पारिजात का पौधा अपनी सुंदरता और सुगंध के लिए जाना जाता है। यह पौधा धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि पारिजात के फूलों से माता लक्ष्मी की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होती हैं। अब ऐसे में बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपनी बगिया में इसका पौधा जरूर लगाते हैं। साथ ही इसकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए लोग नर्सरी से फर्टिलाइजर, कीटनाशक और जरूरी पोषक तत्व वाली खाद खरीदकर लाते हैं।

मगर बरसात के मौसम में हरसिंगार या पारिजात के पौधे की खास देखरेख करनी पड़ती है, क्योंकि नमी बढ़ने के कारण इसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं। अगर आपके भी पौधे के साथ यही समस्या हो रही है, तो आज का यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

बरसात में पारिजात की पत्तियां पीली पड़ने पर क्या करें?

आपकी बगिया में लगा हरसिंगार या पारिजात के पौधे की अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। शुरूआत में अगर आप इस समस्या का पता लगा लेती हैं, तो पौधे की पत्तियां गिरने से बच सकती हैं। नीचे जानें 2 ऐसे काम जिसकी मदद पीली पत्तियों वाली समस्या को रोक सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

बरसात में पारिजात की पत्तियां पीली क्यों होती हैं?

पारिजात के पौधे में जब पुरानी पत्तियां पीली पड़ने लगें और उस पर हरे रंग की लाइन दिखे, तो यह मैग्नीशियम या सल्फर की कमी का संकेत है। पौधे को जब पर्याप्त मैग्नीशियम नहीं मिलता, तो उसका हरापन कम होने लगता है और पत्तियां पीली पड़कर झड़ने लगती हैं।

पहला काम- एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इस तरीके को आजमाने के लिए 4 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्सम सॉल्ट अच्छी तरह घोल लें।
  • अब इस घोल को महीने में एक बार पौधे की जड़ों में डालें या सीधे पत्तियों पर छिड़काव करें।

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

इस आसान उपाय को अपनाने से पारिजात की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है। जड़ों को मजबूती मिलने से पौधे की रुकी हुई ग्रोथ फिर से शुरू हो जाती है और कुछ ही दिनों में पौधा स्वस्थ होकर ढेरों फूलों से लद जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि मात्रा सीमित ही रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पौधे को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दूसरा काम- पारिजात के पौधे में पानी डालते समय रखें ध्यान

पारिजात के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए पानी डालने का खास ध्यान रखने की जरूरत हैखासकर बरसात के दिनों में। अक्सर लोग बिना मौसम और मिट्टी की नमी को देखे रोजाना पौधे में पानी डालते रहते हैं, जिससे मिट्टी में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लगातार पानी भरे रहने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं, जिसका सीधा असर पत्तियों पर पड़ता है और वे पीली होकर झड़ने लगती हैं।

मानसून में पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को छूकर चेक करें। अगर मिट्टी गीली या नम है, तो उस दिन पौधे में बिल्कुल पानी न डालें। केवल तभी पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी हुई दिखाई दे। इसके अलावा गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल को हमेशा साफ रखें।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से जाएगा भर, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज

अगर आपके बगीचे में लगे पारिजात के पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो आप यह तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific, AI