लखनऊ शहर की विरासत और यवुतियों से लेकर बड़ी उम्र वाली महिलाओं की पसंद माने जाने वाली चिकनकारी कुर्ती हमेशा से ही फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रही है। चिकनकारी कुर्ती को अलग-अलग अवसरों पर आसानी से पहना जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जींस के साथ भी आपकी पसंदीदा चिकनकारी कुर्ती को पहना जा सकता है। जी हां! सिर्फ प्लाजो, लेगिंग्स या चूड़ीदार के साथ ही नहीं जींस के साथ भी ये काफी अच्छी लगेंगी। इसी कड़ी में हम आपको आज जींस के साथ जचने वाली कुछ चिकनकारी कुर्ती के विकल्पों के बारे में बताएंगे और साथ-साथ उन्हें किस तरह की पहना जा सकता है। इनमें आपको रंगों और पैटर्न की बड़ी रेंज मिल जाएगी और इन्हें आप अपनी पसंद व फिटिंग के हिसाब से चुन सकती हैं। तो चलिए नजर डालते हैं 5 कुर्तियों के विकल्प के साथ ही उन्हें पहनने के तरीकों पर-
जींस के साथ पहनने के लिए चिकनकारी कुर्ती के प्रकार
- छोटी कुर्ती- छोटी लंबाई वाली चिकनकारी कुर्ती जींस के साथ पहनने के लिए हमेशा से ही पसंद की जाती हैं। इनमें आपको स्ट्रेट-कट से लेकर अंगरखा शैली विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्तियां चूंकि घुटने से ऊपर तक की लंबाई वाली होती है, तो आपकी बॉडी को काफी अच्छा आकार मिलता है और ये अलग-अलग तरह की जींस के साथ आसानी से पहनी जा सकती है। इनमें आपको गोल गले से लेकर वी-नेक पैटर्न वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। ये हल्के से गहरे रंगों में आती हैं और इन्हें आप कॉलेज, ऑफिस, कहीं घूमने जाते समय या यात्रा के दौरान आसानी से पहन सकती हैं।
- लंबी कुर्ती- चिकनकारी कुर्ती में लंबे लेंथ वाले विकल्प काफी लोकप्रिय हैं। इनमें आपको स्ट्रेट से लेकर ए-लाइन स्टाइल वाले विकल्प मिल जाएंगे। ये हल्के से लेकर भारी काम के साथ आती हैं जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर आसानी से जींस के साथ पहना जा सकता है। सीधे पैटर्न में आने वाली चिकनकारी कुर्तियां कॉटन, रेयॉन, शिफॉन और जॉर्जेट मटेरियल में आपको मिल जाएंगी जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। अगर आपको जींस के साथ लंबी लेंथ वाली चकिनकारी कुर्ती पहननी है तो आप कॉलेज, ऑफिस, किसी त्योहार, घूमने जाते समय या गेटटुगेदर के दौरान इन्हें आजमा सकती है।
- अन्य विकल्प- जींस के साथ पहनने के लिए चिकनकारी कुर्ती में आपको कई अन्य तरह के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिनमें स्लीवलेस डिजाइन, नूडल स्ट्रेप, स्टैंड कॉलर डिजाइन और कई तरह के आधुनिक शैली वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्तियां अलग-अलग तरह की जींस के साथ और अलग-अलग अवसरों पर पहनी जा सकती हैं। इन्हें आप किसा खास अवसर या रोजाना पहनने के लिहाज से चुन सकती हैं।
फैशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
