Plastic Container Reuse Ideas: आजकल किचन में बर्तन धोने के लिए ज्यादातर लोग साबुन के बजाय लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बार-बार बोतल उठाना और उसे दबाकर लिक्विड निकालना थोड़ा झंझट भरा हो सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए कई लोग बाजार से डिशवॉश लिक्विड डिस्पेंसर खरीदते हैं, जिनकी कीमत अक्सर 150 से 200 रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। मगर क्या आप जानती हैं कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए इसे घर पर ही आसानी से बना सकती हैं? इसके लिए आपको बस स्प्रे बोतल और प्लास्टिक के दो डिब्बे चाहिए। आइए नीचे लेख में जानते हैं घर पर डिशवॉश लिक्विड डिस्पेंसर बनाने का तरीका।
डिस्पेंसर बनाने के लिए जरूरी चीजें
किचन के लिए डिशसोप डिस्पेंसर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए दो ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के डिब्बे और पुरानी हैंडवॉश या लिक्विड सोप की बोतल का पंप चाहिए।
Image credit-ai
- बड़ा ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक डिब्बा (आइसक्रीम का डिब्बा)- 1 (मजबूत और अच्छे ढक्कन वाला)
- छोटा गोल ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक डिब्बा- 1 (जैसे कंगन रखने वाला डिब्बा)
- स्प्रे बोतल- 1
घर पर 200 रुपये वाला डिस्पेंसर कैसे बनाएं?
Image Credit-ai
- सबसे पहले एक साफ और मजबूत प्लास्टिक का डिब्बा लें।
- ध्यान रखें कि उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद होता हो, ताकि डिब्बे को इधर-उधर रखने पर लिक्विड बाहर न निकले।
- अब पुरानी हैंडवॉश या लिक्विड सोप की बोतल से पंप निकाल लें। इस्तेमाल करने से पहले पंप को अच्छी तरह साफ कर लें।
- इसके बाद डिब्बे के किनारे पर पंप वाले ढक्कन के आकार के हिसाब से निशान लगाएं।
- फिर किसी छोटे गोल आकार की किसी चीज (स्टील का हो) को गर्म करके बड़े प्लास्टिक डिब्बे के एक किनारे पर छेद करें।
- इसके बाद छोटे गोल प्लास्टिक डिब्बे को बड़े प्लास्टिक डिब्बे पर रखकर निशान बनाएं।
- ध्यान दें कि छेद बहुत ज्यादा दूर न हों।
- फिर स्टील का गिलास लेकर उसके आगे वाले हिस्से को गर्म करें और निशान के अनुसार डिब्बे में छेद करें।
- 1–2 मिनट बाद चाकू के उल्टी तरफ (जिस तरफ धार न हो) से कटे हुए किनारे को हल्का सा घिसकर चिकना या बराबर कर लें।
- अब पंप को ढक्कन में लगाकर अच्छी तरह फिट कर दें। आपका डिशसोप डिस्पेंसर बनकर तैयार है।
इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये काम
डिशसोप डिस्पेंसर को रोजाना इस्तेमाल करने से पहले एक बार जांच लें कि वह ठीक से काम कर रहा है या नहीं। इसके लिए बड़े डिब्बे में पानी भरें और ढक्कन बंद कर दें। अब पंप दबाकर देखें कि पानी छोटे वाले प्लास्टिक डिब्बे में आसानी से पहुंच रहा है या नहीं।
Image Credit-ai
अगर पंप का पाइप छोटा है, तो उसे कंटेनर की ऊंचाई के अनुसार बदलना पड़ सकता है। अगर सब ठीक से काम करे, तो पानी निकालकर उसमें डिशसोप लिक्विड भरें और किचन में इस्तेमाल करें। डिब्बे को सिंक के पास किसी समतल जगह पर रखें। समय-समय पर कंटेनर और पंप को साफ करते रहें, ताकि साबुन की गंदगी जमा न हो।
क्यों काम आएगा यह छोटा सा किचन हैक?
इस जुगाड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से महंगा डिस्पेंसर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करके आप किचन को व्यवस्थित बना सकती हैं। साथ ही, इसमें स्क्रबर भी रख सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक कंटेनर मजबूत हो।
इसे भी पढ़ें- Old Hanger Reuse Ideas: कपड़ों को टांगने के अलावा भी बहुत काम आ सकते हैं पुराने प्लास्टिक और तार वाले हैंगर
अगर आप घर पर खुद से डिशसोप लिक्विड डिस्पेंसर बनाती हैं, तो न केवल पैसे की बचत होगी बल्कि प्लास्टिक का रीयूज भी हो जाएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
