रक्षाबंधन पर बहन को सिर्फ राखी का गिफ्ट देने के बजाय अगर उसके साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताएंगे, तो यह दिन और भी खास हो जाएगा। घर पर पूजा-पाठ करने के बाद शाम को थोड़ा घूमने निकलना काफी अच्छा आइडिया है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस बार बहन के साथ घर के आस-पास ही कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
राखी पर बहन के साथ दिल्ली हाट जाएं घूमने
अगर आपकी बहन को शॉपिंग करना पसंद है, तो आप उसके साथ दिल्ली हाट जा सकते हैं। यहां देश के अलग-अलग कपड़ों के डिजाइन, सजावटी सामान और कई तरह के खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। यानी एक ही जगह पर शॉपिंग, खाना और घूमना, तीनों चीजों का मजा लिया जा सकता है।
कैसे पहुंचें?
- नजदीकी मेट्रो- Dilli Haat-INA
- मेट्रो लाइन- Yellow Line
कनॉट प्लेस
दिल्ली में अगर शाम के समय आपको अपनी बहन के साथ अच्छा समय बिताना है, तो इससे अच्छी जगह आपको कहीं और नहीं मिलने वाली। यहां एक तरफ जहां आपको खाने-पीने के अच्छे रेस्टोरेंट और कैफे मिलेंगे, तो वहीं चहल-पहल भी अच्छी रहती है। कनॉट प्लेस के पास ही जनपथ मार्केट भी है। इसलिए, बहन के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचें?
- नजदीकी मेट्रो- Rajiv Chowk
- मेट्रो लाइन- Yellow Line
- मेट्रो स्टेशन से CP की मार्केट पास है।
लोधी गार्डन
अगर आप इस बार राखी पर बहुत भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहते हैं, तो शांत माहौल में समय बिताने के लिए लोधी गार्डन जा सकते हैं। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक के लिए भी जा सकते हैं। यहां हरियाली के बीच घूमने के साथ पुराने मकबरों और ऐतिहासिक इमारतों को देखना अच्छा लगेगा। शाम की हल्की ठंडक में गार्डन में टहलना, बैठकर बातें करना और तस्वीरें लेना इस आउटिंग को यादगार बना देगा।
इसे भी पढ़ें- कुदरत की गोद में बसा अद्भुत शिव धाम, सावन में करें गुफाओं से घिरे इस मंदिर के दर्शन
कैसे पहुंचें?
- नजदीकी मेट्रो- Central Secretariat या Khan Market
- मेट्रो लाइन- Yellow या Violet Line
- मेट्रो से आगे ऑटो या कैब लेना सुविधाजनक रहेगा।
निष्कर्ष- ये सभी जगहें ऐसी हैं, जहां घूमने पर न ही ज्यादा खर्चा होगा और यहां पहुंचना भी आसान है। अगर आप इन जगहों पर घूमने जा रहे हैं और राखी वाले दिन मौसम गर्म है, तो साथ में पानी की बोतल लेकर जरूर निकलें। इससे पानी पर बार-बार पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, wikipedia
