AI नौकरी खा रहा है, इसकी वजह से आने वाले समय में लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएगी, इस तरह की अफवाहें आपने भी सुनी होंगी। जब से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से बढ़ा है, लगभग हर किसी के मन में करियर को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सच में एआई की वजह से लोगों की नौकरियां नहीं मिलेंगी? यह सच है कि AI ने कई क्षेत्रों में काम करने का तरीका बदल दिया है। पहले जिस काम को करने में लोगों को घंटों में समय लग जाता था, अब एआई की मदद से लोग मिनटों में कर लेते हैं। ऐसे में लोगों एआई को नौकरियां खत्म करने वाला पहलू समझने के बजाय इसे एक नए अवसर की तरह देखना चाहिए। क्योंकि, यह नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि नए करियर अवसरों के दरवाजे भी खोल रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सुरक्षित करियर ऑप्शन बताएंगे, जो आपके काम आ सकते हैं।

हेल्थकेयर और मेडिकल सेक्टर

एआई से इलाज नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य क्षेत्र ऐसा सेक्टर, जहां कुछ जगहों पर एआई मदद कर सकता है, लेकिन डॉक्टर, नर्स और मेडिकल एक्सपर्ट की जगह नहीं ले सकता। किसी भी मरीज की हालत को समझने के लिए और सही फैसला लेने के लिए इलाज और डॉक्टर की जरूरत होगी। यह जिम्मेदारी इंसानी अनुभव से ही संभव हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  बुरे वक्त में कर्ज से बचाएगा Emergency Fund, जानें फाइनेंशियल बैकअप क्यों है जरूरी?

AI और मशीन लर्निंग से जुड़े करियर

एआई को नुकसान समझने की बजाय आप इसमें अपना फायदा सोच सकती हैं। AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग और AI ट्रेनर जैसे क्षेत्र में आप अपना करियर बना सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर किसी को सही तरीके से एआई यूज करना नहीं आता। आप अगर इसमें एक्सपर्ट बन जाती है, तो आप इसका फायदा उठाकर इस क्षेत्र में नौकरी पा सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- बजट से लेकर इंश्योरेंस तक, Newly Married Couples साथ मिलकर बनाएं ये प्लान

लॉ और लीगल सर्विसेज

इसकी मदद से आप भले ही कानूनी दस्तावेज के बारे में जान सकते हैं और पड़ सकते हैं, लेकिन एआई कोर्ट जाकर जज के सामने तर्क नहीं रख सकता। किसी भी मामले को किस तरह से बतानाल है और कैसी रणनीति बनाई जाए, जिससे मुजरिम को सजा मिल सके, इसके लिए वकील की मदद होती है। हर कानूनी मामला अलग परिस्थितियों से जुड़ा होता है, जिसमें एआई मदद नहीं कर सकता।

इसके अलावा डिफेंस और सुरक्षा सेवाओं के लिए एआई की मदद नहीं ली जा सकती। कोई भी युद्ध या प्रदर्शन एआई की मदद से नहीं रोका जा सकता। आपको समझना होगा कि ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानी निर्णय और नेतृत्व की जरूरत पड़ती है, वहां कभी एआई जगह नहीं ले सकता।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific