्त रूई को बनाएं मुलायम
अगर धूप कम निकल रही हो या रूई बहुत ज्यादा सख्त हो गई हो, तो भाप वाला तरीका मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए गर्म पानी और कपड़े की जरूरत पड़ेगी। जानें-
image credit-amazon
- रजाई को खोलकर इससे रुई निकाल लें।
- अगर रजाई नहीं खोल सकती हैं, तो इसे समतल जगह पर फैलाएं।
- इसके बाद गुनगुन पानी में कपड़ा को डुबोकर निचोड़ें।
- अब इसे रजाई के ऊपर बिछाकर हल्का प्रेस करें (सीधे गर्म आयरन रूई पर न चलाएं)।
- इससे रूई के रेशों में नरमी आती है।
- इसके बाद उसे झाड़ने और थपथपाने पर वह पहले से ज्याद मुलायम लगने लगती है।
4. इस्तेमाल के बाद सही तरह से तह और स्टोर करें
सर्दियों में रोज सुबह उठते ही रजाई को तुरंत मोड़कर या दबाकर न रखें। उठने के बाद 15–20 मिनट तक उसे खुला छोड़ दें।
इसके बाद हल्के हाथ से झाड़कर तह लगाएं।
सीजन खत्म होने के बाद जब भी रजाई को पैक करें, तो उसे बंद बैग के बजाय कॉटन के कपड़े या फिर एयर पास करने वाले बैग में पैक करके रखें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ धूप दिखाना काफी नहीं, सर्दियों से पहले कंबल-रजाई को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
निष्कर्ष
इस तरह से आप बिना पैसे खर्च किए हुए गांठ पड़ी रुई को सही कर सकती हैं। मगर ध्यान देना कि अगर रुई बहुत पुरानी और बेकार हो चुकी है, तो इसे सही करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
