मानसून के मौसम में अगर आप भी अपने रूप को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो इसबार कलमकारी प्रिंट के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स को एक मौका देकर देख सकती हैं। हल्के और साधारण डिजाइन में आने वाले ये कुर्ता सेट्स ऑफिस से लेकर रोजाना या फिर किसी अवसर पर तक पहनने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। लेकिन आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा की आखिर कलमकारी प्रिंट के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स क्या हैं? जो फूलों और ब्लॉक प्रिंट के समय में भी इतना ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। तो बता दें ये कला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ईरान में भी काफी मशहूर है। यह एक प्राचीन कला है जिसमें प्राकृतिक रंगों के साथ कपड़े पर हाथ से पेंटिंग या ब्लॉक-प्रिंटिंग की जाती है। लंबे समय से लड़कियों और महिलाओं द्वारा पसंद किए जा रहे इन कुर्ता सेट्स की मांग अभी भी छाई हुई है।
फैशन से जुड़ी और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकते हैं।
