साड़ी के साथ पेयर करें ये कंट्रास्ट ब्लाउज, दिखेंगी यूनिक


Gargi Dwivedi
29-05-2025, 21:30 IST
www.herzindagi.com

    अब साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज का फैशन आउटडेटेड हो गया है। अगर आप अपनी साड़ी को यूनिक और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो कंट्रास्ट ब्लाउज पहनकर देखें। इससे आपको एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक मिलेगा।

फुल स्लीव्स ग्रीन ब्लाउज

    रेड साड़ी में जाह्ववी कमाल लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज की जगह फुल स्लीव्स ग्रीन ब्लाउज कंट्रास्ट ब्लाउज पहना है। आप भी इसे कैरी कर सकती हैं।

स्लीवलेस ग्रीन ब्लाउज

    व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में माधुरी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ग्रीन ब्लाउज पहना है। आप भी व्हाइट और रेड साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज ट्राई करें।

मस्टर्ड येलो ब्लाउज

    पिंक या किसी भी सिल्क साड़ी के साथ आप हिना जैसा मस्टर्ड येलो ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। यह आपको रॉयल लुक देगा।

व्हाइट बैकलेस ब्लाउज

    व्हाइट बैकलेस ब्लाउज लवीना पर काफी स्टाइलिश लग रहा है। ऐसे ब्लाउज डार्क कलर की साड़ियों के साथ एस्थेटिक लुक देते हैं।

बोट नेक पिंक ब्लाउज

    डार्क साड़ी या लाइटवेट साड़ी के साथ आप बोट नेक पिंक ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। यह आपकको एलिगेंट लुक देगा।

वी-नेक पिंक ब्लाउज

    वी-नेक पिंक ब्लाउज आलिया पर काफी जच रहा है। ऐसे ब्लाउज सिल्क या हैवी साड़ियों के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह आजकल काफी फैशन में है।

गोल्डन ट्यब ब्लाउज

    सिल्क साड़ी में आलिया कमाल लग रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ गोल्डन ट्यब कंट्रास्ट ब्लाउज कैरी किया है। आप भी इस तरह का लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

    साड़ी के साथ पेयर करें ये कंट्रास्ट ब्लाउज, दिखेंगी यूनिक।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।