कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस के काम के साथ ही एक सबसे बड़ी परेशानी होती है, कि आखिर वो आज क्या पहनें? जी हां, अधिकतर महिलाओं को हर रोज यह सोचना पड़ता है कि वो आज ऑफिस में कौन-सा आउटफिट पहन कर जाएं। वहीं जब मौसम गर्मी का हो, तब तो यह सोचना और भी कठिन हो जाता है, क्योंकि Summer में हमें अपने स्टाइल और कंफर्ट दोनों का ही ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में यहां पर आपको कुछ ऐसे शानदार Outfits के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप इस चुभती-जलती गर्मी के मौसम में भी आराम से ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। चाहें आपको वेस्टर्न कपड़े पसंद आते हों या फिर इंडियन आज की इस स्टाइल स्ट्रीट लिस्ट में आपको हर पसंद के लिए कुछ-ना-कुछ जरूर मिल सकता है। ये आउटफिट्स गर्मियों में आराम से पहने जा सकते हैं और ऑफिस में आपको अच्छा लुक भी दे सकते हैं।
गर्मियों में कौन-से आउटफिट्स ऑफिस में पहन सकती हैं?
जब भी बात हो एक आकर्षक ऑफिस लुक की, तो हमारे पास विकल्पों की कमी तो नहीं है। मगर ऑफिस में हमें करीब 8-9 घंटे बिताने पड़ते हैं, जिस वजह से ही आउटफिट आकर्षक होने के साथ ही आरामदायक होना भी काफी मायने रखता है। ऐसे में गर्मियों में आप ऑफिस के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट्स जैसे कि- कॉटन ड्रेसेस, जंपसूट, कुर्ता सेट्स, कॉटन साड़ियां, सूट सेट्स, कॉर्ड सेट्स, शर्ट, लिनन ट्राउजर्स, डेनिम स्कर्ट या फिर चिकनकारी कुर्तियां भी पहन सकती हैं। इन आउटफिट्स में आपको तमाम रंग, डिजाइन और पैटर्न के भी विकल्प मिलते हैं, जिनका चुनाव अपनी पसंद से किया जा सकता है। इतना ही नहीं ऑफिस में आप इन्हें रोजाना पहनकर जाने से लेकर किसी खास इवेंट, पार्टी या मीटिंग में भी आराम से पहनकर जा सकती हैं। ये Stylish Summer Outfits गर्मियों में पहनने के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं और इन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल भी किया जा सकता है। मान लीजिए, आप साधारण ऑफिस लुक चाहती हैं, तो आप कुर्ता-पैंट, कॉर्ड सेट्स, ट्राउजर-शर्ट या फिर डेनिम जींस या प्लाजो के साथ एक चिकनकारी कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं थोड़े अलग और आकर्षक लुक के लिए ऑफिस में साड़ी, डेनिम स्कर्ट-टॉप, कॉटन की अलग-अलग ड्रेसेस पहनी जा सकती हैं।
गर्मी में किस फैब्रिक से बने कपड़े ऑफिस में देगें आरामदायक एहसास?
गर्मियों में ऑफिस में अगर आपको ना सिर्फ स्टाइलिश लुक, बल्कि आरामदायक एहसास भी चाहिए तो आपको आउटफिट के प्रकार के साथ ही उसके कपड़े पर भी ध्यान देना चाहिए। जी हां, गर्मियों के मौसम में अगर आपको आरामदायक एहसास देने वाला आउटफिट पहनना है, तो जरूरी है कि आप उसके फैब्रिक को जरूर देख लें। गर्मियों में ऑफिस के लिए आप कॉटन यानी सूती कपड़े से बने आउटफिट्स देख सकती हैं। इसके लिए आपको कुर्ती, कुर्ता-पैंट, साड़ी, ड्रेसेस, जंपसूट, शर्ट और ट्राउजर जैसे कई विकल्प मिल सकते हैं। हालांकी, जिन्हें सूती कपड़े का रख-रखाव थोड़ा मुश्किल लगता है, वो अपने लिए लिनन, सिल्क या फिर रेयॉन जैसे फैब्रिक से बने Office Wear For Summer के विकल्प भी देख सकती हैं। सूती के साथ ही ये सभी फैब्रिक भी अधिकतर हल्के और हवादार होते हैं, जो गर्मियों में आपके लिए आरामदायक साबित हो सकते हैं। इन फैब्रिक से बने आउटफिट्स में आपको ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता, कुर्ता शर्ट, प्लाजो, साड़ियों के विकल्प आसानी से मिल जाएंगें। आप इनमें से किसी भी फैब्रिक के आउटफिट को आरामदायक तरीके से ऑफिस पहनकर जा सकती हैं और साथ ही एक शानदार लुक भी पा सकती हैं।
इंडियन या फिर वेस्टर्न: कौन-से आउटफिट्स देंगे बढ़िया समर लुक?
