क्या आपके पास भी गृह प्रवेश का बुलावा आया है और जाने से पहले सोच में पड़ गई हैं कि ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए, जो उपयोगी होने के साथ ही कम पैसों में भी मिल जाए? अगर हां, तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां आपकी सहूलियत के लिए हम 10 बेहतरीन गिफ्ट आइडिया की लिस्ट लेकर आए हैं, जो गृह प्रवेश पार्टी में देने के लिए एकदम सही साबित हो सकते हैं। यहां बताई जा रही सारी चीजें बढ़िया क्वालिटी की बनी हैं और उपयोगी भी हैं। यानि जिसे भी आप ये गिफ्ट देंगे वो लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करेंगे और आपको भी याद रखेंगे। ये सभी Gift Ideas अपनों के लिए खास साबित हो सकते हैं। इस लिस्ट में आपको सजावटी सामान से लेकर डेली यूज में होने वाली चीजों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। खास बात यह है कि ये सभी चीजें ज्यादा महंगी भी नहीं है, जिससे आपकी जेब पर भी कोई असर नहीं होगा।
1000 रुपये के अंदर मिलने वाले उपयोगी गिफ्ट
अगर आपका बजट सिर्फ 1000 रुपये तक का ही है तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह आपको इस प्राइस रेंज में ढेरों गिफ्ट के ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे अगर आप सजावट का सामान देना चाहती हैं, तो आपको पेंटिंग, शो पीस, टेबल लैंप, दीवार घड़ी, वॉल स्टिकर, फूलदान, फोटो फ्रेम और बोनसाई पौधे जैसी काफी सारी चीजें 1000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएंगी। ये चीजें न सारी चीजें सिर्फ सजावट के काम आएंगी बल्कि घर को भी बढ़िया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा यदि आप रोजाना इस्तेमाल में होने वाली कोई चीज देने की सोच रही हैं, तो क्रॉकर सेट, बेडशीट या पर्दे आदि गिफ्ट कर सकती हैं। अमेजन पर ऐसे कई ब्रांड्स हैं, जिनके पास ये सारी चीजें आपको बेहद कम दाम में मिल जाएंगी।
