घर को साफ और डस्ट-फ्री रखना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन रोज-रोज की डस्टिंग के बावजूद धूल का बार-बार जम जाना एक आम समस्या है। हवा में धूल के कण न केवल घर की खूबसूरती को खराब करते हैं, बल्कि सांस और एलर्जी से जुड़ी परेशानियां भी पैदा करते हैं। अगर आप भी बार-बार की सफाई से थक चुके हैं और एक लंबे समय तक साफ रहने वाला घर चाहती हैं, तो आपको अपनी डस्टिंग तकनीक बदलने की जरूरत है। स्मार्ट तरीकों और सही हैक्स को अपनाकर आप बिना ज्यादा थके अपने आशियाने को चमका सकती हैं। जानते हैं आगे...

कैसे करें घर की सफाई?

सफाई शुरू करने से पहले सही तरीका जानना बेहद जरूरी है ताकि आपकी मेहनत बेकार न जाए-

  • ऊपर से नीचे की ओर सफाई: हमेशा पंखे, शेल्फ और पर्दों से सफाई शुरू करें और आखिर में फर्श साफ करें। इससे ऊपर की धूल नीचे गिरेगी और एक ही बार में साफ हो जाएगी।

 

  • झाड़ू से पहले डस्टिंग: झाड़ू या वैक्यूम लगाने से पहले फर्नीचर और शो-पीस की धूल झाड़ें, ताकि उड़ी हुई धूल फर्श पर आ जाए और बाद में वैक्यूम में साफ हो जाए।
  • सही टूल्स का चुनाव: सूखे सूती कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें, जो धूल को उड़ाने के बजाय अपने अंदर ट्रैप कर लेता है।
  • भारी फर्नीचर हटाएं: सोफे, बेड और अलमारी के पीछे की सफाई जरूर करें, क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा धूल इकट्ठा होती है।

यह भी पढ़ें- लकड़ी की मेज पर रोजाना साफ करने के बाद भी जम जाती है धूल, ये हैक्स दिला सकते हैं छुटकारा

घर को लंबे समय तक डस्ट-फ्री रखने के 7 हैक्स

अगर आप घर को डस्ट फ्री रखना चाहती हैं तो यहां दिए गए हैक्स आपके काम आ सकते हैं-

  • बिस्तर के कपड़ों में कॉटन के रेशे और डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं, जिससे धूल भी जमा होने लगती है। हफ्ते में कम से कम एक बार बेडशीट जरूर बदलें और धोएं।
  • घर के अंदर की हवा में मौजूद धूल-मिट्टी के बारीक कणों को सोखने के लिए एयर प्यूरिफायर एक बेहतरीन टूल है। यह हवा को साफ रखकर फर्नीचर पर धूल जमने से रोकता है।
  • भारी कपड़े के पर्दे बहुत तेजी से धूल खींचते हैं। इनके बजाय लकड़ी या पीवीसी के विंडो ब्लाइंट्स का इस्तेमाल करें, जिन्हें गीले कपड़े से साफ करना बेहद आसान होता है।
  • गंदे सफाई वाले सामान से कभी घर साफ नहीं हो सकता। डस्टिंग के बाद अपने डस्टपैन और ब्रश को गर्म पानी और डिटर्जेंट से साफ करके सुखाएं।

  • जितना ज्यादा सामान होगा, धूल जमने के लिए उतनी ही जगह बनेगी। शेल्फ और टेबल पर से गैर-जरूरी सामान हटाएं ताकि डस्टिंग चुटकियों में हो जाए।
  • तेज हवा या आंधी के समय खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद रखें। बाहर की सूखी हवा अपने साथ ढेरों धूल के कण घर के अंदर ले आती है।
  • घर के मेन गेट पर अंदर और बाहर दो डोरमैट्स लगाएं। घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल की धूल वहीं झाड़ने से घर में 50% तक कम धूल आती है।

इस लेख के माध्यम से पता चलता है कि घर को धूल-मुक्त रखने के लिए रोज घंटों मेहनत करने की नहीं, बल्कि सही आदतों और स्मार्ट हैक्स को अपनाने की जरूरत है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific