Children's Day Special: रस्किन बॉन्ड की अनोखी किताबें, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएंगी पसंद

यहां पर रस्किन रस्किन बॉन्ड की कुछ अनोखी किताबों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप बाल दिवस पर पढ़ने के लिए या बच्चों को गिफ्ट करने के लिए ले सकते हैं। ये किताबें काफी खास हैं और इनमें लिखी कहानियां आपको जरूर पसंद आएंगी।

Children's Day Special: रस्किन बॉन्ड की पुस्तकें

हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए बड़ा ही खास होता है, क्योंकि इस दिन को खासतौर पर बच्चों के लिए ही मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन बच्चों को कुछ उपहार में देना चाहते हैं या उन्हें पढ़ने की आदत डालना चाहते हैं, तो रस्किन बॉन्ड की किताबें जरूर पढ़वाएं।रस्किन बॉन्ड एक मशहूर लेखक हैं, जिन्होंने खासतौर पर बच्चों के लिए काफी सारी किताबें लिखी हैं। उनकी कहानियां न सिर्फ बच्चों को, बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद आती हैं। यहां पर रस्किन बॉण्ड की कुछ अनोखी किताबों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप बाल दिवस पर पढ़ने के लिए या बच्चों को गिफ्ट करने के लिए ले सकते हैं।

अपने पसंदीदा किताब के बारे में अधिक जानकारी के लिए हाउस ऑफ बुक्स पर जा सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    The Room on the Roof: An award-winning novel by Ruskin Bond

    Loading...

    ''द रूम ऑन द रूफ'' रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध उपन्यास है। रस्किन बॉन्ड ने इस किताब को सत्रह साल की उम्र में लिखी थी। प्रेम और मित्रता की यह मार्मिक कहानी आपको जरूर पसंद आएगी। इस किताब में रस्किन बॉन्ड ने बताया है कि कैसे सोलह साल का एंग्लो-इंडियन लड़का रस्टी अनाथ हो जाता है और उसे देहरादून के एक तंग यूरोपीय इलाके में अपने अंग्रेज़ अभिभावक के साथ रहना पड़ता है। अपने अभिभावक के सख्त तौर-तरीकों से नाखुश होकर, रस्टी अपने भारतीय दोस्तों के साथ रहने के लिए घर से भाग जाता है। बाज़ार, हिंदू त्योहारों और भारतीय जीवन के अन्य पहलुओं की स्वप्निल, चमकदार दुनिया में पहली बार डूबते हुए, रस्टी मंत्रमुग्ध हो जाता है और यूरोपीय समुदाय की शालीनता में हमेशा के लिए खो जाता है। रस्किन बॉन्ड की इस किताब को सम्मानित भी किया जा चुका है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    All-Time Favourites for Children by Ruskin Bond

    Loading...

    अगर आप ऐसी किताब लेने की सोच रहे हैं, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि रस्किन बॉन्ड की काफी सारी कहानियां लिखी हों, तो आप इस किताब को ले सकते हैं। इसमें कुल 25 कहानियां लिखी गई हैं। कहानियों के साथ दिए गए खूबसूरत चित्र इसे पढ़ने में और मज़ेदार बनाते हैं। यह किताब 7 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे और बड़ों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस किताब में रस्किन बॉन्ड की बेहतरीन कहानियों का संग्रह है, जिनमें प्यारे किरदार हैं और ये बच्चों को काफी पसंद आएंगे।

    02

    Loading...

  • Loading...

    The Great Train Journey

    Loading...

    ''द ग्रेट ट्रेन जर्नी'' यह किताब भी बच्चों को काफी पसंद आएगी। इसमें रस्किन बॉन्ड ने अपनी पहली ट्रेन जर्नी के अनुभवों के बारे में बताया है। इस किताब में वे बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार रेलगाड़ी देखी तो उनको कैसा महसूस हुआ है। इस किताब में यात्रियों के रहस्यमय जीवन और गंतव्यों को उजागर करने में एक आनंददायक जिज्ञासा भी निहित है। बाल दिवस पर पढ़ने और इस किताब की कहानी बच्चों को सुनाने के लिए आप इसे ले सकते हैं।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Ruskin Bond: Life's Magic Moments

    Loading...

    बाल दिवस के मौके पर आप इस किताब को बच्चों को गिफ्ट करने के लिए मंगा सकते हैं। रस्किन बॉन्ड: जीवन के जादुई पल इस किताब में रस्किन की 90 साल की जादुई यात्रा से जीवन के सबक और विचार के बारे में बताया गया है। यह किताब गहन सीखों को एक ऐसी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करती है, जो बच्चों के लिए प्रेरणादाई भी हो सकती है।

    04

    Loading...

  • Loading...

    The Wind on the Haunted Hill

    Loading...

    अगर आपको डरावनी कहानी पढ़ने का शौक है तो रस्किन बॉन्ड की यह किताब आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। यह किताब अपने बड़े फ़ॉन्ट, आकर्षक चित्रों और सरल भाषा के साथ 6 वर्ष से युवा पाठकों के लिए आदर्श है। इस किताब में रस्किन बॉन्ड उषा, सुरेश और बिन्या जैसे काल्पनिक पात्रों के बारे में बताया है, जो हॉन्टेड हिल के पास बसे गांव में रहते हैं। समूह में बैठ कर पढ़ने और बच्चों को कहानी सुनाने के लिए यह किताब अच्छी पसंद हो सकती है।

    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारत में बाल दिवस कब मनाया जाता है?
    +
    हर साल भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, क्योंकि उनको बच्चों से काफी लगाव था।
  • बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?
    +
    बाल दिवस वाले दिन स्कूलों में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। साथ ही उन्हें कुछ पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
  • बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?
    +
    14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है और नेहरू जी को बच्चे काफी प्रिय थे। इसलिए उनकी जयंती के दिन हर साल बाल दिवस मनाते हैं।