ऑफिस वियर हो या कोई फैमली फंक्शन कुर्ती एक ऐसी ड्रेस है, जिसे कहीं भी पहना जा सकता है। खासकर समर सीजन में ज्यादातर लड़कियां कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। गर्मियों में ये काफी कूल भी लगती है। कुर्तियां स्टाइलिश तो लगती ही हैं, साथ ही बेहद कंफर्टेबल भी होती हैं। छोटा-मोटा फैमिली फंक्शन हो, कहीं घूमने जाना हो या फिर ऑफिस वियर के लिए कुर्ती सबसे आरामदायक होती है। ऐसे में आपको भी डेली वियर के लिए कुर्ती पहनना पसंद है, लेकिन उसके साथ मैचिंग का दुपट्टा और पैंट सेट ढूंढना पसंद नहीं? तो चिंता की कोई बात ही नहीं है, क्योंकि यहां पर हम आपके लिए कुछ कुर्तियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो पैंट और दुपट्टा के साथ मिल रही हैं। साथ ही ये दिखने में भी काफी सुंदर हैं। अपने स्टाइल स्ट्रीट को इन्हैंस करने के लिए आप दुपट्टा के साथ आने वाले इन कुर्ती पैंट सेट को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
इन कुर्ती पैंट सेट से मिलेगा स्टाइलिश लुक
यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली कुर्ती सेट के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। ये कुर्ति सेट पैंट और दुपट्टा के साथ मिल रहे हैं, जिस वजह से इनके साथ मैचिंग को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इन कुर्ता सेट के यूनिक डिजाइन, नए-नए पैटर्न और एक से बढ़कर एक सुंदर कलर आपके लुक को खास बनाने में मदद कर सकते हैं। ये कुर्ता सेट आपको एम्ब्रायडरी वर्क के साथ कॉटन ब्लेंड, प्योर कॉटन, जॉर्जेट और नेट फैब्रिक के ऑप्शन में मिल जाएंगे। वहीं एक ही कुर्ती सेट में अलग-अलग रंग और साइज के भी ऑप्शन मिल जाएंगे, जिनका चुनाव अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार किया जा सकता है। इनको मेंटेन करके रखना भी काफी आसान है। इन कुर्ती सेट को आप घर पर हाथ से या मशीन में आराम से साफ कर सकती हैं। ये कुर्ती सेट न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी इन्हैंस करेंगे।
बढ़िया लुक पाने के लिए कुर्ता सेट को कैसे करें स्टाइल?
एक ही कुर्ता सेट को आप कई मौकों पर अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। नीचे कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप कुर्ती सेट में स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
- एक्सेसरीज: ऑफिस या कॉलेज के लिए कुर्ता सेट के साथ हल्की ज्वेलरी जैसे झुमके, घड़ी और ब्रेसलेट पहना जा सकता है। वहीं अगर किसी खास मौके या फेस्टिवल पर कुर्ती सेट को पहनना है तो आप हैवी ज्वेलरी, चूड़ियां और बिंदी भी एक्सेसरीज में शामिल कर सकती हैं।
- फुटवेयर: कुर्ती सेट के साथ जूती काफी जचती हैं। हालांकि अगर आप इस ड्रेस में थोड़ी लंबी दिखना चाहती हैं, तो इसके साथ हील्स भी पहन सकती हैं।
- हेयर स्टाइल: कुर्ती सेट से काथ आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके साथ खुले बाल भी अच्छे लगते हैं या फिर आप हेयर पिन की मदद से कई सिंपल स्टाइल बना सकती हैं।
- मेकअप: कुर्ती सेट के साथ हैवी मेकअप के बजाय नेचुरल मेकअप लुक का चयन करें। इसके लिए आप काजल, आई लाइनर, लिप बाम या फिर न्यूड लिपस्टिक की मदद से अपना मेकअप कंप्लीट कर सकती हैं।
किस प्राइस रेंज में मिल सकते हैं स्टाइलिश डिजाइन वाले कुर्ती पैंट सेट?
ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में आपको अलग-अलग कीमतों में स्टाइलिश डिजाइन वाले कुर्ती पैंट सेट के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। जैसे अगर आपको बजट फ्रेंडली कुर्ती सेट की तलाश है, तो आपको ₹500 से ₹1,000 तक की प्राइस रेंज में सिंपल डिजाइन वाले कुर्ती सेट के आराम से मिल जाएंगे, जो रेगुलर वियर के लिहाज से अच्छे हो सकते हैं। वहीं ₹1,000 से ₹2,500 तक की मिड-रेंज में अच्छी क्वालिटी वाले ढेरों कुर्ती सेट की विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें ऑफिस वियर या किसी फंक्शन में पहना जा सकता है। इसके अलावा अगर आप प्रीमियम रेंज में जाना चाहती हैं तो आपको ₹2,500-₹5,000 या उससे भी अधिक कीमत में डिजाइनर और हाई क्वालिटी वाले कुर्ती सेट आराम से मिल जाएंगे, जो किसी खास मौकों पर पहनने के लिए अच्छे हो सकते हैं।
परफेक्ट कुर्ती पैंट सेट चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- फैब्रिक: कुर्ती पैंट सेट चुनते समय उसके फैब्रिक का ध्यान रखें। हमेशा ऐसे फैब्रिक का चुनाव करें जो आरामदायक और मौसम के अनुकूल हो। कॉटन, लिनन या रेशम जैसे मैटेरियल के बने कपड़े ज्यादा सही हो सकते हैं।
- फिटिंग: कुर्ती पैंट सेट चुनते समय हमेशा फिटिंग का ध्यान रखें, क्योंकि अगर कपड़े की फीटिंग सही नहीं रहेगी आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि कुर्ती के साथ मिलने वाले पैंट की फिटिंग सही हो, जो उठने-बैठने में भी आरामदायक हो।
- डिजाइन: मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न वाले कुर्ती पैंट मिलते हैं। आपको किस पैटर्न वाला कुर्ती सेट चाहिए इस बात का भी ध्यान रखें।
- अवसर: अवसर के अनुसार कुर्ती पैंट सेट का चुनाव करें। किसी फंक्शन के लिए थोड़े हैवी और एंब्रॉयडरी वर्क वाले कुर्ता पैंट सेट चुन सकती हैं। वहीं रेगुलर वियर के लिए सिंपल डिजाइन वाले कुर्ता सेट सही रहेंगे।
- रंग: गर्मी में पहनने के लिए हमेशा हल्के रंग के कुर्ती सेट का चुनाव करें। वहीं किसी खास अवसर के लिए आप ज्यादा चटकीले रंग चुन सकती हैं।
इन्हें भी देखें: