सफेद शर्ट के नीचे कैसी ब्रा पहननी चाहिए?


Jyoti Shah
18-02-2025, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    कहीं बाहर जाते समय हम अपने टॉप, शर्ट या ड्रेस के नीचे ब्रा जरूर पहनते हैं। इससे ब्रेस्ट को सही शेप मिलती है। लेकिन अगर व्हाइट कलर के कपड़ों के नीचे सही ब्रा न पहनी जाए, तो इससे बाहर असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाओं को व्हाइट शर्ट के नीचे किस तरह की ब्रा पहननी चाहिए।

रेड ब्रा

    अगर आपको लगता है कि व्हाइट शर्ट के नीचे रेड कलर की ब्रा चमक सकती है, तो यह बात बिल्कुल गलत है। रेड ब्रा व्हाइट शर्ट के नीचे पहनने के लिए परफेक्ट है।

क्यों पहनें रेड ब्रा?

    व्हाइट शर्ट के नीचे रेड कलर की ब्रा पहनने के पीछे की वजह है कि स्किन की रेड अंडरटोन होती है। इसी के चलते रेड कलर की व्हाइट शर्ट पर जरा भी नहीं दिखता है।

न्यूड ब्रा पहनें

    आप व्हाइट शर्ट के नीचे न्यूड कलर की ब्रा भी पहन सकती हैं। यह स्किन के कलर में मिल जाता है और सफेद कपड़े पर नजर नहीं आता है।

लाइट कलर्स की ब्रा

    व्हाइट शर्ट के नीचे ऐसी ब्रा पहनना चाहती हैं, जो जरा भी विजिबल न हो, तो हल्के रंग जैसे- लाइट पिंक, लाइट ब्लू कलर ब्रा आदि पहन सकती हैं।

न पहनें सफेद ब्रा

    अगर आपको लगता है कि व्हाइट शर्ट के नीचे सफेद ब्रा बिल्कुल नहीं दिखती है, तो यह सोचना गलत होगा। व्हाइट ब्रा की सारी लाइन्स शर्ट पर साफ दिखाई दे सकती हैं।

सॉफ्ट ब्रा पहनें

    पूरे दिन कंफर्टेबल फील करने के लिए व्हाइट शर्ट के नीचे सॉफ्ट फैब्रिक वाली ब्रा पहनना परफेक्ट रहेगा। इसके लिए स्किन टोन की ब्रा चुन सकती हैं।

मिनिमाइजर ब्रा

    व्हाइट शर्ट के नीचे आप मिनिमाइजर ब्रा पहन सकती हैं। यह ब्रा फुल कप वाली होती है, जिसमें पैड अटैच नहीं होते हैं। ऐसे में इसे शर्ट के नीचे पहनना सही रहेगा।

    सफेद शर्ट की नीचे आप इन तरीकों की ब्रा पहन सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com