सपने में चूहे देखने का मतलब यहां जानें


Jyoti Shah
10-06-2024, 11:30 IST
www.herzindagi.com

    हम जब रात में गहरी नींद में होते हैं, तो कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इनमें से कुछ सपने हमें हमारे जीवन से जुड़े कुछ संकेत दे सकते हैं। ऐसे में अगर आपने सपने में चूहे देखे हैं, तो आइए जानते हैं कि इसका क्या अर्थ हो सकता है।

सपने में चूहे

    माना जाता है कि रात में सपने में चूहे देखने बहुत शुभ होते हैं। इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

गणेश जी और मां लक्ष्मी का आगमन

    सपने में चूहे देखने इस बात का संकेत माना जाता है कि आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आगमन हो सकता है।

आर्थिक लाभ

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में चूहे देखना का अर्थ होता है कि आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही, घर में खुशहाली आने वाली है।

सपने में चूहा मारना

    अगर आपने सपने में खुद को चूहे को मारते हुए देखा है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

चूहा भगाना

    सपने में खुद को चूहे से डरते या उसे भगाते हुए देखना बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

घर में शुभ काम

    माना जाता है कि खुद को सपने में चूहे से डरते या उसे भगाते देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर में जल्द ही कोई बड़ा शुभ कार्य होने वाला है।

चूहे को कीड़े खाते देखना

    सपने में चूहे को कीड़े-मकोड़े खाते हुए देखना अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में आर्थिक संकट आ सकता है।

    सपने में चूहे देखना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।