गर्मी के मौसम में सिर्फ आरामदायक कपड़े ही नहीं फुटवियर की भी उतनी ही जरूरत पड़ती है, क्योंकि पैरों में पसीना आना आम बात है। मार्केट में ऐसे कई जूते-चप्पल हमें देखने को मिलते हैं जो दिखने में तो काफी आकर्षक होते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये गर्मी के मौसम में पहनने के बाद आरामदायक रहेंगे। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर की जानकारी देंगे जिन्हें Summer Season में पहनने के लिए चुना जा सकता है। ये फुटवियर लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ जचेंगे और इन्हें पहनकर आप असहज महसूस नहीं करेंगी। बड़े ब्रांड्स के ये फुटवियर आपके स्टाइल स्ट्रीट में चार-चांद लगाने का काम कर सकते हैं।
किस तरह के फुटवियर गर्मी के लिए हो सकते हैं बेस्ट
- गर्मी में पहनने के लिए ऐसे फुटवियर का चुनाव करने की कोशिश करनी चाहिए, जो पैरों तक हवा को पहुंचाते रहें। चूंकि, गर्मी के मौसम में पसीना आने की समस्या काफी आम होती है जिस वजह से खुली डिजाइन वाले फुटवियर पैरों को सूखा रखने के साथ-साथ आरामदायक भी होंगे।
- कोशिश करें की फ्लैट (सपाट) एड़ी वाले जूते-चप्पल पहनें ताकी पैरों में ज्यादा दर्द न हो और साथ-साथ लंबे समय तक पहने रहने के बावजूद आप असहज महसूस न करें। इसके लिए आप स्लाइडर्स, ग्लैडिएटर्स, सैंडल्स और कोल्हापुरी चप्पल का चुनाव कर सकती हैं।
- गर्मी के मौसम के लिए आप वॉटरप्रूफ विकल्पों का भी चुनाव कर सकती हैं। जाहिर सी बात है कि गर्मी के बाद बारिश का मौसम आता है या कभी-कभी बिन मौसम की बारिश हो ही जाती है, इस वजह से ऐसे जूते-चप्पल आसानी से पानी से खराब नहीं होंगे और आपके पैरों तक भी पानी को नहीं पहुंचने देंगे।
- गर्मी में आप फ्लोटर्स, सैंडल्स और हल्की हिल्स भी पहन सकती हैं। इस तरह के फुटवियर लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ पहने जा सकते हैं।
