Winter Clothes Storage Tips: ठंड का मौसम आने वाले है और आते ही अलमारी में स्वेटर, जैकेट और कंबलों का ढेर लगना शुरू हो जाता है। सर्दी के भारी विंटर कपड़ों को अलमारी में जमाना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। अगर सही तरीके से ऑर्गनाइज न किया जाए तो पूरी अलमारी बिखरी हुई दिखती है और मनपसंद के कपड़े भी आसानी से नहीं मिलते हैं।

भारी विंटर कपड़ों को ऑर्गनाइज करना आसान हो सकता है, अगर वर्टिकल स्पेस का सही इस्तेमाल किया जाए और कपड़ों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाए। यहां हम आपको 4 स्पेस-सेविंग स्टोरेज टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपकी अलमारी में जगह भी बचेगी और कपड़े भी खराब नहीं होंगे। आइए जानते हैं।

अलमारी में कम जगह में कपड़े रखने की टिप्स

अगर ठंड में गरम कपड़ों की वजह से आपकी अलमारी भी फैली हुई दिखती है, तो इन टिप्स को अपनाकर आप अलमारी में जगह बना सकती हैं और आसानी से कपड़े रख सकती हैं।

1- सबसे पहले अलग करें कपड़े

कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले यह देखें कि उन्हें कितना पहनना है। अक्सर ऐसा होता है कि आधे से ज्यादा कपड़े हम बस अलमारी में रख देते हैं और पहनते नहीं है। ऐसे कपड़े फालतू की स्पेस वलेते हैं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजर्स की एक रिसर्च की मानें तो 80 प्रतिशत कपड़े अलमारी में ऐसे होते हैं, जिन्हें 20 प्रतिशत समय ही पहना जाता है।

image credit-ai

2- स्वेटर को हैंगर पर लटकाने की बजाय फोल्ड करें

भारी स्वेटर, कार्डिगन और ऊनी कपड़ों को रेगुलर हैंगर पर लटकाने से वो अपना शेप खो देते हैं और लूज हो जाते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा अच्छे से फोल्ड करके फ्लैट रखना चाहिए। ऐसा करने से कपड़े एक जगह रहते हैं और साथ ही अलमारी भी साफ दिखती है।

image credit-ai

3- कपड़ों को कैटेगरी और इस्तेमाल के हिसाब से अलग रखें

कभी भी सारे भारी स्वेटरों को एक साथ ऊंचे ढेर में न रखें। ऐसा करने से एक स्वेटर निकालने पर पूरा ढेर गिर जाता है। अपने विंटर गियर को अलग-अलग सेक्शन में बांटें - हैवी कोट, रोज पहने जाने वाले स्वेटर, थर्मल और एक्सेसरीज जैसे मफलर, दस्ताने और टोपी। कैटेगरी को अलग रखने से आपको सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते समय कपड़े ढूंढने में टाइम वेस्ट नहीं होगा और अलमारी भी साफ-सुथरी रहेगी।

image credit-ai

4. हैवी कोट को मजबूत हैंगर पर ही टांगें

अपनी प्राइमरी हैंगिंग रॉड को सिर्फ स्ट्रक्चर्ड कपड़ों जैसे ट्रेंच कोट, ब्लेजर और हैवी वूल ओवरकोट के लिए रिजर्व रखें। इन्हें हमेशा चौड़े और मजबूत लकड़ी या प्लास्टिक के हैंगर पर ही टांगें और लंबाई के हिसाब से लगाएं। ऐसा करने से अलमारी का लुक अच्छा आएगा और आपको कपड़े पहचानने में आसानी होगी।

image credit-ai

ध्यान रखने वाली बातें

ठंड के मौसम में अलमारी में कपड़े रखने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान दें। आइए जानते हैं।

  • ऊनी कपड़ों को स्टोर करने से पहले धूप जरूर दिखाएं, नहीं तो सीलन और फफूंद लग सकती है। अलमारी में सिलिका जेल या नीम की पत्तियां रखें।
  • स्वेटर और शॉल के बीच अखबार या मलमल का कपड़ा रखें और नेप्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल करें ताकि कीड़े न लगें।
  • गंदे कपड़े स्टोर करने से दाग पक्के हो जाते हैं और बदबू आती है। सीजन खत्म होने पर ड्राई क्लीन या धोकर ही अलमारी में रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- ai