Raksha Bandhan 2026: कुछ ही दिनों में राखी का त्योहार आने वाला है और अगर आपने अभी तक अपने भाई या बहन के लिए तोहफा नहीं लिया है तो अमेजन पर मिल रहे खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आप तरह-तरह के गिफ्ट हैंपर को बचत के साथ ले सकते हैं, जिससे त्योहार और ज्यादा खास बनेगा।
- MRP डिस्काउंट- भाई-बहन को देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैंपर को MRP से कम दाम पर लिया जा सकता है। इसमें भाई-भाभी को भेजने के लिए राखी-लुंबा कॉम्बो हैंपर और बहन को देने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट सेट शामिल हैं।
- कार्ड ऑफर- इस दौरान एसबीआई, ICICI, HDFC, एक्सिस, पंजाब नेशनल बैंक और आईडीएफसी बैंक समेत कई अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको खास डिस्काउंट मिल सकता है।
- कैशबैक- अमेजन पे लेटर या अमेजन पे UPI से भुगतान करने पर आपको कैशबैक भी मिल सकता है।
- फास्ट डिलीवरी- चूंकि हर कोई चाहता है कि त्योहार से पहले ही भाई-बहन के पास गिफ्ट पहुंच जाएं, ऐसे में अमेजन की फास्ट डिलीवरी सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है। इसके तहत कम समय में हैंपर डिलीवर हो जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि हैंपर जल्द-से-जल्द पहुंचे तो प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।
- कैश ऑन डिलीवरी- अगर किसी वजह से ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पाया है तो पार्सल मिलने पर भी भुगतान किया जा सकता है। इसके तहत आप डिलीवरी पार्टनर को कैश दे सकते हैं या UPI से भुगतान कर सकते हैं।
कैसे पता चलेगा कि आपके भाई या बहन तक कब पहुंचेंगे गिफ्ट हैंपर्स?
वैसे तो अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स के लिए सेम डे, नेक्स्ट डे और फास्ट डिलीवरी जैसी सुविधाएं देता है, लेकिन यह समय हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है। चूंकि हर कोई चाहता है कि समय से पहले राखी या तोहफे भाई-बहन तक पहुंच जाएं और त्योहार का मजा खराब न हो। इसके लिए आपको यह जानना काफी जरूरी होगा कि अमेजन से हैंपर ऑर्डर करने के बाद वो आपके भाई तक कब पहुंचेगा, जिसका पता ऐसे लगाया जा सकता है:
- किसी भी प्रोडक्ट को कार्ट में डालने से पहले नीचे की तरफ दिए गए ‘डिलिवर टू’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिस पते पर हैंपर भेजना है उसे सेलेक्ट करें या पिनकोड डालें। इसके बाद अमेजन आपको एक अनुमानित डिलीवरी डेट बताएगा, जिस दिन तक आपका ऑर्डर पहुंचेगा। ऐसा करने से यह पता चल जाएगा कि आपका राखी गिफ्ट कब आपके भाई-बहन तक पहुंच रहा है।
- अगर हैंपर पहुंचने में देरी हो रही है तो किसी अन्य प्रोडक्ट का चुनाव किया जा सकता है जो सही समय पर पहुंचे।
इन्हें भी पढ़ें:
नोट: ये सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। इन सभी ऑफर्स पर कुछ नियम व शर्तें भी लागू होती हैं और पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी चीजों को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद ही शॉपिंग करें।
Faq's
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा?
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
क्या अमेजन पर डिस्काउंट के साथ भाई-बहन के लिए राखी गिफ्ट हैंपर मिल जाएंगे?
हां, आपको आसानी से भाई-बहन को देने के लिए तरह-तरह के राखी गिफ्ट हैंपर अमेजन पर छूट के साथ मिल जाएंगे। जिनमें आप MRP डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक और कार्ड ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
क्या अमेजन के साथ गिफ्ट हैंपर राखी से पहले पहुंच जाएंगे?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस दिन उसे ऑर्डर कर रहे हैं और कहां डिलीवर करना है। वैसे तो अमेजन त्योहारों पर फास्ट डिलीवरी की सुविधा देता है, लेकिन मांग अधिक होने पर इसमें देरी हो सकती है। ऐसे में 10 दिन पहले ही ऑर्डर दे दें और लोकेशन के हिसाब से डिलीवरी के समय की जांच कर लें।
अमेजन पर किस रेंज में ये हैंपर मिलते हैं?
अमेजन पर भाई-बहन को देने के लिए राखी गिफ्ट हैंपर किफायती से लेकर प्रीमियम रेंज में मिलते हैं। ये करीब ₹500 से शुरू होकर ₹5,000 तक या उससे ऊपर की रेंज तक जा सकते हैं।
हैंपर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है?
इनका चुनाव करते समय भाई-बहन की पसंद और ज़रूरत का ध्यान रखें। ऐसे विकल्पों का चयन करें जिनमें कई तरह की चीजें हों और जो खासकर त्योहार को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हों।