दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, कपल ने दूसरी बार किया नन्हीं बेटी का स्वागत बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर एक बार फिर खुशियों की लहर दौड़ गई है। दीपिका ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। इस बार भी उनके घर नन्हीं परी यानी बेटी की किलकारी गूंजी है। कपल के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कपल ने शेयर की खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। फैंस और करीबी दोस्त लगातार कमेंट सेक्शन में नए मेहमान के आने की खुशी जाहिर कर रहे हैं और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बड़ी बहन बनी नन्हीं दुआ

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी 'दुआ' का स्वागत किया था। अब बड़ी बेटी दुआ दो साल की हो चुकी है और घर में दूसरी बेटी के आने से वह बड़ी बहन बन गई है। हाल ही में दुआ के जन्मदिन और प्रेगनेंसी के दौरान इस कपल ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया था।

हालांकि जब से दीपिका की दूसरी प्रेगनेंसी की खबर सामने आई थी, तभी से उनके चाहने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही दीपिका और रणवीर को बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाते हुए भी देखा गया था। अब घर में नन्हीं मेहमान के आने से दीपिका और रणवीर की खुशी दोगुनी हो गई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कब हुई थी?

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी की थी। इन्होंने अपनी शादी इटली के शहर लेक कोमो में की थी।

इनकी शादी में केवल परिवार के खास सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल ने भारत आकर रिसेप्शन पार्टी की थी। करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला किया।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram