बॉलीवुड टाउन में बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जो शादी करके इंडस्‍ट्री में आए और आते ही फेमस भी हो गए। इन्‍हीं में से एक हैं मौसमी चटर्जी। मौसमी की शादी मात्र 15 वर्ष की उम्र में हो गई थी, उस वक्‍त वो 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं। मौसमी की शादी बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हुई थी। उम्र में बहुत ज्‍यादा छोटा होने के कारण मौसमी स्‍वभाव से चुलबुल थीं। अपने ससुराल में भी वो ऐसे रहती थीं, जैसे उनका खुद का घर हो। ससुराल में उनकी सबसे ज्‍यादा अपने ससुर से ही बनती थी।

मौसमी से ससुर हेमंत करते थे बेटियों जितना प्‍यार

ऐसा कम ही देखने को मिलता है, एक तरफ जहां बहुओं को ससुर से पर्दा करने के रिवाज को फॉलो करना होता है, वहीं दूसरी तरफ मौसमी चटर्जी को कभी ससुराल में ऐसा माहोल ही नहीं मिला कि उन्‍हें बहुओं जैसा रहना पड़े। इसके पीछे हाथ था हेमंत कुमार का। हेमंत अपनी बहु मौसमी को बेटियों की तरह प्‍यार करते थे। उनके साथ हंसना और बातें करना उन्‍हें बहुत ज्‍यादा पसंद था। जिस तरह से बच्‍चों से बात की जाती है, हेमंत वैसे ही अपनी बहु मौसमी से बात करते थे। एक बार किसी बातचीत के दौरान हेमंत ने मौसमी को बोला 'अच्‍छा मेरी मां' तो मौसमी ने भी मजाक में बोल दिया, "मुझे अपनी मां मत बोलिए, मैं आपका गला दबा दूंगी।" हेमंत ने यह बात मौसमी को अपनी बेटी के संदर्भ में कही थी, मगर मौसमी थोड़ी नाराज हो गईं। हालांकि, वहां मौजूद लगभग हर कोई मौसमी के इस रिएक्‍शन पर जोर-जोर से हंसने लगा था।

आज भी नहीं बदला मौसमी का स्‍वभाव

मौसमी चटर्जी अब 78 वर्ष की हैं और आज भी जब वो किसी मीडिया से इंटरैक्‍शन करती हैं, तो ऐसी बातें बोल जाती हैं कि किसी को भी हंसी आ जाए। एक बार मौसमी की तुलना जब पैप्‍स ने जया बच्‍चन से की, तो उन्‍होंने सीधे कह दिया था, "मेरी तुलना जया बच्‍चन से मत करों, मैं उनसे कहीं बेहतर इंसान हूं।" इसे कहने के बाद उन्‍होंने यह भी कहा 'जया को बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आता है।'

इन किस्सों से पता चलता है कि मौसमी चटर्जी हमेशा से ही बहुत बिंदास स्‍वभाव की थीं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।