साड़ी के तरह-तरह के फैब्रिक्स के बारे में


Shadma Muskan
25-04-2023, 17:40 IST
www.herzindagi.com

    बाजार में कई तरह की सुंदर साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। मगर खरीदने से पहले अच्छे फैब्रिक से बनी साड़ियों की जानकारी होना जरूरी है। आज हम आपको डिफरेंट साड़ी फैब्रिक के बारे में बताएंगे, जो फेस्टिव सीजन में आपको बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

आर्ट साड़ी फैब्रिक

    आर्ट सिल्क साड़ियों का उत्पादन उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम रेशमी कपड़े से किया जाता है।आर्ट सिल्क फैब्रिक को "रेयॉन फैब्रिक" भी कहा जाता है। इसलिए यह सिल्क के कपड़े की तुलना में काफी कम खर्चीला होता है। इसके फैब्रिक से बनी साड़ियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं।

शिफॉन साड़ी फैब्रिक

    शिफॉन एक हल्का सादा बुना हुआ कपड़ा है, जिसमें जाली जैसा डिजाइन बनाया जाता है और पारदर्शी रूप देती है। यह मुख्य रूप से कपास, रेशम या सिंथेटिक फाइबर जैसे नायलॉन, रेयान और पॉलिएस्टर से बनाया जाता है। आप शिफॉन की साड़ी भी पहन सकती हैं।  

कॉटन फैब्रिक

    यह दुनिया का लोकप्रिय और बहु-उपयोगी फैब्रिक है। इसे पहनने के बाद गर्मी का एहसास थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए कॉटन की साड़ी अपने फेस्टिवल आउटफिट्स में ज़रूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, कॉटन की भी कई वैरायटी होती हैं. लेकिन समर में ऑर्गेनिक कॉटन से बनी साड़ी खरीद सकती हैं।

सूती-रेशम की साड़ी फैब्रिक

    सूती रेशमी कपड़े सूती और रेशमी रेशों से तैयार किया जाता है। यह सूती साड़ी में चमक को जोड़ने का काम करता है। एक हल्के रेशमी और आरामदायक बुनाई, सूती रेशमी कपड़े में एक नरम हाथ का एहसास होता है और एक मजबूत, रेशमी कपड़ा होता है। आप भी इसकी साड़ी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।  

बनारसी फैब्रिक

    बनारसी फैब्रिक खूबसूरत तरीके और डिजाइन्स से तैयार किया जाता है। यह बनारस की मुख्य तौर पर सांस्कृतिक पहनावों का सबसे लोकप्रिय फैब्रिक है। इसके अलावा, आप साड़ी के अलावा, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन डिजाइनर आउटफिट को भी अपना सकती है।

लिनेन फैब्रिक 

    लिनेन साड़ी को शामिल करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह शरीर का पसीना पूरी तरह सोख लेता है, जिसे पहनकर आप घर का काम भी कर सकती हैं। अगर आप बाहर जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप लिनेन के कई डिजाइनर साड़ी पहन सकती हैं।  

जोर्जेट फैब्रिक

    एकदम मुलायम, नाजुक तथा खड़ी लाइनों में बना कपड़ा शिफॉन एवं थोड़ा खुरदुरा, घना एवं दानेदार कपड़ा जॉर्जेट कहलाता है। इनमें भी कई तरह की वैरायटी आती हैं और इन वैरायटी के हिसाब से ही इसके दाम भी तय होते हैं। जितना अच्छा कपड़ा, दाम उतना ही ज्यादा।

खादी साड़ी फैब्रिक

    खादी वस्त्र सूती, रेशम, या ऊन से बने हो सकते हैं। इनके लिए बनने वाला सूती चरखे की सहायता से बनाया जाता है। खादी वस्त्रों की विशेषता है कि ये शरीर को गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहता है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो खादी कपड़े की साड़ी खरीद सकती हैं।  

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com