अक्सर महिलाओं को ऑफिस में साड़ी पहन जाने के लिए इस बात की कंफ्यूजन जरूर होती है, कि आखिर उन्हें किस प्रकार की साड़ी पहननी चाहिए। ऑफिस में ज्यादा भारी साड़ी आपके लुक को खराब कर सकती है, चटकदार रंग देखने में अच्छा नहीं लगता है और साथ ही ज्यादा प्रिंट साड़ी लुक को बिगाड़ सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे प्रकार की साड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ऑफिस के लिए आराम से स्टाइल कर सकती हैं। चाहें आपको ऑफिस में रोजाना साड़ी पहननी हो या फिर किसी खास इवेंट या मीटिंग के लिए इसे स्टाइल करना हो, ये साड़ियां आपके लिए हर तरह से काम आ सकती हैं। स्टाइल स्ट्रीट में आज आप इनके कुछ स्टाइलिश विकल्प भी देख सकती हैं, जिन्हें ऑफिस में पहनकर आप फॉर्मल और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक पा सकती हैं।
ऑफिस में किस तरह की साड़ियां पहननी चाहिए?
कॉटन और लिनन से बनी साड़ियां ऑफिस के लिए सबसे अच्छी साड़ियां मानी जाती हैं, वहीं आप चाहें तो सिफॉन की साड़ियां भी ऑफिस में पहन सकती हैं। ये साड़ियां आपको ऑफिस में एक फॉर्मल और साफ-सुथरा लुक दे सकती हैं। वहीं, आप चाहें तो इन्हें पसंदीदा एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके अलग-अलग तरह के लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। कॉटन और लिनन की साड़ियां अक्सर पहनने में भी आरामदायक होती हैं, क्योंकि इनका हल्का और हवादार फैब्रिक आपको असहज महसूस नहीं होने देता है। ऐसे में गर्मियों को देखते हुए भी इन साड़ियों को ऑफिस में पहनना आसान हो सकता है। कॉटन और लिनन दोनों ही साड़ियों में आपको अलग-अलग तरह का प्रिंट मिल सकता है। हालांकी, ऑफिस के लिए आपको सॉलिड पैटर्न या फिर हल्के प्रिंट वाली Office Sarees का ही चयन करना चाहिए। इनके साथ आप कॉलर, गोल या वी गले वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको एक अच्छा फॉर्मल लुक भी दे सकते हैं। साड़ी को आप चाहें तो खुले पल्लू या फिर प्लीट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
ऑफिस में साड़ी के साथ कौन-सी एक्सेसरीज पेयर करें?
ऑफिस जैसी फॉर्मल जगह पर हमें अपने कपड़ों के साथ ही एक्सेसरीज का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा भारी ज्वेलरी या कोई अन्य एक्सेसरीज हमारे लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में अगर आप ऑफिस में साड़ी पहनकर जा रही हैं, तो उसके साथ आप कम-से-कम एक्सेसरीज को पेयर कर सकती हैं। कॉटन और Linen Sarees के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगती है। इसके लिए आप कानों में छोटी झुमकियां या फिर बालियां और हाथ में ब्रेसलेट पहन सकती हैं। वहीं, थोड़ा देसी टच देने के लिए आप चाहें तो नाक में छोटी-सी नोज़पिन भी पहन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप साड़ी के साथ एक फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो आप कानों में स्टड्स और हाथ में एक एनालॉग घड़ी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। ऑफिस में साड़ी के साथ आपको आरामदायक फुटवियर ही पहनने चाहिए, ताकी आप साड़ी को आसानी से कैरी करके चल सकें। इसलिए, आप साड़ी के साथ फ्लैट्स, जूतियां या फिर कोल्हापुरी चप्पलें भी पहन सकती हैं। बात करें, बैग की तो साड़ियों के साथ आप ऑफिस में टोट बैग कैरी कर सकती हैं, जिसमें आपका जरूरत का सामान आसानी से फिट हो सके।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
ऑफिस के लिए सबसे आरामदायक साड़ी कौन सी है?
ऑफिस के लिए Cotton Sarees और लिनन साड़ियां सबसे आरामदायक होती हैं। इनका फैब्रिक काफी हल्का और हवादार होता है, जो ऑफिस के लिए उपयुक्त रहता है।
ऑफिस के लिए साड़ी का रंग कैसा होना चाहिए?
ऑफिस में हल्के और गहरे, दोनों रंग की साड़ियां पहनी जा सकती हैं। हालांकी, आपको बहुत भड़कीले रंगों से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके लुक को ऑफिस में खराब कर सकते हैं।
ऑफिस के लिए साड़ी को कैसे स्टाइल करें?
ऑफिस के लिए साड़ी को कम से कम एक्सेसरीज और आरामदायक ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, आप साड़ी के साथ आरामदायक फुटवियर का चुनाव करें।
क्या मैं ऑफिस में सिल्क की साड़ी पहन सकती हूँ?
हां, आप ऑफिस में सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि यह बहुत भारी या चमकदार न हो। इसके लिए हल्के रंग और वर्क वाली सिल्क साड़ी पहनी जा सकती है।