Top SearchesBirthday Gifts For FemaleBest Gift For WifeSame Day Delivery Gifts Unique Anniversary GiftsRomantic Birthday GiftMarriage Gifts For Friend

सालगिरह के खास मौके के लिए रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज

शादी की सालगिरह को बनाना है यादगार और पार्टनर को करना है खुश? तो ये रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज आ सकते हैं आपके काम, पति या फिर पत्नि को देने के लिए साबित होंगे उपयोगी।

Anniversary के लिए Romantic Gifts: अपने पार्टनर को खुश करने के आइडिया
Anniversary के लिए Romantic Gifts: अपने पार्टनर को खुश करने के आइडिया

शादी की सालगिरह ऐसा मौका होता है, जो किसी भी पति-पत्नि के लिए बेहद खास होता है। इसी कारण से हर कपल अपने इस दिन को रोमांटिक तरीके से सेलीब्रेट करना पसंद करता है। अगर, आपकी शादी की सालगिरह भी नजदीक है और अपने हमसफर को देने के लिए रोमांटिक गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आज की यह जानकारी आपके लिए ही है। हम आपको 5 ऐसे शानदार गिफ्ट के आइडिया दे रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पत्नि या फिर पति को सालगिरह के मौके पर दे सकते हैं। अपने खास मौके पर अपने साथी को अच्छा महसूस कराने के लिए आप इनमें से किसी भी उपहार को उन्हें दे सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि, ये सभी चीजें काफी किफायती कीमत में आ सकती हैं, जिस कारण से आपको बजट की चिंता करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अपनों के लिए खास रहने वाले ये गिफ्ट्स सालगिरह के साथ-साथ जन्मदिन, वेलेनटाइन डे या फिर किसी अन्य मौके पर भी अपने पति या पत्नी को दिए जा सकते हैं।

सालगिरह के लिए ये उपहार हो सकते हैं यादगार

अगर आप अपने पार्टनर को शादी की सालगिरह के मौके पर खास एहसास कराना चाहते हैं, तो आप अपनी पसंद और रूचि को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं। हालांकी, इसमें महिलाओं के लिए उपहार चुनना अक्सर आसान होता है, लेकिन जब बात आती है पुरूषों को उपहार देने के लिए तो हमारे पास कुछ ही विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में आप उनके लिए कुछ कस्टमाइज्ड या फिर पर्सनलाइज Anniversary Gifts देख सकती हैं। जैसे कि एक कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम या एक हाथ से बनाया हुआ उपहार, आपके पार्टनर को बेहद खास फील करा सकता है। इसके अलावा आप चाहें, तो अपने पार्टनर को रोमांटिक डिनर डेट या फिर किसी पसंद की जगह पर यात्रा के लिए भी ले जा सकते हैं।

व्यक्तिगत उपहार

खास उपहार

यादगार उपहार

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम

रोमांटिक डिनर

फूल या प्लांट

कस्टमाइज्ड मग या टी-शर्ट

पसंदीदा जगह की यात्रा

पसंद का फूड आइटम

हाथों से लिखा गया लेटर

स्पोर्ट्स इवेंट या कंसर्ट

हाथों से बनाए गए गिफ्ट

पर्सनलाइज ज्वेलरी

लंच या कॉफी डेट

डायमंड रिंग

पर्सनलाइज स्टेच्यू

मूवी देखना

सुंदर आउटफिट

 

Top ProductsFeatureRating
THE GRANDEUR Customised LED Photo Lampकस्टमाइजेबल LED लैंप4.2
Collectible India Kissing Duck Swan Love Couple Bird Statues Setएंटिक स्टाइल4.0
Gifts for Women, Dream Catchers Candles for Home Scentedसेंटेड कैंडल4.7
BENNLOOS Romantic 5th Anniversary Card Gifts for Husband Wifeएनिवर्सरी कार्ड4.8
Kimirica Love Story Luxury Bath and Body Care Gift Set Boxबाथ एंड बॉडी केयर गिफ्ट4.5
01

