गर्मी में पहनने के लिए कॉटन फैब्रिक से बनी कुर्तियों के सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉटन फैब्रिक से बने कपड़े सॉफ्ट होते हैं और ये पहनने में आरामदायक भी होते हैं। यही वजह है कि कॉटन कुर्तियां आपको कंफर्ट और रिलैक्स रखती हैं। यहां पर 5 कॉटन कुर्तियों की लिस्ट दी जा रही है। इनका खूबसूरत डिजाइन और पैटर्न इन्हें और दूसरी फैब्रिक वाली कुर्तियों से अलग बनाता है। ये Cotton Kurtis गर्मी के मौसम में बहुत ही कंफर्टेबल और रिलैक्सिंग रहती हैं। इनको मेंटेन करना भी काफी आसान है। इन कुर्तियों को आप घर पर आराम से हैंड वॉश या मशीन वॉश कर सकती हैं।
कॉटन कुर्ती को किस तरह कर सकते हैं स्टाइल?
कॉटन फैब्रिक से बनी इन कुर्तियों को आप जींस, लेगिंग, प्लाजो या पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो इन्हें मैचिंग कलर के सलवार और दुपट्टे के साथ पेयर करके परफेक्ट एथनिक लुक पा सकती हैं। खास बात यह है कि इन यूनिक डिजाइन वाली कुर्तियों को आप कॉलेज, फंक्शन या ऑफिस पार्टी में भी पहन सकती हैं। ऐसे ही आउटफिट आइडिया के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकते हैं।
