नेवला रास्ता काट जाए तो क्या होता है? जानें यहां


Preeti Sharma
06-02-2024, 12:30 IST
www.herzindagi.com

    नेवले और सांप की लड़ाई में अक्सर नेवला बाजी मार जाता है। इस छोटे से जानवर को आप गांव, शहर या अन्य कई जगहों पर देखा होगा। शास्त्रों के अनुसार इसे कुबेर जी का वाहन बताया गया है। इसे देखना शुभ संकेत देता है। आइए, जानते हैं पंडित मनीष शर्मा से इस बारे में-

नेवले का रास्ता काटना

    कई बार हम कहीं जा रहे हैं,तो नेवला हमारी राह काट जाता है। अगर नेवला दाएं से बाएं की तरह रास्ता काटता है, तो अशुभ माना जाता है। यह अच्छा नहीं माना जाता है।

बिगड़े काम को बनाए

    अगर नेवला आपको रास्ता बाएं से दाएं की ओर काटता है, तो यह अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ यह कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह बन जाएगा।

नेवला देखना शुभ?

    माना जाता है कि सांप और नेवले की लड़ाई में नेवले की जीत को देखना काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके जीवन में सौभाग्य का संकेत लेकर आता है।

घर पर नेवला देखने का मतलब

    अगर कभी आपके घर या मुख्य द्वार पर अचानक से नेवला दिख जाता है, तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्दी ही कुबेर जी धन की वर्षा करने वाले हैं।

मरा हुआ नेवला देखना

    घर में अगर आप मरा हुआ नेवला देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपके ऊपर कोई आर्थिक संकट आने की संभावना रहती है।

ऑफिस डेस्क पर रखें नेवले की प्रतिमा

    फेंगशुई के हिसाब से नेवला घर के लिए अच्छा होता है। यह घर में धन लेकर आता है। अगर आप मिट्टी का नेवला ऑफिस डेस्क पर रखते हैं, तो यह फलदायक हो सकता है।

सपने में नेवला देखना

    अगर आप कभी सपने में नेवला देख लेते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। यह आर्थिक लाभ का संकेत भी हो सकता है।

    नेवला देखना या उसका रास्ता काटना कई बार शुभ संकेत लेकर आता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।