करवा चौथ के त्यौहार की धूम इन दिनों सब जगह है। कल यानी 29 अक्टूबर को यह त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह दिन बहुत स्पेशल होता है। खासकर उन कपल्स के लिए जो पहली बार यह त्यौहार मनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल्स हैं, जो इस साल शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगे। इनमें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन तक शामिल हैं।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल्स हैं, जो शादी के बाद इस साल पहली बार करवा चौथ मनाने जा रहे हैं। इनमें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन तक शामिल हैं। रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में कपल 'कॉफी विद करण 9' में नजर आया था, जहां उन्होंने अपनी लवस्टोरी से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए थे।

 कृतिका कामरा-गौरव कपूर

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर भी इस साल पहली बार करवा चौथ का त्यौहार मनाने वाले हैं। दोनों ने बेहद सादगी भरे अंदाज में 11 मार्च 2026 को मुंबई में शादी की थी, जिसमें कपल के परिवारवालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे।

सामंथा रुथ प्रभु- राज निदिमोरू

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में शादी की थी। कपल के घर जल्द ही किलकारी भी गूंजने वाली है। जून 2026 में अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शादी के बाद ये दोनों पहली बार साथ में करवा चौथ का त्यौहार मनाएंगे।

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 10 जनवरी 2026 को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 11 जनवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। यह इस साल की चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग्स में से एक थी। ये दोनों भी इस साल पहली बार करवा चौथ मनाएंगे।

आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा ने 11 जुलाई 2026 को मुंबई में शादी की। लगभग 4 साल डेट करने के बाद कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस साल ये दोनों भी पहली बार करवा चौथ मनाने जा रहे हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।