Miniature Garden On Table Ideas: कमरे में कितनी भी अच्छी चीजें रख लो, अगर टेबल खाली और बोरिंग लगेगी तो पूरा लुक फीका पड़ जाएगा। अब सोचिए, उसी टेबल पर एक छोटा सा हरा-भरा गार्डन रखा हो, जिसमें छोटी-सी झोपड़ी, कंकड़ की पगडंडी और छोटे पौधे हों। देखने वाला एक बार तो रुककर जरूर पूछेगा, ये कहां से लिया? अच्छी बात यह है कि इसके लिए बड़ा बजट या बड़ी जगह नहीं चाहिए। सिर्फ एक ट्रे, 2-3 छोटे पौधे और थोड़ी सी क्रिएटिविटी काफी है। चलिए जानते हैं 6 ऐसे आइडियाज जो आपकी टेबल को सबसे सुंदर कोना बना देंगे।

टेबल को सुंदर बनाने के 6 आइडियज

अगर आपके घर की टेबल भी खाली और बोरिंग लगती है तो नीचे बताए गए इन आइडियाज को जरूर ट्राई करें। यह आपके टेबल का पूरा लुक बदल देंगी।

1. कांच के बाउल वाला लिटिल फॉरेस्ट

कांच के खुले बाउल में हरी काई, मिट्टी और छोटे पत्थरों से बना एक प्यारा मिनी जंगल। इसे बनाने के लिए कांच के बाउल में सबसे नीचे छोटे पत्थर, फिर रेत और ऊपर मिट्टी बिछाएं। इसमें मॉस, फिटोनिया और टर्टल वाइन जैसे नन्हे पौधे लगाएं। ये पौधे कम रोशनी में भी खुश रहते हैं। ऑफिस डेस्क और कॉफी टेबल के लिए ये सबसे क्लीन लुक देता है।

image credit- pinterest (Garden.eco _ Plants, Garden & DIY)

2. सकुलेंट और पत्थरों वाली डेजर्ट ट्रे

मिट्टी की उथली प्लेट में छोटे-छोटे कैक्टस जैसे पौधे और रंगीन कंकड़। इसके लिए आप सिरेमिक या मिट्टी की चौड़ी प्लेट लें। इसमें सकुलेंट वाली मिट्टी भरें। ऊपर से मिनी जेड, हावर्थिया या इचेवेरिया लगाएं। बीच में रंगीन बजरी से छोटा सा रास्ता बना दें। इसे पानी बहुत कम चाहिए, इसलिए बिजी लोगों के लिए ये परफेक्ट है।

image credit- pinterest 

3. परियों वाली वुडलैंड हट गार्डन

छोटी सी झोपड़ी, टहनी और कंकड़ के पुल वाला सपनों का गार्डन। इसे बनाने के लिए एक चौड़ी ट्रे में बेबीज टीयर्स और क्लब मॉस लगाएं। बीच में लकड़ी या गत्ते से बनी छोटी झोपड़ी रख दें। साइड में टहनी से बाड़ और कंकड़ से पुल बना दें। बच्चों के कमरे और स्टडी टेबल के लिए ये सबसे प्यारा लगता है।

image credit- pinterest (Aysha Siddika)

4. मिनी जापानी जेन गार्डन

एक बोनसाई पॉट या ट्रे लें। बीच में छोटा बोनसाई या फाइकस लगाएं। आसपास सफेद रेत बिछाकर कांटे से लहरों जैसा डिजाइन बना दें। ये टेबल को क्लासी लुक देता है। पढ़ने वाली टेबल पर इसे रखना सबसे अच्छा रहता है।

image credit- pinterest (Décorations japonaises)

5. टियर्ड ट्रे वाला मल्टी-पॉट कॉम्बो

एक लकड़ी की ट्रे पर अलग-अलग रंग के 3 छोटे गमले। सबको एक ही मिट्टी में लगाने की जगह 3 छोटे-छोटे गमले एक ट्रे पर रख दें। एक में अर्थ स्टार, दूसरे में व्हाइट फिटोनिया और तीसरे में ग्रीन पेपेरोमिया रखें। पानी देना आसान रहेगा और मन चाहे तो गमले बदल भी सकती हैं।

image credit- pinterest (Desk Combo)

6. लैंप स्टाइल वाला टेबल प्लांटर

टेबल लैंप जैसी शेप वाला ग्लास वास, जिसमें अंदक से पौधा झांक रहा हो। ये सबसे नया ट्रेंड है। लैंप जैसी शेप वाले प्लांटर में कोई पौधा लगाएं और छोटे पत्थर डालें। रात में हल्की लाइट के साथ ये टेबल पर एकदम ड्रीम लुक देता है। बेडसाइड टेबल के लिए इससे अच्छा डेकोर नहीं है।

image credit- pinterest (Digging In The Garden)

मिनिएचर गार्डन के लिए जरूरी बात

मिनिएचर गार्डन में सबसे बड़ी गलती ज्यादा पानी देना है। छोटी जगह में मिट्टी जल्दी गीली रहती है, इसलिए हफ्ते में 1-2 बार ही हल्का पानी दें। टेबल को धूप वाली खिड़की के पास ना रखें, सीधी धूप से कांच वाला बाउल गर्म होकर पौधे जला देगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (Susan, P Peggy Troxell)