चाय सुबह की हो या शाम की, हमारे यहां भारतीय घरों में लोगों को द‍िन में दो कप चाय पीने की आदत तो होती है, कुछ लोग तो ऐसे हैं जो द‍िनभर में पांच से छह कप चाय पी लेते हैं, लेक‍िन चाय में इस्‍तेमाल होने वाली चीनी काफी नुकसानदायक होती है। हालां‍क‍ि, जैसे ही चीनी थोड़ी कम करते हैं, चाय फीकी लगने लगती है और फिर मन करता है कि वापस उतनी ही चीनी डाल दें।

चाय में ब‍िना चीनी के मि‍ठास लाने के 5 तरीके? 

ऐसे में अगर आप भी चीनी कम करना चाहती हैं, लेकिन चाय का मीठा स्वाद पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहतीं, तो कुछ दूसरे ऑप्शंस भी ट्राई कर सकती हैं। दरअसल बाजार में ऐसे कई स्वीटनर मिलते हैं जो चाय में मिठास देने का काम करते हैं। आइए जानते हैं-

1. स्टेविया डालकर पी सकती हैं चाय

अगर आप चीनी की जगह ऐसा ऑप्शन तलाश कर रही हैं ज‍िसमें नॉर्मल चीनी ज‍ितनी कैलोरी न हो, तो स्टेविया ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, यह स्टेविया नाम के पौधे की पत्तियों से मिलने वाला नेचुरल स्वीटनर है। यह चीनी से काफी ज्यादा मीठा होता है, इसलिए इसकी बहुत थोड़ी मात्रा में ही इसका इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। हालांकि स्टेविया का स्वाद चीनी से बिल्कुल अलग होता है।

2. मोंक फ्रूट भी है एक ऑप्शन

आप चाय में चीनी की जगह मोंक फ्रूट भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मिठास फ्रूट से मिलने वाले मोग्रोसाइड नाम के कंपाउंड से आती है। यह भी चीनी से ज्यादा मीठा होता है, इसलिए इसे भी बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन ड‍िलीवरी ऐप पर आसानी से म‍िल जाएगा।

3. गुड़ से चाय में आएगी अलग मिठास

अगर आप कोई देसी ऑप्‍शन चाहती हैं तो चीनी की जगह गुड़ वाली चाय पी सकती हैं। गुड़ चाय को मीठा करने के साथ उसका स्वाद भी थोड़ा बदल देता है। इसमें चीनी के मुकाबले अलग तरह का स्वाद आता है। हालांक‍ि, इसका भी इस्‍तेमाल सीम‍ित मात्रा में ही करें।

4. शहद से भी चाय की बनी रहेगी म‍िठास

आप चाय में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे चाय में अच्‍छी खुशबू भी आती है। ये तो आप भी जानती होंगी क‍ि शहद का इस्तेमाल चाय के अलावा और भी कई ड्रिंक्स में किया जाता है।

5. खजूर से लें नेचुरल मिठास

आप चाय को खजूर से भी मिठास दे सकती हैं। इसमें नेचुरल मिठास के साथ फाइबर और बाकी कुछ न्‍यूट्र‍िएंट्स भी म‍िलते हैं। हालांकि, ध्‍यान रखें क‍ि चाय में खजूर का पेस्ट ही यूज करें।

ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप चाय में चीनी छोड़कर ऊपर बताई गई चीजों का इस्‍तेमाल करती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • स्टेविया और मोंक फ्रूट जैसे स्वीटनर बहुत ज्यादा मीठे होते हैं, इसलिए इनका कम मात्रा में ही यूज करें।
  • गुड़ और शहद को भी ज्‍यादा न म‍िलाएं, क्‍योंक‍ि पूरी तरह से कैलोरी-फ्री नहीं होते।
  • पैकेट वाला स्वीटनर खरीदते समय उसके इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ लें।
  • किसी भी स्वीटनर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • अगर आपकाे चीनी ही कम करना है, तो धीरे-धीरे चाय की मिठास भी कम करने की कोशिश करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik