Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

शिफॉन साड़ी के साथ कौन-से ब्लाउज लगेंगे अच्छे? देखें ट्रेंडी विकल्प

अपनी शिफॉन साड़ी को देना है नया लुक या फिर खुद के स्टाइल को करना है बेहतर? तो आजमा सकती हैं इस तरह के ब्लाउज, जो शिफॉन साड़ी के साथ आपके रूप को बना सकते हैं शानदार।

शिफॉन साड़ी के लिए ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन
शिफॉन साड़ी के लिए ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

अक्सर महिलाएं एक ही साड़ी को बार-बार पहनकर तंग हो जाती हैं। हालांकि, कई बार हमें कोई साड़ी इतनी पसंद होती है, कि उसे अलग-अलग मौकों पर पहनने का मन करता है। मगर, हर बार एक ही तरह की साड़ी पहनने से मजा किरकिरा हो सकता है। ऐसे में अगर आपके पास शिफॉन साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है और उनके साथ एक नया रूप पाना चाहती हैं, तो आप साड़ी के साथ अलग-अलग तरह के ब्लाउज पहन सकती हैं। जी हां, सिर्फ ब्लाउज बदलने से ही आपकी साड़ी का अंदाज नया और अलग बन सकता है। इसी वजह से हम आपकी मदद करने के लिए कुछ ऐसे बेहतरीन डिजाइन वाले ब्लाउज के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इन ब्लाउज को कैसे स्टाइल करना है और इन्हें लेते समय किन बातों का ध्यान रखना है? इनसे जुड़ी जानकारी भी आप यहां पर देख सकती हैं। वहीं फैशन से जुड़ी अन्य तरह की जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट की मदद ली जा सकती है।

शिफॉन साड़ी के साथ ब्लाउज का चुनाव कैसे करें?

फैब्रिक, गले और स्लीव्स डिजाइन जैसी कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी शिफॉन साड़ी के लिए एक सही ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। इनपर आप कुछ इस तरह से गौर कर सकती हैं-

फैब्रिक का प्रकार

  • आरामदायक अनुभव के लिए शिफॉन साड़ी के साथ आप कॉटन ब्लाउज पहन सकती हैं।
  • मनमोहक लुक के लिए इनके साथ सिल्क से बने ब्लाउज भी पहने जा सकते हैं।
  • पार्टी में जाना है, तो आप शिफॉन साड़ी के साथ ब्रोकेड या फिर नेट के ब्लाउज पहन सकती हैं।

गले का डिजाइन

  • शिफॉन साड़ी के साथ आधुनिक लुक के लिए आप वी-नेक ब्लाउज पहन सकती हैं।
  • साधारण और आरामदायक लुक के लिए साड़ी के साथ चौकोर या गोल गले का ब्लाउज पहनें।
  • कुछ नया और अलग ब्लाउज पहनने के लिए बोट, हॉल्टर या फिर कॉलर नेकलाइन आजमा सकती हैं।

स्लीव्स डिजाइन

  • एक साधारण और आकर्षक लुक के आधी या फिर ¾ आस्तीनों वाला ब्लाउज पहनें।
  • ट्रेंडी और मॉर्डन लुक के लिए रफल स्लीव वाला ब्लाउज पहना जा सकता है।
  • मनमोहक लुक चाहिए, तो आप शिफॉन साड़ी के साथ शीर या लंबी आस्तीनों वाला ब्लाउज पहन सकती हैं।
Top ProductsFeatureRating
SALWAR STUDIO Embroidered V Neck Long Sleeves Readymade Saree Blouseएंब्राइडरी वर्क4
Frolic Rolic Embroideredred Net Blouseस्लीवलेस स्टाइल4
Oomph! Ethnic Motifs Woven Design Saree Blouseआर्ट सिल्क मटेरियल4.2
Tikhi Imli Square Neck Sleeveless Saree Blouseसॉलिड पैटर्न4.4
THE WEAVE TRAVELLER Kalamkari Printed V-Neck Cotton Saree Blouseवी-नेक डिजाइन4.3
01

