फिर आ गया शादी और त्योहारों का सीजन, लेकिन आपके वॉर्डरोब में वही पुराने साड़ी, सूट, लहंगे और गाउन शामिल हैं? तो वक्त आ गया है अपने स्टाइल को बेहतर बनाने का और हर अवसर पर लोगों की वाह-वाही बटोरने का। इसके लिए आप इसबार इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाली ड्रेसेज को आजमा सकती हैं। जैसा की नाम से ही साफ होता है, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज को भारतीय और पश्चिमी परिधानों के मेल से बनाया जाता। इन ड्रेसेज में आपको भारत के परांपरिक कपड़ों की झलक के साथ-साथ आधुनिक वेसटर्न कपड़ों का ताल-मेल भी दिखेगा। ये ड्रेसेज दिखने में जितनी आकर्षक होती हैं, इन्हें पहनना और संभालना भी उतना ही आसान होता। त्योहारों, पार्टी या शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों में आजकल महिलाएं Indo Western स्टाइल में आने वाली Dresses को पहनना पसंद करती हैं। ये ड्रेसेज आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा बन सकती हैं।
किस तरह के कपड़े इंडो वेस्टर्न पैटर्न में मिलेंगे?
- कॉर्ड सेट्स- एक आरामदायक लुक के लिए आजकल महिलाएं कॉर्ड सेट्स को काफी पसंद करती हैं, और इनमें भी इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाले विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। कॉर्ड सेट्स में आपको पैंट-टॉप, स्कर्ट-टॉप, स्कर्ट-टॉप-श्रग, धोती-टॉप-जैकेट, कुर्ता-पैंट-केप और क्रॉप टॉप- प्लाजो- स्टोल जैसे परिधानों के विकल्प मिल जाएंगे। इंडो वेस्टर्न स्टाइल में आने वाले ये कॉर्ड सेट्स कई तरहों के अवसरों पर स्टाइल किए जा सकते हैं।
- फ्यूजन स्कर्ट- स्कर्ट महिलाओं के फैशन का हमेशा से हिस्सा रही हैं, और जब बात आती है इंडो-वेस्टर्न स्टाइल वाली स्कर्ट्स की तो इनमें आपको हल्के और सिंपल दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इन स्कर्ट्स को क्रॉप टॉप, शर्ट, ब्लाउज और केप्स के साथ पहना जा सकता है।
साड़ियां- भारत की शान माने जाने वाली साड़ियों में भी आजकल इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाले विकल्प मिल जाएंगे। इनमें आपको जैकेट, केप, बेल्ट और श्रग के साथ आने वाले विकल्प मिल जाएंगे।
- वनपीस- आरामदायक इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज में वनपीस को हमेशा से ही पसंद किया जाता है। इनमें आपको श्रग, केप या दुपट्टे के साथ आने वाले विकल्प मिल जाएंगे।
किन अवसरों पर इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज को पहना जा सकता है?
मौके और अवसर के हिसाब से अगर सही आउटफिट ना पहना, तो चाहें जितनी अच्छी ज्वैलरी पहनी हो या मेकअप किया हो सब कुछ खराब हो सकता है। वहीं महिलाओं के पास कपड़ों के इतने विकल्प मौजूद हैं, कि हजारों बार तो हम ही सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर पहना क्या जाए? ऐसे में आप अपनी इस परेशानी को खत्म करने के लिए अलग-अलग मौकों जैसे शादी, हल्दी, मेंहदी, संगीत, रिसेप्शन में आकर्षक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस को आराम से पहन सकती हैं। इनमें भी आपको कई डिजाइन और रंगों वाले विकल्प मिलते हैं, जिनमें से आप किसी को भी अपनी पसंद से चुन सकती हैं। वहीं अगर आप छोटे-मोटे कार्यक्रम जैसे बर्थडे पार्टी, ऑफिस पार्टी या त्योहार में जा रही हैं, तो भी आप अपने लिए इनके विकल्प देख सकती हैं। आप इन ड्रेसेस के साथ बढ़िया ज्वेलरी, फुटवियर और बैग्स को मैच कर सकती हैं।
अपने लिए कैसे करें सही इंडो वेसटर्न ड्रेस का चुनाव?
- सबसे पहले तो ये समझ लें कि आपको किस अवसर पर आपको अपनी इंडो वेस्टर्न ड्रेस को कब और कौनसे असवर पर पहनना है। शादी के कार्यक्रमों व त्योहारों के लिए थोड़ी भारी ड्रेस और सामान्य कार्यक्रमों के लिए हल्की ड्रेस का चुनाव करें।
- अगर आपको दिन के कार्यक्रम के लिए इंडो वेस्टर्न पहननी है तो हल्के रंग व कढ़ाई ज्यादा अच्छे रहेंगे। वहीं, शाम या रात के प्रोग्राम के लिए थोड़े गहरे व चमकीले रंगों के साथ भारी काम काफी जचेगा। इसके अलावा आप अपनी स्किनटोन के हिसाब से भी एक सही रंग वाली ड्रेस का चयन कर सकती हैं।
- आपकी बॉडी के हिसाब से भी सही ड्रेस चुनना काफी जरूरी है। अगर आप लंबी हैं तो लॉन्ग ड्रेसेज आप पर जच सकती हैं। स्लिम बॉडी टाइप वाली लड़कियों पर हल्की ढीली या बढ़िया फिटिंग वाली ड्रेसेज अच्छी लग सकती हैं। इसके अलावा हमेशा ऐसी ड्रेस चुनें जिसे पहनकर आप सहज महसूस करें और जिसे कैरी करने में आपको परेशानी न हो।
इन्हें भी पढ़ें:
इस Wedding सीजन आप भी पहन सकती हैं इस तरह के Outfit, देखें विकल्प
ट्रेंड में छाए हुए हैं दुपट्टा के साथ आने वाले ये Kurti Pant Set, पहन कर मिल सकता है स्टाइलिश लुक
इन Trendy Dresses के साथ आपका Summer लुक बनेगा एकदम प्यारा, यहां देखें विकल्प
Faq's
इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज क्या होती हैं?
जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि इंडो-वेस्टर्न या फ्यूजन ड्रेस भारतीय और पश्चिमी फैशन का मिश्रण होती हैं। आपको इन ड्रेस में आसानी से कई आकर्षक स्टाइल, डिज़ाइन, डिटेलिंग और विशेषताएं मिल जाएंगी। इन ड्रेसेज को अलग-अलग अवसरों पर पहना जा सकता है।
शादी में पहने जाने वाली इंडो वेस्टर्न ड्रेस के लिए सबसे अच्छे फैब्रिक कौनसे होते हैं?
शादी के लिए इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के अच्छे कपड़े में सिल्क, ब्रोकेड, साटन और शिफॉन हो सकते हैं, जो सुंदरता और आराम दोनों का सही तालमेल बैठाते हैं।
क्या अनारकली पैटर्न में इंडो वेस्टर्न ड्रेस मिलती है?
इंडो-वेस्टर्न अनारकली ड्रेस पारंपरिक भारतीय शैली और आधुनिकता का मिश्रण होती है। इसमें मॉडर्न डिजाइन के साथ क्लासिक अनारकली सूट का स्टाइल देखने मिलता है। इन्हें अलग-अलग अवसरों पह पहना जा सकता है।
क्या इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ स्नीकर्स पहन सकते हैं?
हां, अगर आप एक अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहन सकती हैं। इन ड्रेसेज के साथ स्नीकर्स दिखने में जितने अच्छे लगेंगे आपको उतना ही आराम भी मिलेगा।