भारतीय परिधान साड़ी हमेशा से ही महिलाओं के लिए एक अच्छा फॉर्मल आउटिफिट रहा है जो ऑफिस में आपको आकर्षक लुक दे सकता है। टीचर, सरकारी कर्मियों, एनजीओ, नेत्रियों और कई ऐसे पेशे हैं जिसमें महिलाओं को लगभग रोजाना ही साड़ी पहननी पड़ती है, और आजकल तो कॉर्पोरेट ऑफिस में भी साड़ी पहनकर जाने का ट्रेंड बढ़ गया है। साड़ियां तो कई तरह के मटेरियल से बनी होती हैं, लेकिन जब बात आती है एक आरामदायक कपड़े की तो कॉटन से बनी साड़ियों का चलन कभी खत्म नहीं होगा। इसी कड़ी में हम आपको Cotton Sarees के कुछ आकर्षक Prints के बारे में बताएंगे जो ऑफिस में पहनने के लिए काफी बढ़िया पसंद हो सकते हैं। आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बनते हुए ये साड़ियां आपको आकर्षक लुक देंगी। इनमें आपको अलग-अलग रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे और इन्हें तरह-तरह से पहनकर आप ऑफिस में वाह-वाही बटोर सकेंगी।
ऑफिस में पहनने के लिए कॉटन साड़ी में किस तरह के प्रिंट आकर्षक लगेंगे?
- सॉलिड प्रिंट- ऑफिस में या काम पर पहनकर जाने के लिए कॉटन साड़ी में सॉलिड प्रिंट वाली साड़ियां हमेशा से पसंद की जाती हैं। सॉलिड प्रिंट वाली साड़ियों में कोई भी प्रिंट नहीं होता और ये एक या दो-तीन रंगों के साथ बनाई जाती हैं। इनमें आपको हल्के से लेकर गहरे रंगों का विकल्प मिल जाएगा। Solid Sarees की साधारण डिजाइन इन्हें ऑफिस में पहनने के लिए काफी उपयोगी बनाती है।
- अजरक प्रिंट- यह एक पारंपरिक भारतीय ब्लॉक प्रिंटिंग है जिसमें साड़ी पर जॉमेट्रिक और पैटर्न पैटर्न बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों और हाथ से नक्काशीदार लकड़ी के ब्लॉक का उपयोग किया जाता है। इस प्रिंट में आने वाला साड़ियां काफी क्लासी डिजाइन वाली होती हैं जिनमें आपक तरह-तरह के रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
- बाघ प्रिंट- यह भी हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग का एक पारंपरिक भारतीय शिल्प है जिसकी उत्पत्ति मध्य प्रदेश के बाग में हुई थी। इसकी विशेषता जॉमेट्रिक और पुष्प पैटर्न हैं, जो अक्सर लाल और काले रंग के होते हैं। ऑफिस पहनकर जाने के लिए Bagh Print Saree काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। ये पहनने में काफी आरादायक रहेंगी और देखने मेंभी उतनी ही खूबसूरत लगेंगी।
- कलमकारी प्रिंट- यह एक पारंपरिक भारतीय छपाई तकनीक है, जिसका फ़ारसी में अर्थ है ‘कलम का काम’। इसमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके कपड़ों पर हाथ से पेंटिंग या ब्लॉक-प्रिंटिंग की जाती है। यह कला रूप अपने जटिल पैटर्न, प्राकृतिक रंगों और भारतीय पौराणिक कथाओं और प्रकृति से प्रेरित रूपांकनों के लिए जाना जाता है। कॉटन की कलमाकारी आपको ऑफिस में एक प्यारा लुक देंगी और पूरा दिन पहनने के लिहाज से भी काफी आरामदायक होंगी।
इनके अलावा ऑफिस में पहनने के लिए कॉटन की साड़ियों में फ्लोरल, जॉमेट्रिक, लहरिया, बांधनी, स्ट्राइप और अन्य तरह के सिंपल प्रिंट्स को भी प्राथमिक्ता दी जा सकती है।
ऑफिस के लिए एक्सेसरीज़ के साथ कॉटन साड़ी को स्टाइल कैसे करें?