THE GRANDEUR Customised LED Photo Lamp

Check Price on Amazon

यह एक कस्टमाइजेबल LED लैंप है, जो कि सालगिरह जैसे मौके पर अपने पार्टनर को देने के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। इस लैंप पर बेहद खूबसूरत कपल का प्रिंट बना है, जो आपके पार्टनर को स्पेशल फील करा सकता है। आप इस लैंप पर अपना और अपने पार्टनर का नाम प्रिंट करवा सकते हैं, जो कि एक पर्सनल फील देगा। इसका बेस प्लास्टिक से बना है और इसके ऊपर कांच से बना गोल आकार का फ्रेम मिलता है। इसकी ऑफ व्हाइट रंग की वॉर्म लाइट अंधेरे में अच्छा फील दे सकता है। इसमें टच के साथ आने वाला स्विच दिया गया है, जिसकी मदद से लैंप को आसानी से ऑन-ऑफ किया जा सकता है।

THE GRANDEUR Customised LED Photo Lamp

Rs. 474

Get This
02

Collectible India Kissing Duck Swan Love Couple Bird Statues Set

Check Price on Amazon

अपने पार्टनर को आप सालगिरह के मौके पर इस हंसों के जोड़े को भी दे सकते हैं। इन्हें हैंडमेड तरीके से मेटल से बनाया गया है, जिसमें मजबूती और खूबसूरती दोनों एकसाथ मिल सकती है। यह हंसो का जोड़ा 12 इंच के साइज में आता है, जिसे घर सजाने के लिए भी किसी कमरे में रखा जा सकता है। एंटिक स्टाइल में आने वाले ये स्टेच्यू देखने में काफी खूबसूरत हैं। वहीं, इनका मल्टीकलर इन्हें और भी खूबसूरत बनाता है। सालगिरह पर Gifts for husband के अलावा यह शोपीस किसी को उनकी शादी के मौके पर भी दिया जा सकता है। फेंगशुई के मुताबिक यह कपल के लिए काफी लकी और रोमांटिक साबित हो सकता है।

Collectible India Kissing Duck Swan Love Couple Bird Statues Set

Rs. 494

Get This
03

Gifts for Women, Dream Catchers Candles for Home Scented

Check Price on Amazon

यह गिफ्ट सेट अपने पार्टनर को सालगिरह पर देने के लिए काफी खास हो सकता है। इस सेट में ड्रीम कैचर के साथ आने वाली सेंटेड कैंडल मिलती है, जो कि आपके पार्टनर को स्पेशल और रिलैक्स्ड फील करा सकती है। जब इसमें मिलने वाली मोमबत्ती को जलाएंगें, तो उससे निकलने वाली गर्मी कैंडल होल्डर को घुमाती है। इस वजह से ऊपर लगा ड्रीमकैचर भी घूमता है और आपको एक शांत एहसास दे सकता है। वहीं मोमबत्ती से निकलने वाली खुशबू आपको अच्छा एहसास दे सकती है। इसमें बढ़िया क्वालिटी के साथ बनाया गया ट्रिपल जार मिलता है, ताकी मोमबत्ती की गर्मी से यह जल्दी खराब ना हो। इसका गोल्डन रंग का ड्रीमकैचर इसे देखने में काफी सुंदर बनाता है।

Gifts for Women, Dream Catchers Candles for Home Scented

Rs. 4805.74

Get This
04

BENNLOOS Romantic 5th Anniversary Card Gifts for Husband Wife

Check Price on Amazon

अपनी शादी की 5वीं सालगिरह पर आप अपने पार्टनर को यह कार्ड गिफ्ट में दे सकते हैं। यह कार्ड विंटेज प्रिंट के साथ आता है, जो कि एक देखने में काफी शानदार लगता है। इसके अंदर का हिस्सा खाली है, जिसपर आप अपने पार्टनर के लिए प्यारा-सा नोट लिख सकते हैं। इस कार्ड का साइज 7.9 x10.6 इंच है और इसके साथ मैचिंग लिफाफा भी मिलता है। रेट्रो लुक में आने वाला यह Personalized gifts एनिवर्सरी कार्ड पार्टनर को स्पेशल फील दे सकता है। गहरे और ब्लैक-एंड-व्हाइट रंग में आने वाले इस कार्ड का रेट्रो लुक देखने में काफी अच्छा लगता है। इस कार्ड पर आप अपने दिल की बातें अपने पार्टनर को लिखकर दे सकते हैं।

