पहाड़ों में मैगी का स्वाद तो कुछ अलग ही होता है, आपने कभी न कभी यह बात कही या सुनी होगी। जब भी हम हिल स्टेशन पर कोई ट्रिप प्लान करते हैं, तो यह जरूर सोचते हैं कि वहां जाकर मैगी तो जरूर खाएंगे और ऐसा होता भी है। पहाड़ों की सैर पर जाएं और मैगी न खाएं, ये तो शायद मुमकिन ही नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है कि नूडल्स वही...मसाला वहीं...तो आखिर क्यों पहाड़ों में हमें मैगी ज्यादा टेस्टी लगती है। चलिए इसके पीछे का लॉजिक समझने की कोशिश करते हैं।
पहाड़ों में मैगी ज्यादा टेस्टी क्यों लगती है?
पहाड़ों में गर्मागर्मा मैगी का स्वाद कुछ अलग ही होता है। जैसे ही हम हिल स्टेशन पहुंचकर इन स्टॉल्स को देखते हैं, हमारा मन उनकी तरफ खिंचा चला जाता है और वहां मैगी खाकर मुंह से यही निकलता है कि वाह, क्या बात है! असल में इसके पीछे कई कारण होते हैं।
1. पहाड़ों का मौसम है जिम्मेदार
जब आप पहाड़ों की ठंड में मैगी खाते हैं, तो उसका टेस्ट ज्यादा अच्छा होने के पीछे पहाड़ों का मौसम भी जिम्मेदार होता है। बंद कमरे या 40 डिग्री के तापमान में घर पर बैठकर मैगी खाने में आपको वो आनंद नहीं आएगा, जो पहाड़ों की ठंड में आता है।
2. सुंदर नजारों के साथ मैगी खाने का आनंद
पहाड़ों में बैठकर मैगी खाते वक्त आस-पास सुंदर नजारों का दीदार करना भी इसके टेस्ट को बढ़ा देता है। आपने अक्सर देखा होगा कि पहाड़ों में मैगी प्वॉइंट्स किसी वॉटर फॉल या ऐसी किसी लोकेशन पर होते हैं, जहां का नजारा बहुत खूबसूरत होता है।
3. इमोशनल कनेक्शन भी है एक वजह
जब हम छुट्टी वाले मूड में होते हैं, रोजमर्रा की जिंदगी से दूर कुछ सुकून के पल बिताते हैं, तो मैगी हो या खाने-पीने की कोई और चीज, हमें अच्छी लगती ही है। असल में इसका सीधा कनेक्शन हमारे दिमाग से है। यह एक तरह से दिमाग का खेल है। जब हम खुश होते हैं और सुकून महसूस करते हैं, तो हमें हर चीज ज्यादा अच्छी लगती है।
यह भी पढ़ें- Pressure Cooker में दाल मिनटों में कैसे गल जाती है? जानें इसके पीछे का साइंस
4. देसी पहाड़ी मसाले भी हो सकते हैं जिम्मेदार
कई पहाड़ी जगहों पर मोमोज, चाउमीन या मैगी में वहां के देसी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले शुद्ध होते हैं और इनका स्वाद भी नॉर्मल मसालों से अलग होता है। यह भी खाने का स्वाद बेहतर बनाने की एक वजह हो सकती है।
यह भी पढ़ें- पूड़ी तलते ही फूल जाती है, रोटी क्यों नहीं? वजह जानकर समझ जाएंगे पूरा साइंस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
