कई महिलाओं को घड़ी पहनना काफी पसंद होता है। हालांकि, घड़ी अब समय देखने के साधन के अलावा फैशन की एक्सेसरीज़ में शामिल हो चुकी है, जो लुक को पूरा करने के साथ आपको आकर्षक और स्टाइलिश दिखाती है। ऐसे में, Analogue Watches के अलग-अलग प्रकार के डायल काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप फॉर्मल और कैज़ुअल कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। ये ब्रांडेड घड़ियां हाई क्वालिटी के मटेरियल से बनाई गई हैं, जो काफी मजबूत होती हैं। इनकी खासियत यह है कि इन्हें आप तरह-तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच करके पहन सकती हैं। ऐसे ही शानदार लुक पाने में स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद कर सकता है।
एनालॉग घड़ी के अलग-अलग डायल आकार क्या है?
- रेक्टेंगुलर डायल- जैसा की नाम से ही साफ हो रहा है कि इस तरह के डायल वाली घड़ियां आयताकार आकार में आती हैं। इनकी डिजाइन थोड़ी पतली होती है और यह ज्यादातर छोटे साइज में ही मिलती हैं। यह डायल आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसे महिलाएं अलग-अलग कपड़ों के साथ स्टाइल करके पहन सकती हैं। यह काफी आकर्षक दिखता है।
- अंडाकार डायल- इस डायल को ज्यादातर लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। इस प्रकार की घड़ी काफी पतली होती है, जिसे ज्यादातर महिलाएं हर प्रकार के अवसर में पहन सकती हैं, जो काफी सुंदर दिखता है।
- टोनो डायल- यह एक अनोखा और आकर्षक डायल का विकल्प है, जो घड़ी को काफी सुंदर लुक देता है। इसका डायल आम घड़ी से थोड़ी बरी होती है। हालांकि, इस प्रकार का डायल ज्यादातर पुरुषों की घड़ियों में देखा जाता है, लेकिन अब महिलाएं भी पहनना पसंद करती हैं। इसमें आपको अलग-अलग रंग भी मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
- गोल डायल- यह एक पारंपरिक डायल है, जो आकार में थोड़ा बड़ा होता है और यह मोटी कलाई पर काफी सुंदर लगता है। Round Dial का ट्रेंड कभी भी खत्म नहीं होता हैं, और इसे महिलाएं अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के साथ पहनना पसंद करती हैं। इसमें आपको कई प्रकार के रंग भी मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पंसद के अनुसार चुन सकती हैं।
