5 Cute stylish Bathroom Tissue Holder: घर का बाथरूम छोटा हो तो उसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कभी टिश्यू पेपर इधर-उधर रखे नजर आते हैं, तो कभी रोजमर्रा के इस्तेमाल की छोटी-छोटी चीजें सिंक या शेल्फ पर जगह घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने छोटे से बाथरूम को बिना ज्यादा सामान रखे खूबसूरत और ऑर्गेनाइज्ड बनाना चाहती हैं, तो टिश्यू होल्डर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आजकल बाजार में कई ऐसे डिजाइन मिल रहे हैं, जो सिर्फ टिश्यू रखने के काम नहीं आते, बल्कि बाथरूम की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। इनकी मदद से टिश्यू पेपर को एक तय जगह मिल जाती है और बाथरूम भी पहले से ज्यादा व्यवस्थित दिखाई देता है। अगर आप भी अपने बाथरूम को क्यूट लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 टिश्यू होल्डर डिजाइन आपके काम आ सकते हैं।

5 लेटेस्ट टिश्यू होल्डर डिजाइंस

अगर आपके बाथरूम में भी टिश्यू इधर-उधर फैले रहते हैं, तो ये टिश्यू होल्डर डिजाइंस आपके बहुत काम आ सकती हैं।

1. क्यूट माशाओ टिश्यू होल्डर

अगर आपको क्यूट और कार्टून थीम वाली चीजें पसंद हैं, तो माशाओ टिश्यू होल्डर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका मजेदार डिजाइन बाथरूम के सिंपल इंटीरियर में भी एक अलग आकर्षण जोड़ता है। इसे सिंक के पास किसी छोटी शेल्फ या ऐसी जगह रख सकती हैं, जहां से टिश्यू आसानी से निकाले जा सकें। खास बात यह है कि इससे टिश्यू पेपर इधर-उधर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

image credit-pinterest (inahemmu jewels)

2. फ्रूट डिजाइन सिरेमिक टिश्यू होल्डर

बाथरूम को फ्रेश और कलरफुल लुक देना चाहती हैं, तो फ्रूट डिजाइन वाला सिरेमिक टिश्यू होल्डर ट्राई कर सकती हैं। स्ट्रॉबेरी, संतरा और दूसरे फलों की तरह दिखने वाले ये डिजाइन काफी आकर्षक लगते हैं। सिरेमिक फिनिश की वजह से ये सजावट के सामान जैसे भी नजर आते हैं। छोटे बाथरूम में इसे वॉशबेसिन के पास या किसी कॉर्नर शेल्फ पर रखकर जगह का बेहतर इस्तेमाल कर सकती हैं।

image credit-pinterest (Yanhuto)

3. मंकी टॉयलेट पेपर होल्डर से दें यूनिक टच

अगर आपको कुछ हटकर और मजेदार डिजाइन पसंद हैं, तो मंकी टॉयलेट पेपर होल्डर आपके बाथरूम के लिए अच्छा चुनाव हो सकता है। इसमें बंदर बना हुआ होता है और उसके हाथ ऊपर होते हैं। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जिन्हें अपने घर की छोटी-छोटी चीजों में क्रिएटिविटी पसंद है। इसे बाथरूम की दीवार पर लगाकर या सुविधाजनक जगह पर रखकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

image credit-pinterest (SITKI CEYLAN)

4. सैंडविच बिस्किट पांडा होल्डर

पांडा की क्यूटनेस किसे पसंद नहीं होती है। अगर आप अपने बाथरूम को थोड़ा प्लेफुल और अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो सैंडविच बिस्किट पांडा होल्डर चुन सकती हैं। इसका डिजाइन देखने में बिस्किट और पांडा थीम का खूबसूरत कॉम्बिनेशन लगता है। इसे देखकर बाथरूम का माहौल भी थोड़ा मजेदार हो जाता है। खासकर बच्चों के बाथरूम या छोटे अपार्टमेंट के बाथरूम में यह डिजाइन अच्छा लगेगा।

image credit-pinterest (Moreangle)

5. जेंटलमैन बटलर टिश्यू होल्डर

अगर आपको बहुत ज्यादा रंग-बिरंगे डिजाइन पसंद नहीं हैं और बाथरूम में क्लासी लुक चाहती हैं, तो जेंटलमैन बटलर टिश्यू होल्डर चुन सकती हैं। इसका डिजाइन एक सज्जन व्यक्ति या बटलर की थीम पर आधारित होता है। यह देखने में काफी क्रिएटिव लगता है और बाथरूम की सजावट में चार चांद लगा सकता है। इसे किसी कॉर्नर शेल्फ या वॉशबेसिन के पास रख सकती हैं।

image credit-pinterest (Luxora Finds)

टिश्यू होल्डर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप मार्केट में टिश्यू होल्डर खरीदने जाएं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जल्दबाजी करने से दिक्कत हो सकती है।

  • छोटा बाथरूम है तो ऐसा डिजाइन चुनें, जो ज्यादा जगह न घेरे।
  • बाथरूम में नमी रहती है, इसलिए वाटर-रेसिस्टेंट और आसानी से साफ होने वाला मटेरियल चुनें।
  • अगर फ्लोर या शेल्फ पर जगह कम है, तो वॉल-माउंटेड होल्डर खरीदें।
  • होल्डर आपके इस्तेमाल किए जाने वाले टिश्यू रोल के हिसाब से होना चाहिए।
  • ऐसा डिजाइन चुनें, जिसमें पानी और धूल जमा न हो और जिसे आसानी से साफ किया जा सके।

छोटे बाथरूम को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे इंटीरियर या बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। सही टिश्यू होल्डर जैसी छोटी चीजें भी आपके बाथरूम को व्यवस्थित और आकर्षक बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- pinterest (Bathroom Storage Solutions, your_store, Luxury For Less)