घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए? जानें


Nikki Rai
21-09-2023, 11:57 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज का महत्व है। घर में हर चीज को सही दिशा में रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर कोई चीज गलत दिशा में रख दी जाए, तो इससे आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें घड़ी को किस दिशा में रखना चाहिए।

किस दिशा में लगाएं

    वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगानी सही मानी जाती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

कहां न लगाएं

    दक्षिण दिशा में घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी टांगे जाने पर आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती हैं।

दरवाजे पर न लगाएं

    घर के द्वार पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं वहां घड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर के एंट्रेस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगाई जाती है।

बिस्तर के पास नहीं

    पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

खराब घड़ी न रखें

    बंद घड़ी को जीवन में रुकावट पैदा करने वाला समझा जाता है। वास्तु के अनुसार घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।

घड़ी का आकार

    वास्तु के अनुसार जिस घड़ी का आकार गोल होता है वह घर के लिए अच्छी होती है। ऐसे में फैंसी शेप की जगह गोल घड़ी लगाएं।

घड़ी का रंग

    घर की आर्थिक स्थिति को अच्छी रखने वाली और जीवन में खुशहाली लाने वाली घड़ी का रंग वास्तु के अनुसार सफेद, हल्का सलेटी, आसमानी, हल्का हरा और क्रीम होना चाहिए।

    आपको भी घर में घड़ी लगाते हुए इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com