BENNLOOS Romantic 5th Anniversary Card Gifts for Husband Wife

Rs. 2426.89

Get This
05

Kimirica Love Story Luxury Bath and Body Care Gift Set Box

Check Price on Amazon

अगर आप अपने पार्टनर को सालगिरह पर पर्सनल केयर के लिए कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो यह बाथ एंड बॉडी केयर गिफ्ट सेट काफी अच्छा हो सकता है। इस गिफ्ट सेट में एक साबुन, हैंड क्रीम, बॉडी वॉश, लोशन और बाथ सॉल्ट मिलता है, जो कि पर्सनल केयर के लिए काम आ सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने वाला शिआ बटर मिलता है। वहीं इनमें व्हाइट टी एक्सट्रैक्ट और ऐलोवेरा के गुण मिलते हैं, जो त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाने के साथ ही स्किन को चिकना करते हुए उसके टेक्सचर को भी सुधारते हैं। ये प्रोडक्ट्स त्वचा को मुलायम और प्लंप करने के लिए गिन्क्गो बिलोबा के गुणों के साथ आते हैं।

Kimirica Love Story Luxury Bath and Body Care Gift Set Box

Rs. 1146

Get This

सालगिरह उपहार खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

सालगिरह पर अपने पार्टनर को किसी भी प्रकार का तोहफा देते वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने पार्टनर की पसंद और रूचि को ध्यान में रखते हुए एक उपहार देते हैं, तो यह उन्हें ज्यादा खुश कर सकता है। वहीं आपको अपने बजट का भी खास ख्याल रखना चाहिए, बजट से अधिक महंगा तोहफा लेने पर आपको आगे परेशानी आ सकती है। इसके अलावा, अगर आप किसी ऐसे प्रकार का चुनाव करते हैं, जो क्वालिटी में अच्छा है और सालों तक चल सकता है तो यह आपके पार्टनर लंबे समय तक खास फील करवा सकता है। सालगिरह पर उपहार देने से पहले आप अपने कल्चर और मान्यताओं के बारे में भी सोच सकते हैं, यह आपको अपनी परंपराओं के मुताबिक अच्छा तोहफा चुनने में मदद कर सकते हैं। आप अपने तोहफे को एक पर्सनल टच भी दे सकते हैं, ताकी आपके पार्टनर को उससे एक अपनापन महसूस हो सके।

बजट में रोमांटिक सालगिरह उपहार

बजट में रोमांटिक सालगिरह के लिए, आप कुछ प्यारे पर्सनलाइज्ड उपहार दे सकते हैं, जैसे कि एक फोटो फ्रेम, या एक पसंदीदा याद वाला तोहफा। आप अपने साथी के लिए एक सेंटेड मोमबत्ती, चाय या चॉकलेट का एक बॉक्स भी Romantic Gifts के तौर पर ले सकते हैं। अगर आप कुछ और खास करना चाहते हैं, तो आप एक लव लेटर या एक छोटा-सा उपहार दे सकते हैं जिसमें कुछ यादें या फोटो शामिल हों। आप उनके पसंद के फूल का गुलदस्ता बनाकर दे सकते हैं या फिर उन्हें मनचाहा आउटफिट भी दिला सकते हैं। आजकल कई रोमांटिक गेम भी कपल्स के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें आप सालगिरह के मौके पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं। इसके लिए कोई प्यारा सा स्टेच्यू या फिर ड्रीम कैचर जैसी चीजें भी आपको कम बजट में मिल सकती हैं, जिन्हें सालगिरह के मौके पर अपने साथी को दिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

सालगिरह के लिए रोमांटिक उपहार क्या हो सकता है?

हाथ से बनी चीजें, पर्सनलाइज्ड तोहफे या साथ में बिताने के लिए एक अनुभव, सालगिरह के मौके पर एक शानदार रोमांटिक उपहार हो सकते हैं। ये तोहफे आपके पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए अच्छे हो सकते हैं।

सालगिरह पर पत्नी को क्या उपहार देना चाहिए?

सालगिरह पर अपनी पत्नि को तोहफे में आभूषण, स्पा वाउचर या उनकी पसंद की कोई खास वस्तु दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें फूल, केक और पसंदीदा आउटफिट भी Gifts for wife में दे सकते हैं।

सालगिरह पर पति को क्या उपहार देना चाहिए?

गैजेट, अनुभव आधारित उपहार जैसे एडवेंचर ट्रिप या उनकी पसंद की कोई वस्तु सालगिरह पर पति को तोहफे में देने के लिए बढ़िया हो सकती है।

क्या सालगिरह के उपहार महंगे होने चाहिए?

जरूरी नहीं; महत्वपूर्ण है कि उपहार प्यार और सोच समझकर दिया गया हो। इसके लिए आप अपने पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने बजट में ही एक अच्छा तोहफा ले सकते हैं।

You May Also Like