ऑफिस में एक परफेक्ट आउटफिट पहनने के लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंद पर गौर करना चाहिए। जहां कुछ महिलाओं को वेस्टर्न कपड़े पसंद आते हैं, तो वहीं कुछ के लिए इंडियन आउटफिट्स से बढ़िया और कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में अपने बोल्ड या सिंपल दोनों तरह के वेस्टर्न ऑफिस लुक के लिए आप ड्रेसेस, जंपसूट, फॉर्मल या कैजुअल कॉर्ड-सेट्स, ट्राउजर-शर्ट, स्कर्ट-टॉप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको ऑफिस में खूबसूरत इंडियन लुक कैरी करना है, तो इसके लिए आप साड़ी, कुर्ता-पैट, कुर्ती-प्लाजो और सूट सेट्स जैसे आउटफिट्स को अपनी अलमारी में जगह दे सकती हैं। ये सभी Summer Office Outfits गर्मियों में आराम से पहने जा सकते हैं और ये आपके ऑफिस लुक को आरामदायक के साथ ही आकर्षक भी बना सकते हैं। वहीं अगर आपके ऑफिस में कोई फॉर्मल इवेंट या मीटिंग है, तो आप लिनन ट्राउजर के साथ कॉटन शर्ट, ए-लाइन स्टाइल वाला कुर्ता-पैंट या फिर साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं।
- इंडियन वियर- साड़ी, कुर्ता-पैंट, कुर्ती पैंट और दुपट्टा सेट, कुर्ती-प्लाजो, शॉर्ट कुर्ती, अंगरखा कुर्ता, चिकनकारी कुर्ती
- वेस्टर्न वियर- स्कर्ट-टॉप, ट्राउजर-शर्ट, पैंट-टीशर्ट या टॉप, ड्रेसेस, जंपसूट, कॉर्ड सेट्स, डेनिम जींस-टीशर्ट
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
गर्मी के मौसम में महिलाएं क्या पहनकर ऑफिस जाएं?
गर्मियों के मौसम में आप कॉटन से बनी ड्रेस, कुर्ता सेट्स, जंपसूट, साड़ी या फिर कुर्तियां ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। वहीं आप फॉर्मल या सेमी फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस में ट्राउजर-शर्ट, स्कर्ट-टॉप जैसे आउटफिट्स भी पहन सकती हैं।
गर्मियों के लिए किस रंग के कपड़े ऑफिस में पहनें जा सकते हैं?
ऑफिस में आपको कई घंटें बिताने होते हैं, जिस वजह से आपको गर्मियों के लिए हल्के रंग वाले कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। आप अपने लिए सफेद, गुलाबी, हल्के नीले, नारंगी, बेज, पर्पल, लेवेंडर, मजेंटा, हल्के हरे जैसे रंगों के Summer Outfits का चुनाव कर सकती हैं।
क्या गर्मियों में सूती के अलावा किसी और फैब्रिक के कपड़े भी पहन सकती हैं?
ऑफिस से लेकर किसी अन्य जगह, जहां आपको आकर्षक और आरामदायक लुक चाहिए, वहां पर आप कॉटन के अलावा लिनन, रेयॉन या फिर सिल्क से बने कपड़े पहन सकती हैं। ये सभी फैब्रिक गर्मियों में हल्के और हवादार साबित होते हैं।
क्या गर्मी में ऑफिस जाने के लिए साड़ी पहनी जा सकती है?
बिल्कुल, चाहें आप रोजाना साड़ी पहनना पसंद करती हों या फिर ऑफिस के किसी खास मौके पर इसे पहनना चाहती हों, आप गर्मी में साड़ी पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। इसके लिए आप Cotton से बनी Sarees को स्टाइल कर सकती हैं।