दही और शहद से बनाएं हेयर मास्क, बाल होंगे सिल्की


Smriti Kiran
07-04-2025, 15:55 IST
www.herzindagi.com

    तेज गर्मी से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं, जिससे बचने के लिए आप बालों में दही और शहद का हेयर मास्क लगा सकते हैं, जो बिल्कुल नेचुरल होता है। इस हेयर मास्क से बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण मिलता है, जो बालों को चमकदार और मजबूत बनाने में सहायक है।

कैसे करें उपयोग-

    आधा कप दही में 3-4 चम्मच शहद मिलाना है। उसके लिए एक छोटा बाउल लें और उसमें इन दोनों सामग्रियों को डालकर अच्छे से फेंट लें।

बालों और स्कैल्प पर लगाएं

    जब ये दोनों आपस में घुलकर पेस्ट की तरह नजर आने लगे तो, इसे साफ बालों में अच्छी तरह से लगाएं। इसे आप स्कैल्प पर भी लगाएं।

साफ पानी से धोएं

    इस हेयर मास्क को लगाने के बाद लगभग 20-25 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साफ व ताजे पानी से बालों को वॉश कर लें। आप शैंपू से भी बाल धो सकते हैं।

डैंड्रफ हटाए

    अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या हो, तो भी यह हेयर मास्क लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी भी निकल जाएगी।

बालों बनाए चमकदार

    इस हेयर मास्क को सप्ताह में 2 बार लगाने से स्कैल्प प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट रहती है और बाल चमकदार बनते हैं।

बाल बनाए मुलायम

    दही और शहद को मिलाकर बालों में लगाने से बाल सॉफ्ट भी बनते हैं। यह हेयर मास्क बालों को पोषण भी देता है, जिस कारण इसे अप्लाई करने से बालों की स्थिति में सुधार होता है।

ग्रोथ में मददगार

    आप बालों में सिर्फ दही या सिर्फ शहद भी लगा सकते हैं। इससे बालों की चमक बढ़ती है और उनकी ग्रोथ भी सही से होता है।

    आप भी दही में शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com