Avinash Mishra Rajat Dalal Controversy: टेलीविजन की दुनिया के चर्चित चेहरे ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच चल रही अनबन का मामला अब और गरमा गया है। इस विवाद में रियलिटी शो से पहचान बनाने वाले रजत दलाल (Rajat Dalal) ने भी खुलकर अपनी बात रखी है। ईशा को अपनी छोटी बहन मानने वाले रजत ने अविनाश के हालिया व्यवहार पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने अभिनेता को ईशा से दूरी बनाए रखने की साफ हिदायत दी है।

रजत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि दोनों के बीच कथित अनबन को लेकर किस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर चेक कर लें।

क्लब में अविनाश के गाने को लेकर भड़के रजत दलाल

रजत ने अपने संदेश में अविनाश के हालिया क्लब दौरे का भी जिक्र किया। बताया जा रहा है कि वहां एक्टर 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाते नजर आए थे। ईशा और अविनाश के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा।

अविनाश को सीधे संबोधित करते हुए राजत ने कहा, 'मैंने उसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहो। हमें फर्क नहीं पड़ता तुमने क्या किया। तुम अपना काम करते रहो, हमसे दूर रहो।'

image credit- instagram (rajat dalal)

अविनाश पर लगाए गलत कहानी पेश करने के आरोप

रजत ने गाने के जरिए अविनाश की ओर से दिए जा रहे कथित संदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'अब वह क्लब में गाना बजा रहा है कि तुम बेवफा निकलr हो। क्या प्रोपेगेंडा चलाना चाहते हो, कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ गलत हुआ है?' उन्होंने आगे अविनाश के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, तो भाई, सुधर जाओ। ऐसी चीजें पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकें।'

रजत ने अपनी बात जारी रखते हुए अविनाश से इस तरह की हरकतें बंद करने और अपनी जिंदगी पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं अनुरोध करता हूं, ये स्टंट बंद करो। अपनी जिंदगी अच्छे से जियो। तुमने जो करना था, कर लिया। हमसे दूर रहो।'

सोशल मीडिया पेज और मीडिया से भी की खास अपील

रजत ने केवल अविनाश मिश्रा को ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पेज चलाने वाले लोगों और मीडिया संस्थानों को भी जिम्मेदारी से खबरें साझा करने की सलाह दी। उनका कहना था कि किसी दूसरे व्यक्ति के बयान या काम के लिए किसी और को गलत तरीके से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। रजत ने कहा, 'मेरे सोशल मीडिया पेजों से एक छोटी-सी गुजारिश है। अगर आप कुछ भी पोस्ट करें, तो पहले सच्चाई पता कर लें और उसके बाद पोस्ट करें।'

ईशा और अविनाश एक-दूसरे को किया अनफॉलो

ईशा और अविनाश के बीच विवाद की चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं। इसी बीच ईशा की मां से जुड़ा एक कथित वॉइस नोट भी इंटरनेट पर सामने आया। इसमें अविनाश पर बेवफाई के आरोप लगाए जाने का दावा किया गया।

हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता और इसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन दावों को फिलहाल अपुष्ट ही माना जाना चाहिए।

ईशा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी

ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने का संकेत दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करने की बात लिखी, जिसने कथित तौर पर उनका विश्वास तोड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि अगर मामला आगे बढ़ता है तो वह नाम और सबूत सार्वजनिक कर सकती हैं।

image credit- instagram (eisha singh)

फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब देखना होगा कि ईशा और अविनाश इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखते हैं या नहीं।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच कथित अनबन अब सोशल मीडिया से निकलकर दूसरे कलाकारों की प्रतिक्रियाओं तक पहुंच गई है। राजत दलाल के बयान ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, विवाद से जुड़े कई दावे अभी अपुष्ट हैं और ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram, herzindagi (rajat dalal)