आज के समय में ऐसा सुनने को आपको शायद ही मिलेगा, जहां भाई अपनी बहन को वसीयत में ज्यादा हिस्सा देने की बात कह रहा हो। एक तरफ जहां भारत में आज भी लड़की को पराया धन माना जाता है और उसे प्रोपर्टी में हिस्सा देने का जिक्र कोई नहीं करता, वहीं इस एक्ट्रेस के भाई ने संपत्ति में आधे से भी ज्यादा हिस्सा देने की बात कही है। फिल्म डॉन 3 में नजर आईं भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने खुद पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। भाई की इस दरियादिली को देखकर यूजर्स भी उनके इस पोस्ट की सराहना कर रहे हैं।

महिलाओं को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है- सलोनी चोपड़ा

एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा कि मां के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि  महिलाओं को अपनी जिंदगी में ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनकी जिंदगी में हर तरह से चुनौतियां ज्यादा होती है। कई बार तलाक के बाद भी महिलाएं ज्यादा परेशानी रहती हैं, क्योंकि बच्चों की जिम्मेदारी भी अकेले उठानी पड़ती है और समाज में उन्हें भेदभाव का बर्ताव भी सहना पड़ता है। 

 

'मेरा भाई परफेक्ट नहीं है, लेकिन उसकी इस सोच पर गर्व है'

सलोनी ने अपने पोस्ट में भाई की तारीफ करते हुए कहा, ''मैं अपने भाई की तारीफ नहीं कर रही हूं, लेकिन इस मामले में उसकी सोच उन्हें गर्व महसूस कराती है।’’ सलोनी ने अपनी पोस्ट में भारत में लड़कियों की लाइफ और संपत्ति में बराबरी का कानूनी अधिकार के मुद्दे पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के  संपत्ति अधिकारों के मुद्दे पर कभी सवाल ही नहीं हुए। उन्हें हमेशा आर्थिक रूप से पीछे रखा गया। इसलिए आज महिलाओं के लिए न्याय पर भी बात होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-4 बच्चों की परवरिश के लिए झेली गरीबी, गुमनामी में हुआ अंत; पढ़ें सिनेमा की इस दिग्गज मां की कहानी

पुरुषों को भी उठानी चाहिए आवाज

सलोनी कहा कि अगर सच में कोई पुरुष महिला की मदद करना चाहता है और उसका साथ देना चाहता है, तो उसे इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए और आवाज उठानी चाहिए। क्या आपने कभी देखा है कि किसी पुरुष ने ऐसे मुद्दों पर बात की है और उसकी तारीफ हो रही है? अगर वह बराबरी और महिलाओं के अधिकार की बात करते, तो उनकी ऐसे मुद्दों पर भी तारीफ होती।

इसे भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट

अपनी पोस्ट में सलोनी ने विदेश की पुरानी नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा   ''भारत में 1950 के समय तक महिलाएं अपनी ही संपत्ति की मालिक नहीं हो सकती थीं, क्योंकि यह कानून में था ही नहीं। यह केवल भारत में नहीं था, बल्कि अमेरिका में 1974 तक महिलाएं बिना किसी पुरुष के होम लोन नहीं ले सकती थीं। ऐसे में महिलाओं के साथ ही हमेशा से ऐसा क्यों हुआ।'' 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : salonichopraofficial