कल यानी 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस मौके पर कई लोग गोवर्धन पर‍िक्रमा करने के ल‍िए भी जाते हैं। दरअसल, ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर (सप्तकोसी) परिक्रमा का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व माना जाता है। आपको बता दें क‍ि इन्द्रदेव के प्रकोप के कारण ब्रज में जोरदार बार‍िश हो रही थी। ऐसे में भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गाेवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठा ल‍िया था। सभी एक पर्वत के नीचे आ गए थे। बस तभी से गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है।

गाेवर्धन पर‍िक्रमा यात्रा में क‍िन जगहों पर जाएं?

ऐसे में अगर आप भी गोवर्धन परिक्रमा करने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो वहां के कुछ 7 सबसे पवित्र और जरूरी स्थानों पर शीश झुकाना बिल्कुल न भूलें। कहते हैं क‍ि यहां दर्शन मात्र से सारे कष्‍ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं-

image credit- adobe stock

1. दानघाटी मंदिर

अगर आप गोवर्धन पर‍िक्रमा के ल‍िए जा रही हैं, तो दानघाटी मंदिर जरूर जाएं। बताया जाता है क‍ि इसी जगह पर भगवान श्रीकृष्ण बाल रूप में गोपियों से माखन और दूध का दान मांगा करते थे। यहां भगवान श्रीकृष्‍ण की गिरिराज रूप में पूजा की जाती है।

2. मानसी गंगा

मानसी गंगा को गोवर्धन का द‍िल कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि‍ इस पवित्र झील काे भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मानस‍िक शक्‍त‍ि से प्रकट किया था। परिक्रमा शुरू करने से पहले या उसके दौरान श्रद्धालु मानसी गंगा में आचमन करते हैं और शाम की आरती में दीये प्रवाहित करते हैं। कहते हैं क‍ि गोवर्धन पर‍िक्रमा के दौरान यहां जाना जरूरी हाेता है।

3. राधा कुंड और श्याम कुंड

गोवर्धन पर्वत से कुछ दूरी पर स्थित राधा और श्‍यामा पवित्र कुंड राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम का प्रतीक हैं। माना जाता है कि श्याम कुंड श्रीकृष्ण ने स्वयं प्रकट किया था और राधा कुंड राधा रानी ने अपने कंगन से खोदकर बनाया था। ऐसे में आप यहां भी जा सकती हैं। आप यहां पर स्‍नान भी कर सकती हैं।

image credit- braj ras

4. कुसुम सरोवर

राधा कुंड और गोवर्धन के बीच स्थित कुसुम सरोवर पड़ता है। इसकी खूबसूरती तो देखने लायक है। बलुआ पत्थरों से बने इसके घाट और छतरियां मन मोह लेती हैं। धार्मिक मान्यता है क‍ि यहीं पर राधा रानी अपनी सखियों के साथ फूल चुनती थीं और श्रीकृष्ण से मिलती थीं।

परिक्रमा करते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप पर‍िक्रमा करने के ल‍िए जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा (21 किलोमीटर) नंगे पैर ही करने की परंपरा है।
  • परिक्रमा हमेशा अपनी दाहिनी ओर गिरिराज जी को रखते हुए (Clockwise) पूरी करें।
  • कुंडों और पवित्र स्थलों के आसपास गंदगी न फैलाएं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- ai