क्या आप अभी भी अपने आउटफिट के साथ वही पुरानी बालियाँ पहनती हैं? अगर हां, तो यहां पर कुछ नए डिज़ाइन की बालियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें आप अलग-अलग कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही यह आपके लुक को पूरा कर सकते हैं। इनमें आपको कुछ भारी इयररिंग्स भी मिलेंगी, जिन्हें आप लहंगे, साड़ी, सूट के साथ पहन सकती हैं, तो वहीं, कुछ छोटे आकार के इयररिंग्स भी हैं जिन्हें आप जीन्स या फिर वेस्टर्न कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं, जो काफी सुंदर दिख सकती हैं। बता दें कि इन नए डिज़ाइन की इयररिंग्स को आप ऑफिस, कॉलेज, पार्टी, यहाँ तक कि आप इसे शादी में भी पहन सकती हैं। ऐसी ही जानकारी लेने के लिए स्टाइल स्ट्रीट से मदद ले सकती हैं।
आजकल किस तरह के इयररिंग फैशन में हैं?
- चाँदबाली - यह एक प्रकार के पारंपरिक इयररिंग्स हैं जो दूसरे कान की बाली से आकार में बड़ी होती है। इसमें आपको अलग-अलग प्रकार के रंग और डिज़ाइन मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इन इयररिंग्स को आप साड़ी और सूट के साथ पहन सकती हैं।
- ड्रॉप इयररिंग्स - ये इयररिंग्स छोटे साइज के होते हैं, जिसे आप हर कपड़े के साथ पहन सकती हैं, साथ ही इस इयररिंग में कई प्रकार के स्टोन और मोती का इस्तेमाल किया जाता है, जो काफी सुंदर दिखता है।
- झुमका - ये इयररिंग्स आकार में चांदबाली या फिर उससे भी बड़ी होती है, जिसे महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग अवसरों पर पहनना पसंद करती हैं। इनमें आपको काफ़ी सुंदर-सुंदर डिज़ाइन मिल सकते हैं।
- हूप इयररिंग्स - ये इयररिंग्स ज़्यादातर गोल डिज़ाइन में आते हैं, जिसे आप लगभग हर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इनके अलावा भी बाज़ार में कई और डिज़ाइन के इयररिंग्स मिलते हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार के मेटल से बनाया जाता है।