SALWAR STUDIO Embroidered V Neck Long Sleeves Readymade Saree Blouse

Check Price on Myntra

सुंदर एंब्राइडरी वर्क में आने वाला यह ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ पहना जा सकता है। किसी पार्टी, शादी या फिर अन्य बड़े कार्यक्रमों में पहनने के लिए यह ब्लाउज उपयुक्त रहेगा। इसमें ट्रेंडी वी-नेक डिजाइन दिया गया है, जो आपको एक मॉर्डन लुक दे सकता है। वहीं, इस ब्लाउज को जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है, जिसे लगभग हर मौसम में आरामदायक तरीके से पहना जा सकता है। इसकी पीछी की डिजाइन भी काफी सुंदर है, जो कि पीछे से दो हुक और ओपन स्टाइल में आता है। इस ब्लाउज पर सफेद, गुलाबी और हरे रंग के धागों से एंब्राइडरी वर्क किया गया है। यह ब्लाउज लंबी आस्तीनों के साथ आता है, जो कि इसे देखने में और भी खूबसूरत बनाती हैं। इस एंब्राइडर्ड ब्लाउज को आप किसी सॉलिड पैटर्न या फिर बॉर्डर डिजाइन वाली शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।


02

Frolic Rolic Embroideredred Net Blouse

Check Price on Myntra

यह ब्लाउज नेट के कपड़े से बना है, जो कि आसानी से वॉशिंग मशीन में ही धुला जा सकता है। हल्के गुलाबी रंग में आने वाले इस ब्लाउज को भी आप शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती है। इस ब्लाउज में पीला, मजेंटा, हरा, लाल और मरून रंग भी मौजूद है, जिसे आप साड़ी के अनुसार चुन सकती हैं। इसका गोल गला आपको एक आरामदायक और क्लासी लुक दे सकता है। वहीं, यह कढ़ाई के काम में आता है, जिसके लिए इसपर सफेद रंग के धागों से फूलों की आकृति वाली कढ़ाई की गई है। इसमें एक साइड चेन लगी हुई है, जिसे आसानी से खोलकर और बंद करके ब्लाउज पहन सकती हैं। इस ब्लाउज का स्लीवलेस स्टाइल इसे एक मॉर्डन लुक देता है। बता दें, कि इस ब्लाउज को आप हल्के वर्क वाली शिफॉन साड़ी के अलावा किसी लंबी स्कर्ट या लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं।

03

Oomph! Ethnic Motifs Woven Design Saree Blouse

Check Price on Myntra

अपनी पुरानी शिफॉन साड़ी को किसी ट्रेडिशनल मौके पर फिर से नए तरीके से पहनना चाहती हैं, तो उसे इस तरह के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। आर्ट सिल्क मटेरियल से बना यह ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे सकता है। इस ब्लाउज पर गोल्डन रंग से एथिनक मोतिफ वॉवेन डिजाइन किया गया है, जो कि इसे पारंपरिक लुक देता है। वहीं, इसमें आपको बैंगनी के अलावा काला, हरा, नीला, नेवी ब्लू, लाल, फुशिया और गहरा हरा रंग का विकल्प भी मिल सकता है। यह प्रिंसेस कटिंग डिजाइन में आता है। इस सिल्क ब्लाउज की आस्तीनें छोटी हैं, जो गर्मी के लिए आरामदायक हो सकती हैं। इस साड़ी ब्लाउज में बोट आकार के गले में आता है। इसमें पीछे की तरफ हुक और काज दिए गए हैं। यह ब्लाउज आप किसी ऐसी शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं, जिसपर पारंपरिक डिजाइन किया गया है।

04

Tikhi Imli Square Neck Sleeveless Saree Blouse

Check Price on Myntra

इस साड़ी ब्लाउज में आपको सॉलिड पैटर्न मिलता है, जो कि मॉर्डन या फिर साधारण लुक के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें आगे की तरफ चौकोर आकार का गला दिया गया है, जो इसे एक अलग लुक देता है। यह ब्लाउज तफ़ता फैब्रिक से बना है, जो चमकदार होता है। इस ब्लाउज को आप वॉशिंग मशीन में ही धुल सकती है। इसका पीछे का गला गोल आकार और गहराई में आता है। सॉलिड पैटर्न के साथ ही इसमें काला, नीला, लाल, गुलाबी, मरून, टील, मजेंटा और सफेद जैसे करीब 19 रंगों के विकल्प मिल सकते हैं। यह ब्लाउज स्लीवलेस स्टाइल में आता है, जिसे आप एक मॉर्डन लुक के लिए शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसमें पीछे की तरफ हुक और काज लगे हुए हैं। गहरे रंग और सॉलिड पैटर्न वाले इस ब्लाउज को आप प्रिंटेड या फिर बॉर्डर डिजाइन वाली शिफॉन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

05

THE WEAVE TRAVELLER Kalamkari Printed V-Neck Cotton Saree Blouse

Check Price on Myntra

मरून, काले और बेज रंग में आने वाले इस ब्लाउज को आप शिफॉन साड़ी के साथ ऑफिस व कॉलेज जैसी फॉर्मल जगहों पर पहन सकती हैं। यह ब्लाउज सुंदर कलमकारी प्रिंट में आता है, जो इसे एक अलग और सुंदर लुक देता है। इसका सामने का गला हल्के वी-नेक डिजाइन में आता है, जिसमें किनारे पर पाइपिंग भी लगी हुई है। इसमें सामने की तरफ पाइपिंग डिटेल के साथ बटन लगे हुए हैं, जो कि इसे पुराने जमाने वाला लुक देते हैं। यह कॉटन कपड़े से बनाया गया है, जो हल्का और हवादार होने के कारण आरामदायक साबित हो सकता है। इस ब्लाउज में कोहनी से ऊपर तक रहने वाली छोटी आस्तीनें दी गई हैं। इसमें कई अलग-अलग साइज भी मौजूद हैं। इस प्रिंटेड डिजाइन वाले ब्लाउज को आप सॉलिड या फिर प्रिंट पैटर्न वाली शिफॉन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

शिफॉन साड़ी के साथ किस प्रकार का ब्लाउज अच्छा लगता है?

शिफॉन साड़ियों के साथ आप रेशम, मखमल, या ब्रोकेड जैसे विभिन्न प्रकार के ब्लाउज पहन सकती हैं। गर्मियों के मौसम में कॉटन से बने ब्लाउज भी शिफॉन साड़ी के साथ पहने जा सकते हैं।

क्या मैं शिफॉन साड़ी के साथ कंट्रास्ट रंग का ब्लाउज पहन सकती हूं?

हां, एक कंट्रास्ट रंग का ब्लाउज आपकी साड़ी को और अधिक आकर्षक बना सकता है। इसके लिए आप अपनी पसंद और साड़ी के रंग के अनुसार कंट्रास्ट ब्लाउज का रंग चुन सकती हैं।

क्या शिफॉन साड़ी के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज अच्छा लगेगा?

हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज शिफॉन साड़ी के साथ बहुत ही सुंदर लग सकता है, खासकर शादियों और त्योहारों के लिए। इसमें आप मोती या स्टोन वर्क वाले ब्लाउज के विकल्प देख सकती हैं।

किस प्रकार की नेकलाइन शिफॉन साड़ी के साथ अच्छी लगती है?

वी-नेक, चौकोर, गोल, बोट, हॉल्टर या कॉलर नेकलाइन शिफॉन साड़ी के साथ अच्छी लगती है। आप अपनी पसंद, आराम और अवसर के अनुसार एक सही नेकलाइट वाला ब्लाउज पहन सकती हैं।

You May Also Like