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कॉटन साड़ी को ऑफिस में किस तरह की एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें आपको तरह-तरह के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आपको साड़ी और पसंद के हिसाब से चुनना होगा।
- ज्वेलरी- जाहिर सी बात है कि ऑफिस में कोई बहुत भारी या चमकीली ज्वेलरी पहनकर नहीं जाएगा और जब बात आती है ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी को स्टाइल करने की तो इसके साथ छोटे झुमके, बालियां या टॉप्स काफी अच्छे लगेंगे। आप ऑफिस में कॉटन साड़ी के साथ पहनने के लिए छोटे लॉकेट, ब्रेसलेट या चूड़ियों को भी चुन सकती हैं।
- घड़ी- आप कॉटन साड़ी के साथ अपने पसंद के हिसाब से एनलॉग या स्मार्टवॉच कुछ भी स्टाइल कर सकती हैं। आप साड़ी के हिसाब से एक आकर्षक डिजाइन या रंग वाली एनलॉग घड़ी पहन सकती हैं। वहीं, कोशिश करें कि आप एसी घड़ी काही चुनाव करें जो लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाए।
- बैग- Work Wear Saree के साथ लेने के लिए टोट बैग सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इस बैग की खासियत होती है कि इसमें लैपटॉप, टैबलेट, लंच बॉक्स और कई सारी चीजों को आसानी से रखा जा सकता है। वहीं, अगर आपको ऑफिस में ज्यादा चीजें लेकर जाने की जरूरत नहीं होती तो कॉटन साड़ी के साथ छोटे साइज वाला हैंडबैग भी लिया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
कॉटन साड़ी में किस प्रकार का प्रिंट ऑफिस वियर के लिए अच्छा है?
ऑफिस में पहनने के लिए, सूक्ष्म धारियों, छोटे जॉमैट्रिक पैटर्न या नाजुक फ्लोरल पैटर्न वाली कॉटन साड़िया आमतौर पर अच्छे विकल्प माने जाते हैं। ये प्रिंट सरल और फॉर्मल होते हैं, जबकि साड़ी को भी आकर्षक बनाते हैं। बंगाल कॉटन, चंदेरी और माहेश्वरी जैसी कॉटन साड़ियां भी अपनी कोमलता, सांस लेने की क्षमता और सुरुचिपूर्ण ड्रेप के कारण बेहतरीन विकल्प हैं।
ऑफिस में पहनने के लिए साड़ी का चयन कैसे करें?
हल्के और हवादार कपड़े पहनने में आसानी सुनिश्चित करते हैं, जिससे वे लंबे समय तक ऑफिस में रहने या महत्वपूर्ण बैठकों के लिए एकदम सही बन जाते हैं। कॉटन साड़ियां ऑफिस में पहनने के लिए एक पसंदीदा विकल्प होती हैं।
किस रंग की कॉटन साड़ी ऑफिस में पहनने के लिए सही होती हैं?
कॉटन साड़ी के साथ एक प्रोफेशनल और एलिगेंट ऑफिस लुक के लिए, बेज, क्रीम, लाइट ग्रे या पीच या स्काई ब्लू जैसे पेस्टल जैसे हल्के और सॉलिड रंगों का चयन करें। ऑलिव ग्रीन या मैरून जैसे रंग भी अच्छे लगते हैं।
ऑफिस के लिए कॉटन की साड़ी कैसे स्टाइल करें?
ऑफिस के लिए कॉटन की साड़ी को स्टाइल करने के लिए, आप प्लेन या हल्के प्रिंट वाली साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसके साथ, एक अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज, जैसे कि फुल स्लीव्स या कॉलर वाला ब्लाउज, चुनें। एक्सेसरीज में, एक सिंपल चेन, स्टड और घड़ी का उपयोग करें।