इस साल निर्जला एकादशी 6 का व्रत 6 जून, 2025 को मनाया जाना है। हिन्दू धर्म में निर्जला एकादशी का काफी मान्यती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन अक्सर सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करने के पश्चात पूजा-पाठ करती हैं और अपना व्रत पूरा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन व्रत करने वाली हैं और अपने लिए एक सुंदर साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो इसबार आप कुछ ट्रेंडी रंग वाली साड़ियों के विकल्प देख सकती हैं। आपको यहां पर इन्हीं ट्रेंडी रंग वाली साड़ियों के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो कि आप इसबार Nirjala Ekadashi 2025 पर स्टाइल कर सकती हैं। निर्जला एकादशी के दिन आप इन साड़ियों के साथ एक सुंदर पारंपरिक लुक पा सकती हैं और अपना व्रत पूरा कर सकती हैं। कुछ ऐसी ही फैशन से संबंधित जानकारियों के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकती हैं।
कौन-से रंग की साड़ी निर्जला एकादशी पर देगी ट्रेंडी लुक?
निर्जला एकादशी के मौके पर पारंपरिक और ट्रेंडी लुक एकसाथ पाने के लिए आप कुछ खास रंग की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। निर्जला एकादशी गर्मियों में पड़ता है, इसलिए ज्यादा गहरे रंग इस मौके के लिए उपयुक्त नहीं होंगे। आप गर्मी को ध्यान में रखते हुए कुछ हल्के ट्रेंडी रंग चुन सकती हैं, जो आपको Nirjala Ekadashi Vrat पर आरामदायक और आकर्षक लुक दे सकें। अगर आप कुछ पारंपरिक रंग वाली साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आप इसके लिए हल्का लाल, मरून या फिर मस्टर्ड येलो में आने वाली साड़ियों के विकल्प देख सकती हैं। वहीं, अगर आप इस तरह के रंग की साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आप इसबार निर्जला एकादशी के मौके पर ऑलिव ग्रीन, लेवेंडर, फुशिया पिंक और मजेंटा जैसे रंग वाली साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। आपको एक बेहतरीन ट्रेंडी लुक देने में सी-ग्रीन, फिरोज़ी, रस्ट जैसे रंग की साड़ियां भी शानदार साबित हो सकती हैं। ये रंग आजकल काफी ट्रेंड में हैं और साथ ही लगभग हर तरह की स्किन टोन पर भी अच्छे लगते हैं। ऐसे में इस साल निर्जला एकादशी के मौके पर पुराने बोरिंग रंगों के बजाय आप इस तरह के ट्रेंडी रंग वाली साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।
निर्जला एकादशी 2025 पर किस तरह की साड़ियां कर सकती हैं स्टाइल?
इस मौके पर कई अलग-अलग तरह की साड़ियां स्टाइल की जा सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी पसंद और आराम पर निर्भर करता है, कि आप किस तरह की साड़ी पहनना चाहती हैं। हालांकी, इस पावन दिन पर अपने 16 श्रृंगार को पूरा करते हुए एक अच्छा लुक पाने के लिए आप कुछ खास तरह की साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। सबसे पहले तो आप अपने लिए सिल्क से बनी साड़ियों के विकल्प देख सकती हैं। इसमें बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी सिल्क, पटोला सिल्क, भागलपुरी, पैठनी, संभलपुरी सिल्क से बनी कोई भी साड़ी पहनी जा सकती है। वहीं अगर सिल्क से बनी साड़ी को संभालना आपको मुश्किल लगता है, तो आप सिफॉन, जॉर्जेट या फिर नेट बनी साड़ियों को भी देख सकती हैं, इन्हें पहनना और संभालना दोनों ही आसान होता है। इसके अलावा Nirjala Ekadashi 2025 Vrat पर गर्मियों को ध्यान में रखते हुए अगर आपको एक आरामदायक साड़ी पहननी है, तो फिर आपके लिए लिनन और कॉटन साड़ियां बेहतर विकल्प हो सकती हैं। ये साड़ियां हल्की और हवादार होती हैं, जिस कारण से इन्हें गर्मी के मौसम में पहनना काफी आरामदायक साबित हो सकता है। आपको इन सभी तरह की साड़ियों में अलग-अलग डिजाइन, पैटर्न और रंगों के विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी पसंद से चुन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
निर्जला एकादशी का व्रत कब है?
निर्जला एकादशी का व्रत इस साल 6 जून 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 6 जून की रात में 2 बजकर 15 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक, यह व्रत 6 जून को रखा जाएगा।
निर्जला एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए?
इस दिन पानी नहीं पीते, लेकिन पानी का दान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसका कई गुना फल मिलता है। घड़ा भरकर जलदान करना चाहिए। Nirjala Ekadashi Vrat Katha पढ़ने के बाद दान के लिए घड़ा में जलभरकर, मिठाई, फल वस्त्र, स्वर्ण आभूषण बांस का पंखा इत्यादि अपने व्यवस्था के अनुसार दान कर सकते हैं।
निर्जला एकादशी के दिन किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
निर्जला एकादशी के दिन पीला या फिर सफेद रंग का कपड़ा पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इन रंगों की साड़ी के साथ ही लाल, हरे या फिर नीले रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।
निर्जला एकादशी के लिए किस तरह की साड़ी पहन सकती हैं?
निर्जला एकादशी 2025 के मौके पर आप सिल्क, कॉटन, जॉर्जेट जैसे अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक से बनी साड़ियां पहन सकती हैं। आप इन्हें अपनी पसंद या आराम के अनुसार चुनकल स्टाइल कर सकती हैं।