वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा एक बेहद ही खूबसूरत शहर है, जो हिन्दूओं के लिए खास तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।
यहां की भव्य विरासत व संस्कृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह शहर काशी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में-
काशी विश्वनाथ मंदिर
वाराणसी के सबसे प्रमुख व प्राचीन मंदिरों में से एक है काशी विश्वनाथ मंदिर। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हजारों साल पुरानी है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
अस्सी घाट
अस्सी घाट को एक पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहां महान कवि तुलसीदास का निधन हुआ था। यह नदियों के संगम पर स्थित है। लोगों के लिए यह एक दार्शनिक स्थल है।
रामनगर किला
तुलसी घाट से गंगा नदी के पार स्थित, यह किला को राजा बलवंत सिंह ने 1750 ईस्वी में बनवाया था। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित इस किले के अंदर एक संग्रहालय भी है।
संकट मोचन हनुमान मंदिर
अस्सी नदी के किनारे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, 1900 के दशक में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा बनाया गया था। यह मंदिर भगवान राम और हनुमान को समर्पित है।
नया विश्वनाथ मंदिर
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अंदर स्थित इस मंदिर में दर्शन करने लिए रोजाना पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इस मंदिर के अंदर सात अलग-अलग मंदिर हैं।
दशाश्वमेध घाट, वाराणसी
यह घाट हर शाम आयोजित होने वाली गंगा आरती के लिए सबसे प्रसिद्ध है और हर दिन हजारों लोग इसे देखने आते हैं। गंगा आरती देखना एक सुखद अनुभव है।
तुलसी मानसा मंदिर
भगवान राम को समर्पित यह मंदिर का निर्माण 1964 में किया गया था। माना जाता है कि यही वो स्थान है, जहां तुलसीदास ने हिंदी भाषा की अवधी बोली में हिंदू महाकाव्य रामायण लिखी थी।
दुर्गा मंदिर
दुर्गा मंदिर वाराणसी में स्थित प्रमुख मंदिरों में से एक हैं, जिसे बंदर मंदिर भी कहते हैं। इस मंदिर का निर्माण एक बंगाली महारानी द्वारा 18 वीं शताब्दी किया गया था।
मणिकर्णिका घाट
वाराणसी में स्थित मणिकर्णिका घाट को अंतिम संस्कार के लिए एक शुभ स्थान माना जाता है। इस घाट को जीवन के प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है।
चुनार का किला
वाराणसी शहर से लगभग 23 किमी की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में स्थित 'चुनार का किला' का इतिहास 16 वीं शताब्दी का है। यह किला की भव्यता देखने जरूर जाएं।
सारनाथ मंदिर
वाराणसी से 13 किमी की दूरी पर स्थित सारनाथ भारत के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ-स्थलों में से एक है। काशी के घाटों और गलियों में घूमने के बाद आप इस जगह आकर शांति का अनुभव कर सकते हैं।
वाराणसी के इन जगहों को देखने जरूर जाएं। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com